1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. ईरान और अमेरिका के बीच सीजफायर को लेकर होगी वार्ता, जानें ट्रंप किसे भेज रहे हैं पाकिस्तान

ईरान और अमेरिका के बीच सीजफायर को लेकर होगी वार्ता, जानें ट्रंप किसे भेज रहे हैं पाकिस्तान

 Published : Apr 24, 2026 11:24 pm IST,  Updated : Apr 24, 2026 11:30 pm IST

अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। व्हाइट हाउस ने इस मामले में बड़ा अपडेट दिया है। ट्रंप अपने वार्ताकारों को पाकिस्तान भेज रहे हैं।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप- India TV Hindi
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप Image Source : AP

Iran US Ceasefire Talks अमेरिका-ईरान के बीच पाकिस्तान में होने वाली संभावित शांति वार्ता को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। AP की रिपोर्ट के अनुसार, व्हाइट हाउस ने कहा है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरानी वार्ताकारों के साथ नई बातचीत के लिए स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर को पाकिस्तान भेज रहे हैं। इससे पहले अमेरिका के रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने कहा था कि ईरान के पास समझौता करने का अच्छा मौका है।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव ने क्या कहा?

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलीन लेविट ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और दामाद जेरेड कुशनर पाकिस्तान जाएंगे ताकि वो ईरानियों की बात सुन सकें। लेविट ने कहा, "हमें उम्मीद है कि यह बातचीत सार्थक होगी और इससे किसी समझौते की दिशा में प्रगति होगी।" उन्होंने कहा कि उपराष्ट्रपति जेडी वेंस इस यात्रा पर नहीं जाएंगे, लेकिन वो पूरी तरह से इसमें शामिल रहेंगे। लेविट ने कहा कि उपराष्ट्रपति जेडी वेंस अमेरिका में ही रहेंगे। विदेश मंत्री मार्को रूबियो और राष्ट्रपति की राष्ट्रीय सुरक्षा टीम के साथ और जरूरत पड़ने पर पाकिस्तान जाने के लिए तैयार रहेंगे।

ईरान के विदेश मंत्री का विदेश दौरा

इससे पहले शुक्रवार को ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने सोशल मीडिया मंच पर पोस्ट कर कहा था कि वो पाकिस्तान, ओमान और रूस की यात्रा पर हैं, जिसका मुख्य उद्देश्य द्विपक्षीय मामले और क्षेत्रीय घटनाक्रम हैं। इसके अलावा अमेरिका के साथ दूसरे दौर की शांति वार्ता के लिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार रात इस्लामाबाद आ सकता है। पाकिस्तानी मीडिया में प्रकाशित खबरों में यह जानकारी दी गई थी।

बाधित है होर्मुज जलडमरूमध्य

यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब दुनिया का एक बड़ा हिस्सा एक ऐसी जंग को लेकर तनाव में है, जिसने होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) से होने वाले महत्वपूर्ण ऊर्जा निर्यात को बाधित कर दिया है। इतना ही नहीं जंग की वजह से पूरे मध्य पूर्व में हजारों लोगों की जान भी गई है।

यह भी पढ़ें:

चीन ने कर दिया कमाल! एक साथ 50 परमाणु ऊर्जा रिएक्टर बनाने की हासिल की क्षमता

पीट हेगसेथ ने ईरान जंग को बताया दुनिया के लिए तोहफा, जानें और क्या कहा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश