1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. USA: थर्ड जेंडर पर ट्रंप का फर्स्ट एक्शन, शपथ के दिन किया था ऐलान और अब शुरू हुए आधिकारिक बदलाव

USA: थर्ड जेंडर पर ट्रंप का फर्स्ट एक्शन, शपथ के दिन किया था ऐलान और अब शुरू हुए आधिकारिक बदलाव

 Edited By: Dharmendra Kumar Mishra
 Published : Jan 24, 2025 06:35 am IST,  Updated : Jan 24, 2025 07:42 am IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक फैसले ने महिलाओं के खेल में अपना जेंडर बदलवा कर शामिल होने वाले पुरुषों को बड़ा झटका दिया है। अब ट्रंप ने साफ कह दिया है कि अमेरिका में 2 ही जेंडर होंगे... महिला और पुरुष। अब लिंग परिवर्तन कराने वाले को महिला के खेलों में शामिल नहीं होने दिया जाएगा।

डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिका के राष्ट्रपति। - India TV Hindi
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिका के राष्ट्रपति। Image Source : AP

दावोस: अमेरिकी के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने थर्ड जेंडरों पर फर्स्ट एक्शन लिया है। अपने शपथ के दिन 20 जनवरी को उन्होंने ऐलान किया था कि अमेरिका में अब महिला और पुरुष केवल दो लिंग होंगे। अब इस फैसले के क्रम में आधिकारिक दस्तावेजों में बदलाव किया जाना शुरू हो गया है। उन्होंने बृहस्पतिवार को फिर कहा कि अमेरिका में केवल दो लिंग होंगे पुरुष और महिला... उनके इस ऐलान से ट्रांस जेंडरों में हड़कंप मचा है। ट्रंप ने कहा कि किसी भी पुरुष को महिलाओं के खेलों में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। ट्रंप ने इसके लिए अमेरिकी दस्तावेजों में बदलाव की शुरुआत करा दी है।  

ट्रंप के ऐलान के बाद अब तेजी से अमेरिका के सभी प्रमुख दस्तावेजों में लिंग कॉलम में सिर्फ महिला और पुरुष का विकल्प रखने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ट्रंप के इस फैसले से तीसरे जेंडरों को भारी निराशा हुई है। अपने दूसरे कार्यकाल के लिए कार्यभार संभालने के कुछ दिन बाद ट्रंप ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए विश्व आर्थिक मंच की वार्षिक बैठक को संबोधित किया और कहा कि ‘ट्रांसजेंडर ऑपरेशन’ (जो आजकल काफी लोकप्रिय हो गया है) भविष्य में बहुत कम ही होगा।

अमेरिका की आधिकारिक नीति में बदलाव

डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रांस जेंडरों की व्यवस्था खत्म करने का ऐलान करते कहा, ‘‘मैंने इसे संयुक्त राज्य अमेरिका की आधिकारिक नीति बना दिया है कि वहां केवल दो लिंग हैं, पुरुष और महिला। हम महिलाओं के खेलों में किसी भी पुरुष को भाग लेने नहीं देंगे।’ इससे यह भी साफ है कि अब महिलाओं की जेलों में भी पुरुष नहीं रह सकेंगे। (भाषा)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश