1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. राष्ट्रपति चुनाव से पहले ट्रंप ने उम्र को बनाया मुद्दा! बाइडन के81वें जन्मदिन पर जारी की अपनी हेल्थ रिपोर्ट

राष्ट्रपति चुनाव से पहले ट्रंप ने उम्र को बनाया मुद्दा! बाइडन के81वें जन्मदिन पर जारी की अपनी हेल्थ रिपोर्ट

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Nov 21, 2023 11:07 am IST,  Updated : Nov 21, 2023 11:10 am IST

अमेरिका में अगले साल राष्ट्रपति चुनाव है। इससे पहले ट्रंप ने बाइडेन के 81वें जन्मदिन पर अपनी हेल्थ रिपोर्ट जारी की। इसमें उन्होंने अपने को फिट बताया। इस तरह उन्होंने चुनाव में परोक्ष रूप से उम्र को मुद्दा बनाने का पासा फेंका है।

राष्ट्रपति चुनाव से पहले ट्रंप ने उम्र को बनाया मुद्दा!- India TV Hindi
राष्ट्रपति चुनाव से पहले ट्रंप ने उम्र को बनाया मुद्दा! Image Source : PTI

America News: अमेरिका में अगले साल राष्ट्रपति चुनाव होना है। इसे लेकर अभी से ही विभिन्न प्रत्याशी अपने अपने समर्थन में लोगों से वोट मांगने के लिए कवायदें कर रहे हैं। अहम मुकाबले के लिए तैयार पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और वर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडेन दोनों के बीच सबसे कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है। क्योंकि राष्ट्रपति बाइडेन ने भी दोबारा चुनाव लड़ने का ऐलान पहले ही कर दिया है। ट्रंप और बाइडेन दोनों सबसे अधिक उम्र के प्रत्याशी हैं। इसी बीच बाइडेन के 81वें जन्मदिवस पर ट्रंप ने अपना हेल्थ सर्टिफिकेट जारी किया और कहा कि वे बाइडेन से ज्यादा स्वस्थ हैं और इस तरह उन्होंने परोक्ष रूप से बाइडेन की उम्र को लेकर मुद्दा बनाने की कोशिश की है। क्योंकि बाइडेन जहां 81 साल के हो गए हैं। वहीं ट्रंप बाइडेन से छोटे हैं और अभी 77 साल के हैं।

बाइडेन के 81वें जन्मदिन पर ट्रंप ने जारी की अपनी हेल्थ रिपोर्ट

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को अपने डॉक्टर का एक पत्र जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि उनकी शारीरिक और मानसिक स्थिति एकदम सही है। खास बात यह है कि पत्र राष्ट्रपति जो बाइडन के 81वें जन्मदिन के मौके पर साझा किया गया है। डोनाल्ड ट्रंप के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किए गए पत्र में उनके दावों की पुष्टि करने के लिए कोई विवरण नहीं था, जैसे- वजन, रक्तचाप, कोलेस्ट्रॉल या किसी परीक्षण के परिणाम। पर न्यू जर्सी के डॉक्टर डॉ. ब्रूस ए. एरोनवाल्ड, जो साल 2021 से ट्रंप के डॉक्टर हैं, उन्होंने बताया कि पूर्व राष्ट्रपति की स्वास्थ्य रिपोर्ट सामान्य हैं। 

जांच रिपोर्ट पहले से कई ज्यादा अच्छी

उन्होंने कहा कि ट्रंप की हाल में की गई जांच रिपोर्ट पहले से कई ज्यादा अच्छी आई है। उन्होंने व्यस्त रहने के बावजूद बेहतर आहार और दैनिक शारीरिक व्यायाम जारी रखा। इससे उनका वजन भी कम हुआ, जो काफी सकारात्मक कदम हैं। डॉक्टर का कहना है कि 77 साल के डोनाल्ड ट्रंप एकदम सही हैं और आने वाले वर्षों के लिए एक स्वस्थ सक्रिय जीवनशैली का आनंद लेना जारी रखेंगे।

अगले साल होने हैं राष्ट्रपति चुनाव

गौरतलब है, अगले साल अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव होने हैं। हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें बताया गया था कि आने वाले चुनाव में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और सबसे बुजुर्ग राष्ट्रपति जो बाइडन को एक बार फिर आमने सामने देखे जा सकते हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश