1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. ईरान की मिसाइलें और लॉन्चर तेजी से हो रहे खत्म, जानें और क्या बोले ट्रंप

ईरान की मिसाइलें और लॉन्चर तेजी से हो रहे खत्म, जानें और क्या बोले ट्रंप

 Published : Mar 05, 2026 03:17 am IST,  Updated : Mar 05, 2026 03:17 am IST

ईरान के लेकर अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हम जंग के मोर्चे पर बहुत अच्छा कर रहे हैं और आगे भी अच्छा करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि ईरान की मिसाइलें तेजी से खत्म हो रही हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप- India TV Hindi
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप Image Source : AP

Israel US Attack on Iran: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ चल रहे सैन्य अभियान पर बयान देते हुए कहा है कि अमेरिका जंग के मोर्चे पर बहुत अच्छा कर रहा है और आगे भी ऐसा ही जारी रखेगा। उन्होंने दावा किया कि ईरान के मिसाइल और लॉन्चर तेजी से खत्म हो रहे हैं, जबकि अमेरिका के पास दुनिया की सबसे बड़ी और मजबूत मिलिट्री है। 

'अमेरिका के पक्ष में है स्थिति'

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि पागल लोगों के पास न्यूक्लियर वेपन होने पर बुरी चीजें होती हैं, लेकिन अब स्थिति अमेरिका के पक्ष में है और अभियान सफलतापूर्वक आगे बढ़ रहा है। ट्रंप ने ओबामा काल की ईरान न्यूक्लियर डील को अब तक की सबसे खराब डील करार देते हुए कहा कि इससे ईरान को न्यूक्लियर वेपन का रास्ता मिल गया था, और पिछले 47 सालों से ईरान अमेरिकी नागरिकों को निशाना बना रहा है।

'ईरान को लीड करने वाला मर जाता है'

अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने यह भी कहा कि यूनाइटेड स्टेट्स और इजरायल ईरान के खिलाफ जंग जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि तेहरान में लीडरशिप अब बिखरी हुई है। हम अब बहुत मजबूत स्थिति में हैं और उनकी लीडरशिप तेजी से खत्म हो रही है। जो कोई भी लीडर बनना चाहता है, वह मर जाता है।

वेनेजुएला पर क्या बोले ट्रंप?

ट्रंप ने वेनेजुएला के साथ तेल संबंधी समझौते पर संतोष जताया। उन्होंने कहा कि अपने पहले कार्यकाल में मिलिट्री को फिर से मजबूत किया गया है और अब इसका इस्तेमाल अपेक्षा से अधिक हो रहा है। वेनेजुएला के साथ अच्छे संबंधों का जिक्र करते हुए ट्रंप ने बताया कि वहां से करोड़ों बैरल तेल निकाला जा रहा है, जो अमेरिका और वेनेजुएला दोनों के फायदे में है। उन्होंने दावा किया कि इससे वेनेजुएला के प्रभावित लोगों की जिंदगी भी बेहतर होगी और अमेरिका को इसका बड़ा हिस्सा मिलेगा।

यह भी पढ़ें:

स्पेन ने व्हाइट हाउस के दावों को बताया गलत, कहा- 'नहीं कर रहे ईरान पर हमले में मदद'

VIDEO: अमेरिकी सबमरीन ने किया घातक हमला, ईरानी युद्धपोत को हिंद महासागर में डुबो दिया

 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश