1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. ट्रंप समर्थक शख्स ने दी राष्ट्रपति बाइडेन को मारने की धमकी, एफबीआई की कार्रवाई में मारा गया

ट्रंप समर्थक शख्स ने दी राष्ट्रपति बाइडेन को मारने की धमकी, एफबीआई की कार्रवाई में मारा गया

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Aug 10, 2023 12:09 pm IST,  Updated : Aug 10, 2023 12:09 pm IST

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाईडेन को मारने की धमकी देने वाला शख्स एफबीआई की कार्रवाई में मारा गया। एफबीआई की कार्रवाई के दौरान उसने आक्रामक रुख अपनाया था। मरने वाला शख्स पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का समर्थक था।

ट्रंप समर्थक शख्स ने दी राष्ट्रपति बाइडेन को मारने की धमकी, एफबीआई की कार्रवाई में मारा गया- India TV Hindi
ट्रंप समर्थक शख्स ने दी राष्ट्रपति बाइडेन को मारने की धमकी, एफबीआई की कार्रवाई में मारा गया Image Source : PTI

America News: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन को जिस शख्स ने धमकी दी, वो एफबीआई की कार्रवाई में मारा गया है। यह शख्स यूटाह का रहने वाला था। राष्ट्रपति जो बाइडन भी यूटाह विजिट करने वाले थे। उसके कुछ घंटे पहले ही एफबीआई ने आरोपीप के ठिकाने पर छापेमारी की। इस दौरान की गई कार्रवाई में धमकी देने वाला शख्स मारा गया। 

एफबीआई ने आरोपी की मौत की पुष्टि की है।

एफबीआई ने बताया कि उसके स्पेशल एजेंट्स ने आरोपी को गिरफ्तार करने की कोशिश की थी, लेकिन आरोपी द्वारा आक्रामक रुख अख्तिायार करने के कारण कार्रवाई में वह मारा गया। सुरक्षा एजेंसी ने आरोपी की पहचान उजागर नहीं की है। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यूटाह के संघीय अभियोजक ने जो शिकायत दर्ज कराई है, उसमें आरोपी का नाम क्रेग रॉबर्टसन बताया गया है। 

70 वर्षीय आरोपी ने सोशल मीडिया पर किए थे पोस्ट

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आरोपी क्रेग रॉबर्टसन करीब 70 साल का था और वह खुद को पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कट्टर समर्थक बताता था। रॉबर्टसन ने सोशल मीडिया पोस्ट में बाइडन को मारने की धमकी दी थी। एक पोस्ट में आरोपी ने लिखा कि 'मैंने सुना है कि बाइडन यूटाह आ रहे हैं। अपनी एम24 स्नाइपर राइफल से धूल साफ करनी है। मसखरों के चीफ स्वागत है।'

कमला हैरिस को भी दी थी धमकी

आरोपी ने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ आरोप फाइल करने वाले मैनहट्टन डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी एलविन ब्राग, उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और यूएस अटॉर्नी जनरल मेरिक गार्लेंड को भी धमकी दी थी। आरोपी रॉबर्टसन ने अपने हथियारों की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी, जिनमें एक सेमी ऑटोमैटिक राइफल भी शामिल थी, जिसका नाम आरोपी ने 'डेमोक्रेट इरैडिकेटर' रखा हुआ था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश