1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. डोनाल्ड ट्रंप ने हड़काया तो नरम पड़ गए जेलेंस्की, अमेरिकी राष्ट्रपति को कहा- 'थैंक यू'

डोनाल्ड ट्रंप ने हड़काया तो नरम पड़ गए जेलेंस्की, अमेरिकी राष्ट्रपति को कहा- 'थैंक यू'

 Published : Nov 24, 2025 11:36 am IST,  Updated : Nov 24, 2025 11:36 am IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में यूक्रेन से नाराजगी जताई थी और उसे अहसान फरामोश करार दे दिया था। ट्रंप की नाराजगी के बाद जेलेंस्की के सुर नरम पड़ गए हैं और उनका बयान सामने आया है।

donald trump Volodymyr Zelenskyy- India TV Hindi
ट्रंप ने की थी यूक्रेन की आलोचना। Image Source : AP

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रूस और यूक्रेन के बीच 3 साल से ज्यादा समय से जारी जंग को रुकवाने की कोशिश में लगे हुए हैं। इसके लिए अमेरिका ने एक और नया प्रस्ताव दिया है जिस पर चर्चा जारी है। हालांकि, इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने यूक्रेन के नाराजगी जताई थी और उसे अहसान फरामोश तक करार दे दिया था। ट्रंप ने कहा कि यूक्रेन ने कभी भी अमेरिकी समर्थन और उसके प्रयासों के लिए आभार नहीं जताया। डोनाल्ड ट्रंप द्वारा की गई इस आलोचना के बाद अब यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की डोनाल्ड ट्रंप को थैंक यू कहा है।

क्या बोले थे डोनाल्ड ट्रंप?

डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में सोशल मीडिया अकाउंट ट्रूथ पर लिखा था- "मुझे एक ऐसा युद्ध विरासत में मिला, जो कभी नहीं होना चाहिए था। एक ऐसी जंग जिसमें सभी का नुकसान हुआ। इसमें लाखों लोग बेवजह मारे गए। यूक्रेन के नेतृत्व ने हमारी कोशिशों पर बिल्कुल भी आभार नहीं जताया है। यूरोप लगातार रूस से तेल खरीद रहा है। भगवान उन सभी की आत्मा को शांति दे, जो इस युद्ध में मारे गए हैं।"

यूक्रेन ने कभी युद्ध नहीं चाहा है- जेलेंस्की

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा- "हर कोई यूक्रेन को समर्थन दे रहा है, सलाह दे रहा है, जानकारी दे रहा है- और मैं हर उस व्यक्ति का आभारी हूं जो हमें यह मदद दे रहा है। यह सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है कि युद्ध समाप्त करने के कदम प्रभावी हों और सब कुछ संभव हो। यूक्रेन ने कभी युद्ध नहीं चाहा है और हम शांति में कभी बाधा नहीं बनेंगे। यह महत्वपूर्ण है कि मुख्य लक्ष्य को न भूलें - रूस के युद्ध को रोकना और इसे फिर कभी भड़कने से रोकना। और इसे हासिल करने के लिए शांति को गरिमापूर्ण होना चाहिए।"

हम अमेरिका के आभारी हैं- जेलेंस्की 

वोलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा- "यूक्रेन उस सहायता के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका, हर अमेरिकी और व्यक्तिगत रूप से राष्ट्रपति ट्रम्प का आभारी है, जो जेवलिन से शुरू होकर यूक्रेनी लोगों की जान बचा रहा है। हम यूरोप, जी7 और जी20 में हर किसी को धन्यवाद देते हैं जो जीवन की रक्षा में हमारी मदद कर रहे हैं। समर्थन को सुरक्षित रखना महत्वपूर्ण है।"

ये भी पढ़ें- ट्रंप ने यूक्रेन को बताया अहसान फरामोश, बाइडेन पर भी बिफरे, जानिए यूरोप को क्यों घेरा?

Trump की Russia-Ukraine शांति योजना पर भड़के जेलेंस्की...तो रूबियो ने दी सफाई, कहा-अमेरिका ने नहीं तैयार किया प्रस्ताव

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश