1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. Ukraine Russia Conflict: बाइडन ने पुतिन को यूक्रेन पर आक्रमण की ‘भारी कीमत’ चुकाने की चेतावनी दी

Ukraine Russia Conflict: बाइडन ने पुतिन को यूक्रेन पर आक्रमण की ‘भारी कीमत’ चुकाने की चेतावनी दी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 13, 2022 11:16 am IST,  Updated : Feb 13, 2022 11:16 am IST

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने रूस के राष्ट्रपति से यूक्रेन की सीमा पर एक लाख से ज्यादा सैनिकों के जमावड़े को हटाने को शनिवार को फिर से कहा। साथ ही रूस को चेतावनी दी कि अगर वह यूक्रेन पर आक्रमण करता है तो अमेरिका और उसके सहयोगी दृढ़ता से जवाब देंगे और उसे इसकी भारी कीमत चुकानी होगी। 

Joe Biden, American President- India TV Hindi
Joe Biden, American President Image Source : FILE PHOTO

Highlights

  • बाइडन ने पुतिन से यह भी कहा कि अमेरिका यूक्रेन पर कूटनीति जारी रखेगा
  • पुतिन तथा अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन के बीच फोन पर 62 मिनट तक बातचीत हुई

मॉस्को। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने रूस के राष्ट्रपति से यूक्रेन की सीमा पर एक लाख से ज्यादा सैनिकों के जमावड़े को हटाने को शनिवार को फिर से कहा। साथ ही रूस को चेतावनी दी कि अगर वह यूक्रेन पर आक्रमण करता है तो अमेरिका और उसके सहयोगी दृढ़ता से जवाब देंगे और उसे इसकी भारी कीमत चुकानी होगी। अमेरिकी राष्ट्रपति के कार्यालय व्हाइट हाउस ने यह जानकारी दी। 

जानकारी के अनुसार बाइडन ने पुतिन से कहा,‘‘आक्रमण का अंजाम ‘व्यापक मानवीय पीड़ा’ होगी और रूस की छवि धूमिल’ होगी। साथ ही बाइडन ने पुतिन से यह भी कहा कि अमेरिका यूक्रेन पर कूटनीति जारी रखेगा लेकिन ‘अन्य परिदृश्यों के लिए भी समान रूप से तैयार है’। यूक्रेन संकट के बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन तथा अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के बीच फोन पर 62 मिनट तक बातचीत हुई। दोनों नेताओं के बीच बातचीत तब हुई जब बाइडन के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने खुफिया सूचनाओं का हवाला देते हुए आगाह किया कि रूस कुछ ही दिन में और बीजिंग में चल रहे शीत ओलंपिक के 20 फरवरी को समाप्त होने से पहले आक्रमण कर सकता है।

गौरतलब है कि रूस ने यूक्रेन की सीमा पर एक लाख से ज्यादा सैनिकों का जमावड़ा कर रखा है और पड़ोसी देश बेलारूस में युद्धाभ्यास के लिए अपने सैनिक भेजे हैं। हालांकि रूस लगातार इस बात से इनकार करता रहा है कि वह यूक्रेन पर आक्रमण करने वाला है। रूस का यह कहना है कि यूक्रेन को नाटो देशों की सूची में शामिल न किया जाए। वहीं यूक्रेन के समर्थन में अमेरिका के साथ ही ब्रिटेन और अन्य देश भी साथ खड़े हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश