1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. 1951 में अगवा हुआ था 6 वर्षीय अमेरिकी लड़का, 73 साल बाद वापस लौटा

1951 में अगवा हुआ था 6 वर्षीय अमेरिकी लड़का, 73 साल बाद वापस लौटा

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Sep 23, 2024 12:10 pm IST,  Updated : Sep 23, 2024 12:21 pm IST

73 साल पहले एक बच्चा कैलिफोर्निया से गायब हो गया था, जो अब वापस लौट आया है। उस वक्त लुइस अरमांडो एल्बिनो की उम्र 6 वर्ष थी। लुइस अब बच्चा से बुजुर्ग हो गया है, जिसकी उम्र 79 वर्ष हो गई है।

73 साल बाद घर लौटा 79 वर्षीय लुइस अरमांडो एल्बिनो- India TV Hindi
73 साल बाद घर लौटा 79 वर्षीय लुइस अरमांडो एल्बिनो Image Source : @LBC_CHRONICLES

अमेरिका से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, 73 साल पहले एक बच्चा वेस्ट ओकलैंड, कैलिफोर्निया के एक पार्क से गायब हो गया था, जो अब वापस लौट आया है। उस वक्त लुइस अरमांडो अल्बिनो की उम्र 6 वर्ष थी। घटना 21 फरवरी 1951 की है। ऐसे में लुइस अब बच्चा से बुजुर्ग हो गया है। घर के पास बने पार्क में अपने 10 वर्षीय भाई रोजर के साथ खेल रहा था, तभी एक महिला ने चॉकलेट खिलाने का लालच देकर लुइस को अपने साथ लेकर चली गई। 

इसके बाद लुइस वापस नहीं लौटा। पुलिस ने लुइस को खोजने की कोशिश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। सेना के जवानों ने इलाका छान मार, फिर भी नहीं मिला। इसके बाद FBI को भी जांच दी गई, लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकला। इस बीच, बेटे से मिलने की आस लगाए लुइस की मां की 92 साल की उम्र में मृत्यु हो गई। वह अपने बेटे को खोजने की हर संभव कोशिश कर रही थीं। साल 2005 में उनकी मौत हो गई। 

भतीजी ने खोज रखी जारी

इसके बाद लुइस की 63 साल की भतीजी एलिडा एलेक्विन ने तलाश जारी रखी। एलिडा के मुताबिक, उसे लगता था कि उसके चाचा अभी जिंदा हैं। परिवार के लोग उनके बारे में बात करते थे। घर में हमेशा उनकी एक फोटो लगी रहती थी। एलिडा एलेक्विन ने डीएनए परीक्षण और पुराने अखबारों की कटिंग को इकट्ठा करना शुरू किया और जांच एजेंसियों की मदद ली। साल 2020 में ऑनलाइन डीएनए परीक्षण करने के बाद एलिडा का DNA एक शख्स से 22 प्रतिशत मिल गया। एलिडा को लगा कि उनकी खोज खत्म हो गई, लेकिन जब एलिडा ने शख्स से कॉन्टैक्ट करने की कोशिश की तो कोई जवाब ही नहीं मिला। इससे वह निराश हो गई।

कैसे ढूंढ निकाली भतीजी?

ऑकलैंड पब्लिक लाइब्रेरी में एक दिन एलिडा को लुइस की एक फोटो दिखी, जो एकदम उनके चाचा जैसी ही थी। वह तुरंत उनसे मिलने पहुंच गई। पता चला कि ये उनके चाचा ही हैं। वह घर लेकर आई, जहां लुइस की बड़े भाई से मुलाकात हुई। लुइस बड़ी देर तक अपने भाई को पकड़कर बैठे रहे। गले लगाया और बहुत सारी बातें की। लुइस की उम्र अब 79 साल हो चुकी है और पिता ही नहीं दादा भी बन चुके हैं। लुइस अल्बिनो अब एक सेवानिवृत्त फायरफाइटर और मरीन कॉर्प्स अनुभवी हैं, जिन्होंने वियतनाम में दो दौरे किए हैं। वहीं, लुइस के बड़े भाई रोजर की पिछले महीने 82 वर्ष की आयु में कैंसर से मृत्यु हो गई।

ये भी पढ़ें- 

Punjab Cabinet Reshuffle: दिल्ली के बाद पंजाब में बड़ा सियासी फेरबदल, चार कैबिनेट मिनिस्टर का इस्तीफा, नए मंत्री आज लेंगे शपथ

कुमारी शैलजा के बीजेपी में जाने की चर्चा के बीच मायावती का बड़ा बयान, कांग्रेस को आड़े हाथ लिया

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश