1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका ने यमन में किया बड़ा हवाई हमला, 10 हूती विद्रोहियों की मौत

अमेरिका ने यमन में किया बड़ा हवाई हमला, 10 हूती विद्रोहियों की मौत

 Published : Apr 09, 2025 11:46 pm IST,  Updated : Apr 09, 2025 11:46 pm IST

अमेरिका ने यमन के हूतियों पर फिर बड़ा हवाई हमला किया है। इसमें कम से कम 10 हूती विद्रोही मारे गए हैं।

यमन पर अमेरिका का हमला। - India TV Hindi
यमन पर अमेरिका का हमला। Image Source : AP

दुबई: अमेरिका ने ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों के ठिकानों पर बुधवार को बड़ा हवाई हमला किया है। दावा किया कि यमन में लाल सागर के किनारे स्थित बंदरगाह शहर होदेदा के पास अमेरिका की ओर से किए गए हवाई हमलों में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 16 अन्य घायल हो गए।

विद्रोहियों के मुताबिक, अमेरिका ने होदेदा के अल-हवाक जिले को निशाना बनाया, जहां शहर का हवाई अड्डा स्थित है, जिसका इस्तेमाल विद्रोहियों ने अतीत में लाल सागर से गुजरने वाले जहाजों पर हमले के लिए किया है। हूती विद्रोहियों की ओर से बुधवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, गाजा पट्टी में इजराइल-हमास के बीच युद्ध शुरू होने के बाद हूती विद्रोहियों द्वारा लाल सागर क्षेत्र में जहाजों को निशाना बनाए जाने के खिलाफ शुरू किए गए अमेरिकी हवाई हमलों में अब तक कम से कम 107 लोग मारे जा चुके हैं। (एपी)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश