1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिकी संसद ने इजरायल को हथियार देने को बाध्य करने के लिए किया वोट, बाइडेन को फटकारा

अमेरिकी संसद ने इजरायल को हथियार देने को बाध्य करने के लिए किया वोट, बाइडेन को फटकारा

 Published : May 17, 2024 08:56 am IST,  Updated : May 17, 2024 08:56 am IST

गाजा युद्ध में इजरायल नीति पर बाइडेन अपने ही बुने जाल में फंस गए हैं। अमेरिकी सदन के प्रतिनिधियों ने इजरायल को हथियार न देने के बाइडेन के फैसले के खिलाफ वोट किया है। साथ ही बाइडेन को अब इजरायल को हथियार देने को बाध्य करने वाला बिल पारित किया है।

अमेरिकी हाउस।- India TV Hindi
अमेरिकी हाउस। Image Source : REUTERS

वाशिंगटनः रिपब्लिकन के अगुवाई वाले अमेरिकी सदन के प्रतिनिधियों ने बृहस्पतिवार को इजरायल को हथियार देने के लिए बाइडेन को बाध्य करने वाला बिल पास किया। इसके साथ ही बमों की सप्लाई करने में देरी करने पर डेमोक्रेट्स को फटकार भी लगाई। अमेरिकी सांसदों ने इसके साथ ही हमास के साथ युद्ध के दौरान इजरायल से आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील भी की। इजरायल सुरक्षा सहायक सहयोग एक्ट को सदन में 187 के मुकाबले 224 वोटों से पारित किया गया। डेमोक्रेट्स के भी 16 सांसदों ने रिपब्लिकन के साथ इजरायल को हथियार देने के पक्ष में वोट किया। जबकि 3 रिपब्लिकन इसका विरोध करते हुए डेमोक्रेट्स के पक्ष में हो गए। 

हालांकि इस विधेयक के कानून बनने की उम्मीद नहीं है। मगर यह बिल अमेरिका की इजरायल नीति पर राष्ट्रपति चुनाव वर्ष से पहले गहरे विभाजन का संकेत देता है। साथ ही यह बिल इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू 7 अक्टूबर को उनके देश पर हमला करने वाले हमास आतंकियों का पूरी तरह सफाया करने के मकसद का सपोर्ट करता है। इस हमले में 1200 इजरायली मारे गए थे और 253 का अपहरण हुआ था। 

जवाबी हमले में अब तक 35 हजार से ज्यादा मौतें

फिलिस्तीन के आधिकारिक बयानों के अनुसार गाजा में अब तक 35,722 आम नागरिक हमले में मारे जा चुके हैं। यहां भुखमरी चरम पर है और तटीय क्षेत्र की ज्यादातर आबादी बुनियादी ढांचों के ध्वस्त हो जाने के बाद बेघर हो गई है।  रिपब्लिकनों ने फिलिस्तीनी समर्थकों के व्यापक विरोध का सामने करने के बाद बाइडेन पर इजरायल से मुंह मोड़ने का आरोप लगाया है। साथ ही कहा कि बाइडेन का यह वैश्विक प्रभाव वाला विनाशकारी निर्णय था। रिपब्लिकन हाउस के स्पीकर माइक जॉन्सन ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बुधवार को कहा कि यह स्पष्ट रूप से राजनीतिक गणना के लिए किया जा रहा है और हम इसे बर्दाश्त नहीं कर सकते। वहीं डेमोक्रेट्स ने रिपब्लिकनों पर इस मुद्दे पर राजनीति करने और इजरायल पर बाइडेन की स्थिति को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया। (रॉयटर्स)

यह भी पढ़ें

UAE ने लांच किया 10 वर्षीय ब्लू रेजीडेंसी वीजा, जानें किन्हें मिलेगा ये लाभ और कैसे करें आवेदन

भारत में मिलने को बेताब हुआ PoK, पाकिस्तान बेचैन; पीएम शहबाज शरीफ ने लोगों को समझाने के लिए बनाई कमेटी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश