1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. ट्रंप के अभियोजन पर काम करने वाले 12 से ज्यादा कर्मचारियों को किया निष्कासित, न्याय विभाग में उथल-पुथल

ट्रंप के अभियोजन पर काम करने वाले 12 से ज्यादा कर्मचारियों को किया निष्कासित, न्याय विभाग में उथल-पुथल

 Published : Jan 29, 2025 09:29 am IST,  Updated : Jan 29, 2025 09:30 am IST

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अभियोजन पर काम करने वाले न्याय विभाग के 12 कर्मचारियों को निष्कासित कर दिया गया है। इससे न्याय विभाग में भारी उथल-पुथल और अफरातफरी है।

डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिका के राष्ट्रपति। - India TV Hindi
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिका के राष्ट्रपति। Image Source : AP

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आपराधिक अभियोजनों पर काम करने वाले न्याय विभाग के 12 से ज्यादा कर्मचारियों पर बड़ी गाज गिराई गई है। इन सभी अधिकारियों को ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। इससे अमेरिकी न्याय विभाग में भारी उथल-पुथल मच गई है। न्याय विभाग ने कहा है कि उसने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आपराधिक अभियोजनों पर काम करने वाले 12 से अधिक कर्मचारियों को निष्कासित कर दिया है।

इस तरह न्याय विभाग राष्ट्रपति के व्यक्तिगत हितों के अनुकूल कार्रवाई करने की इच्छा का संकेत देते हुए जांच में शामिल वकीलों के खिलाफ कार्रवाई की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। विशेष वकील जैक स्मिथ की टीम में काम करने वाले अभियोजकों को अचानक बर्खास्त करना न्याय विभाग के अंदर उथल-पुथल का नवीनतम संकेत है और यह प्रशासन के उस दृढ़ संकल्प के अनुरूप है, जिसके तहत वह प्रणाली से उन कर्मचारियों को बाहर निकालना चाहता है, जिन्हें वह राष्ट्रपति के प्रति वफादार नहीं मानता है। (एपी)

राष्ट्रपति ट्रंप पर चल रहे हैं कई मुकदमे

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर पहले से कई मुकदमे चल रहे हैं। ट्रंप को पोर्न स्टार को गुप्त धन देने के मामले में दोषी ठहराया गया था। इस मामले में उन्हें 4 साल की सजा भी सुनाई गई थी। हालांकि राष्ट्रपति चुने जाने की वजह से विशेष अधिकार हासिल हो जाने से वह जेल जाने से बच गए। मगर ट्रंप अमेरिका के पहले ऐसे राष्ट्रपति बने जो अभियुक्त होते हुए पद का शपथ ग्रहण किया। इसके बाद अब न्याय विभाग के 12 कर्मचारियों को निष्कासित कर दिया गया है। (एपी)

यह भी पढ़ें

कनाडा के आक्षेपों को भारत ने किया खारिज, कहा-"वे हमारे आंतरिक मामलों में खुद कर रहे हस्तक्षेप"


मध्यप्रदेश में विदेशी निवेश बढ़ाने के साथ भारत-जापान संबंधों पर भी चर्चा, कई नेताओं से मिले सीएम मोहन यादव
 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश