1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिकी सेना ने माना, ईरान में मार गिराया गया फाइटर जेट; ट्रंप को भी दी गई सूचना

अमेरिकी सेना ने माना, ईरान में मार गिराया गया फाइटर जेट; ट्रंप को भी दी गई सूचना

 Published : Apr 03, 2026 11:08 pm IST,  Updated : Apr 03, 2026 11:12 pm IST

ईरान में एक अमेरिकी फाइटर जेट को मार गिराया है। विमान को मार गिराए जाने के बाद इजरायल और अमेरिका ने संयुक्त रूस से खोज और बचाव अभियान चलाया। इस बचाव अभियान में विमान के एक क्रू सदस्य को बचा लिया गया है।

Israel US Iran War- India TV Hindi
Israel US Iran War Image Source : AP

US Fighter Jet Goes Down In Iran: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जंग में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। एसोसिएटेड प्रेस को पेंटागन से मिले एक ईमेल के अनुसार, अमेरिकी सेना ने बताया कि उसे मध्य पूर्व में एक विमान को मार गिराए जाने की सूचना मिली है। ईमेल में इस बारे में और अधिक विवरण नहीं दिया गया है।

विमान के एक एक क्रू सदस्य को बचाया गया

एक अमेरिकी और एक इजरायली अधिकारी के अनुसार, ईरान में एक अमेरिकी विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद उसके एक क्रू सदस्य को बचा लिया गया है। इन दोनों अधिकारियों ने चल रहे संवेदनशील सैन्य अभियानों के बारे में जानकारी देने के लिए अपनी पहचान गुप्त रखने की शर्त पर एसोसिएटेड प्रेस बात की है। 

इजरायल कर रहा अमेरिका की मदद

एसोसिएटेड प्रेस के मुताबिक 3 ऐसे लोग जो इस स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए अपनी पहचान गुप्त रखने की शर्त पर बात कर रहे थे, यह बचाव कार्य उस समय हुआ जब अमेरिकी सेना एक खोज और बचाव अभियान चला रही थी। इस खोज और बचाव अभियान में इजरायल, अमेरिका की मदद कर रहा है।

राष्ट्रपति ट्रंप को जी गई जानकारी

व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट ने एक बयान में कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को इस बारे में जानकारी दे दी गई है, लेकिन उन्होंने इसके अलावा कोई और अतिरिक्त जानकारी नहीं दी। यह पहली बार है जब अमेरिका ने ईरानी क्षेत्र में अपना कोई विमान खोया है। इसे 5 हफ्ते पहले शुरू हुए इस युद्ध में एक नाटकीय रूप से बढ़ता हुआ तनाव माना जा रहा है।

इजरायल ने रोके हमले

ईरान में अमेरिका के एक अन्य पायलट की तलाश जारी रहने के बीच इजरायल ने हवाई हमले रोक दिए है। एक इजरायली अधिकारी का कहना है कि बचाव अभियान से संबंधित इलाकों में हवाई हमले रोक दिए गए हैं। अधिकारी ने नाम ना बताने की शर्त पर यह जानकारी दी, क्योंकि बचाव अभियान अभी भी जारी है।

यह भी पढ़ें:

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच चीन बना चौधरी! दिया बड़ा बयान

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में हुआ आत्मघाती हमला, कार बम धमाके में मारे गए 5 लोग; 13 घायल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश