1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका से चीन ने क्या कहा है, अमेरिकी रक्षा मंत्री ने बताया; ईरान पर भी किया बड़ा खुलासा

अमेरिका से चीन ने क्या कहा है, अमेरिकी रक्षा मंत्री ने बताया; ईरान पर भी किया बड़ा खुलासा

 Edited By: Amit Mishra
 Published : Apr 16, 2026 06:35 pm IST,  Updated : Apr 16, 2026 07:02 pm IST

अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर जारी है। सीजफायर के बीच अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने ईरान को धमकी दी है। हेगसेथ ने कहा है कि अमेरिका ईरान पर पूरी नजर रख रहा है।

अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ- India TV Hindi
अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ Image Source : AP

US Iran War: अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने ईरान से जारी तनाव के बीच बड़ा बयान दिया है। हेगसेथ ने कहा है कि अमेरिका ईरान की नौसैनिक नाकेबंदी तब तक जारी रखेगा, जब तक जरूरी होगा। वॉशिंगटन में मीडिया को संबोधित करते हुए हेगसेथ ने दावा किया कि अमेरिकी नौसेना होर्मुज जलडमरूमध्य से होने वाले यातायात को नियंत्रित कर रही है, क्योंकि ईरान के पास अब कोई नौसेना नहीं है।

मुज्तबा खामेनेई पर क्या बोले हेगसेथ?

अमेरिकी रक्षा मंत्री ने कहा, ''माना जा रहा है कि ईरान के सर्वोच्च नेता मुज्तबा खामेनेई घायल, लेकिन जीवित हैं।'' प्रेस से बातचीत के दौरान उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका होर्मुज जलडमरूमध्य के मामले में मदद के लिए आगे आने वाले अन्य देशों का स्वागत करेगा। अमेरिका के रक्षा सचिव ने यह दावा भी किया कि चीन ने अमेरिका को आश्वासन दिया है कि वह संघर्षविराम के दौरान ईरान को हथियार नहीं भेजेगा।

जंग के लिए तैयार हैं अमेरिकी सेनाएं

पीट हेगसेथ ने एक तरह से तेहरान को धमकी देते हुए कहा कि अगर ईरान किसी समझौते पर सहमत नहीं होता तो अमेरिकी सेनाएं फिर से लड़ाई शुरू करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने यह भी कहा कि हमें पता है कि ईरान कौन से सैन्य साजो सामान बाहर भेज रहा है। हम तेहरान पर नजर रख रहे हैं।

क्या बोले एडमिरल ब्रैड कूपर?

पीट हेगसेथ और अमेरिका के जॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के चेयरमैन जनरल डैन केन के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में US सेंट्रल कमांड के एडमिरल ब्रैड कूपर भी मौजूद थे। इस दौरान कूपर ने कहा कि उन्होंने इजरायल के चीफ ऑफ डिफेंस, लेफ्टिनेंट जनरल आयल जमीर से मुलाकात की है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि ईरान के खिलाफ जंग में दोनों पक्ष एक-दूसरे के साथ पूरी तरह से तालमेल बनाए रखें।

हेगसेथ ने किया था बड़ा दावा

इस बीच यहां यह भी बता दें कि,  अमेरिका और ईरान के बीच हुए सीजफायर समझौते के बाद अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने दावा किया  था कि ईरान ने सीजफायर के लिए भीख मांगी थी। उन्होंने कहा था कि ईरान की सेना को पूरी तरह तबाह कर दिया गया है। आने वाले कई सालों तक ईरान की सेना जंग लड़ने में असमर्थ होगी। 

 

यह भी पढ़ें:

अमेरिका-ईरान में जारी तनाव के बीच ऑस्ट्रेलिया ने उठाया बड़ा कदम, बढ़ाया अपना सैन्य खर्च

जंग में दिखाई हिम्मत, अब यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की को 'इंटरनेशनल फोर फ्रीडम्स अवार्ड' से किया गया सम्मानित

 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश