1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका ने 2 वर्ष के लिए गुप्त मिशन पर भेजा अपना यह अंतरिक्ष यान, चीन और रूस की बढ़ी बेचैनी

अमेरिका ने 2 वर्ष के लिए गुप्त मिशन पर भेजा अपना यह अंतरिक्ष यान, चीन और रूस की बढ़ी बेचैनी

 Published : Dec 29, 2023 01:56 pm IST,  Updated : Dec 29, 2023 02:01 pm IST

अमेरिकी सेना का एक अंतरिक्ष यान गुप्त मिशन के लिए रवाना किया गया है। यह करीब 2 वर्षों तक अपने मिशन को अंजाम देगा। अमेरिकी वैज्ञानिकों ने इसके मिशन को बेहद गुप्त रखा है। यह अमेरिकी सेना का एक्स-37 बी विमान है, जो इससे पहले 6 अन्य मिशन को अंजाम दे चुका है।

अमेरिका का गुप्त अंतरिक्ष यान एक्स-37 बी। - India TV Hindi
अमेरिका का गुप्त अंतरिक्ष यान एक्स-37 बी। Image Source : AP

दुनिया के ताकतवर देशों के बीच छिड़े स्पेस वॉर के बीच अमेरिका ने अपना एक अंतरिक्ष यान गुप्त मिशन पर भेजकर प्रतिद्वंदी देशों की नींद हराम कर दी है। अमेरिका ने अंतरिक्ष में भेजे गए अपने इस विशेष अंतरिक्ष यान के मकसद का कोई खुलासा नहीं किया है। अमेरिकी वैज्ञानिकों ने बहुत ही गुप्त तरीके से अपने इस मिशन को लांच कर दिया है। इससे चीन और रूस जैसे अमेरिका के प्रतिद्वंदियों की नींद उड़ गई है। यह अमेरिकी सेना का एक्स-37बी अंतरिक्ष विमान है, जो बृहस्पतिवार को एक और गुप्त मिशन के लिए रवाना हुआ है।
 
माना जा रहा है कि यह मिशन अगले कम से कम दो वर्ष तक चलेगा। पिछले कुछ मिशन की तरह ही छोटे स्पेस शटल जैसा दिखने वाला यह विमान कई खुफिया मिशन को अंजाम देगा। तकनीकी समस्याओं के कारण विमान ने निर्धारित समय से दो सप्ताह से अधिक की देरी के बाद उड़ान भरी। इसमें कोई अंतरिक्ष यात्री सवार नहीं है। स्पेसएक्स के फाल्कन हेवी रॉकेट ने इस विमान के साथ बृहस्पतिवार रात नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से उड़ान भरी।
 

14 वर्षों से लगातार अलग-अलग मिशन को दे रहा अंजाम

पिछले 14 वर्षों से यह अंतरिक्ष विमान अलग-अलग गुप्त मिशनों को अंजाम दे रहा है। यह अमेरिकी विमान 2010 से  ही उड़ान भर रहा है और इस बार यह इसकी सातवीं उड़ान है। इससे पहले एक्स-37बी तकरीबन ढ़ाई वर्ष अंतरिक्ष में रहा था और यह इसका अब तक का सबसे लंबी अवधि का मिशन था। हालांकि, 'स्पेस फोर्स' के अधिकारी ने यह जानकारी नहीं दी कि इस बार विमान कितने समय तक अंतरिक्ष में रहेगा। बोइंग द्वारा निर्मित एक्स-37बी नासा के सेवानिवृत्त अंतरिक्ष शटल जैसा दिखता है। इसमें किसी अंतरिक्ष यात्री की आवश्यकता नहीं होती। ​ (एपी) 
 

यह भी पढ़ें

हिंद-प्रशांत क्षेत्र से लेकर दक्षिण चीन सागर तक चीन की घेराबंदी तेज, भारतीय सेना के आधुनिकीकरण में जुटा अमेरिका

राष्ट्रपति पद के लिए कोर्ट से अयोग्य करार दिए जाने के बाद अब प्रांतीय निर्वाचन से भी बाहर हुए ट्रंप, जानें अब क्या करेंगे डोनॉल्ड

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश