1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. ईरान से जंग के बीच अमेरिकी सीनेट में ट्रंप के खिलाफ लाया गया प्रस्ताव, जानें क्या रहा परिणाम

ईरान से जंग के बीच अमेरिकी सीनेट में ट्रंप के खिलाफ लाया गया प्रस्ताव, जानें क्या रहा परिणाम

 Published : Mar 05, 2026 09:47 am IST,  Updated : Mar 05, 2026 11:28 am IST

मध्य पूर्व में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच भीषण जंग जारी है। इस जंग के बीच अमेरिकी सीनेट में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ प्रस्ताव लाया गया है। आइए जानते हैं कि इस बिल का परिणाम क्या रहा है।

trump us senate bill- India TV Hindi
ट्रंप के खिलाफ सीनेट में प्रस्ताव। (फाइल फोटो) Image Source : AP

ईरान से जारी जंग के बीच अमेरिकी सीनेट में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ प्रस्ताव लाया गया है। ये प्रस्ताव ट्रंप की युद्ध से जुड़ी शक्तियों को सीमित करने के मकसद से लाया गया था। हालांकि, ये बिल सीनेट में पास नहीं हो पाया है। सीनेट में बिल के पास न होने से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बड़ी राहत मिली है और वह ईरान के खिलाफ जंग को और तेज कर सकते हैं। बता दें कि इस बिल के पास हो जाने से ट्रंप को युद्ध से जुडे़ कोई भी आदेश देने के लिए संसद की मंजूरी लेनी पड़ती।

वोटिंग का परिणाम क्या रहा?

अमेरिकी सीनेट में राष्ट्रपति ट्रंप की युद्ध से जुड़ी शक्तियों को सीमित करने के मकसद से लाए गए इस बिल पर वोटिंग कराई गई थी। इस बिल के पक्ष में 47 वोट पड़े तो वहीं, इस बिल के खिलाफ 53 वोट डाले गए। सदन में रिपब्लिकन सांसद मजबूती के साथ ट्रंप के पीछे खड़े रहे हैं। BBC के मुताबिक, अगर ये बिल पास हो जाता तो डोनाल्ड ट्रंप के पास युद्ध से जुड़े आदेश जारी करने के लिए ताकत कम हो जाती।

ईरान पर हमले जारी

आपको बता दें कि इजरायल और अमेरिका ने बीते 28 फरवरी को एक साथ ईरान पर हमला शुरू कर दिया था। इसके बाद से ईरान में भीषण हमले जारी हैं। ईरान ने भी खाड़ी के कई देशों में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से हमले किए हैं। इसके अलावा इजरायल पर भी बड़ी संख्या में मिसाइल दागे गए हैं। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश