1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. 'हम शांति का मार्ग नहीं छोड़ सकते', अमेरिका द्वारा ईरान के न्यूक्लियर साइट पर हमले के बाद UN में बोले गुटेरेस

'हम शांति का मार्ग नहीं छोड़ सकते', अमेरिका द्वारा ईरान के न्यूक्लियर साइट पर हमले के बाद UN में बोले गुटेरेस

 Published : Jun 23, 2025 08:08 am IST,  Updated : Jun 23, 2025 08:14 am IST

अमेरिका ने ईरान के तीन न्यूक्लियर साइट पर हमला किया है। इसके बाद से वैश्विक नेताओं की इस मुद्दे पर प्रतक्रिया आ रही है। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने शांति की अपील की है।

यूएन महासचिव एंटोनियो गुटेरेस- India TV Hindi
यूएन महासचिव एंटोनियो गुटेरेस Image Source : AP

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने रविवार (स्थानीय समय) पर को संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में सुरक्षा परिषद के एक आपातकालीन विशेष सत्र को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने शांति के लिए एक भावुक अपील की। गुटेरेस ने ईरान की परमाणु सुविधाओं पर अमेरिका के हालिया सैन्य हमलों के बाद ईरान में संकट को कम करने के लिए तत्काल कार्रवाई का आग्रह किया। 

लड़ाई को रोकने के लिए तत्काल प्रयास करने का आह्वान

गुटेरेस ने कहा, 'हम शांति का प्रयास नहीं छोड़ सकते। हमें ऐसा करना भी नहीं चाहिए।' उन्होंने क्षेत्र में जवाबी कार्रवाई और गहरे संघर्ष के खतरों को रोकने के लिए तत्काल प्रयास करने का आह्वान किया। 

बिगड़ती स्थिति एक खतरनाक मोड़ 

'अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के लिए खतरे' विषय पर आयोजित सत्र को संबोधित करते हुए गुटेरेस ने चेतावनी दी कि ईरान पर अमेरिका का हमला क्षेत्र में बिगड़ती स्थिति के लिए एक खतरनाक मोड़ है। उन्होंने कहा, 'दो दिन पहले इसी सदन में मैंने सीधे अपील की थी। शांति को एक मौका दीजिए। उस अपील पर ध्यान नहीं दिया गया। इसके बजाय, अमेरिका द्वारा ईरानी परमाणु प्रतिष्ठानों पर बमबारी करना उस क्षेत्र में एक खतरनाक मोड़ का संकेत है, जो पहले से ही लड़खड़ा रहा है।'

गुटेरेस ने कूटनीति की ओर लौटने का किया आह्वान 

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख गुटेरेस ने कूटनीति की ओर लौटने का आह्वान किया। साथ ही ईरान के परमाणु कार्यक्रम के लिए विश्वसनीय, व्यापक और सत्यापन योग्य समाधान की वकालत की। इसमें अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) निरीक्षकों के लिए पूर्ण पहुंच भी शामिल है। (इनपुट- ANI)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश