1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. PM Modi US Visit: जब पीएम मोदी ने पूरी की राष्ट्रपति बाइडेन की एक पुरानी ख्वाहिश, ‘स्टेट डिनर के दौरान खुद किया खुलासा

PM Modi US Visit: जब पीएम मोदी ने पूरी की राष्ट्रपति बाइडेन की एक पुरानी ख्वाहिश, ‘स्टेट डिनर के दौरान खुद किया खुलासा

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Jun 23, 2023 07:02 am IST,  Updated : Jun 23, 2023 07:02 am IST

राष्ट्रपति जो बाइडेन और जिल बाइडेन ने पीएम मोदी के सम्मान में ‘ग्रैंड स्टेट डिनर‘ का आयोजन किया। इस दौरान पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कई अहम बातें कहीं। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति जो बाइडेन की एक पुरानी ख्वाहिश पूरी होने की बात भी बताई।

जब पीएम मोदी ने पूरी की राष्ट्रपति बाइडेन की एक पुरानी ख्वाहिश, ‘स्टेट डिनर के दौरान खुद किया खुलासा- India TV Hindi
जब पीएम मोदी ने पूरी की राष्ट्रपति बाइडेन की एक पुरानी ख्वाहिश, ‘स्टेट डिनर के दौरान खुद किया खुलासा Image Source : PTI

PM Modi US Visit: अमेरिका यात्रा पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और अमेरिका की फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान ‘ग्रैंड स्टेट डिनर‘ का आयोजन किया गया। इस दौरान पीएम मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति की एक पुरानी ख्वाहिश का जिक्र किया और कहा कि उनकी वो  पुरानी ख्वाहिश आज पूरी हो रही है। 

‘स्टेट डिनर‘ के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ‘मैं भारत अमेरिका संबंधों के बारे में और अधिक नहीं बोलना चाहता। जब आपने 2014 में मेरे लिए बैंक्वेट रखा था। उस दौरान संयोग से मेरा 9 दिन का नवरात्र का व्रत था। तब आप मुझ से बार-बार पूछ रहे थे कि क्या आप कुछ भी नहीं खाएंगे?इसे लेकर आप बेहद परेशान भी थे। मुझे लगता है उस समय आपकी मुझे प्रेम से कुछ खिलाने की इच्छा आज पूरी हो हो रही है।‘

रात्रिभोज के लिए मिस्टर एंड मिसेस बाइडेन का जताया आभार 

पीएम मोदी ने रात्रिभोज आयोजित करने के लिए राष्ट्रपति बाइडेन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ‘आज के इस शानदार रात्रिभोज के आयोजन के लिए मैं राष्ट्रपति जो बाइडेन का हृदय से आभार प्रकट करता हूं। मैं डॉ. जिल बाइडेन का विशेष रूप से आभारी हूं कि उन्होंने मेरी इस यात्रा को सफल बनाने में निजी रूप से इतना ध्यान दिया। आज के भव्य आयोजन के लिए मैं उनका हृदय से अभिनंदन करता हूं।‘

भारतीय अमेरिकी लोगों ने लंबी यात्रा तय कीः पीएम मोदी

पीएम मोदी ने राजकीय रात्रिभोज के दौरान अपने संबोधन में कहा कि ‘भारतीय अमेरिकी लोगों ने अमेरिका में बहुत लंबी यात्रा तय की है। भारतीय मूल्यों, भारत के लोकतांत्रिक परंपराओं और हमारी संस्कृति के गौरव से भरे हुए इन लोगों को अमेरिका में निरंतर मान-सम्मान मिला है।‘

मुकेश अंबानी, सुंदर पिचाई, स्टेट डिनर में भारत की कई बड़ी हस्तियां मौजूद

राष्ट्रपति बाइडेन और फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन ने पीएम मोदी के सम्मान में डिनर रखा। इस डिनर में कई दिग्गज हस्तियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा, रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन, मुकेश और नीता अंबानी, गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई, पेप्सिको के पूर्व सीईओ सहित कई हस्तियां इस समय चल रहे रात्रिभोज में हिस्सा ले रही हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश