Monday, March 02, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. हवाई द्वीप समूह में तूफान से और भड़की जंगल की आग, लाहिना शहर तबाह, फंसे हुए लोगों की खोज जारी

हवाई द्वीप समूह में तूफान से और भड़की जंगल की आग, लाहिना शहर तबाह, फंसे हुए लोगों की खोज जारी

Edited By: Deepak Vyas @deepakvyas9826 Published : Aug 10, 2023 01:41 pm IST, Updated : Aug 10, 2023 01:41 pm IST

हवाई द्वीप समूह के जंगलों में आग लग गई है। कई द्वीप यहां जंगलों में लगी आग से झुलस रहे है। हवाई द्वीप समूह में आए तूफान ने इस आग को और बढ़ा दिया है इस कारण लाहिरा शहर काफी प्रभावित हुआ है। राहत और बचाव का काम जारी है।

हवाई द्वीप समूह में तूफान से और भड़की जंगल की आग, लाहिना शहर तबाह, फंसे हुए लोगों की खोज जारी- India TV Hindi
Image Source : AP हवाई द्वीप समूह में तूफान से और भड़की जंगल की आग, लाहिना शहर तबाह, फंसे हुए लोगों की खोज जारी

Hawaii Wildfire: अमेरिका में आए भंयकर तूफान के साथ ही हवाई द्वीप समूह में आए 'टॉरनेडा' की वह से यहां लगी जंगल की आग और भड़का दी है। आग के कारण लाहिना शहर तबाह हो गया है। वहीं कई लोग फंसे हुए हैं। फंसे हुए पीड़ितों की खोजबीन की जा रही है। हवाई के माउई द्वीप में भयंकर तूफान के चलते जंगल की आग और बढ़ी है।अधिकारियों ने यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, माउई काउंटी के मेयर रिचर्ड बिसेन ने बुधवार देर रात एक बयान में मौतों की पुष्टि की। साथ ही कहा कि खोज की कोशिशें जारी हैं। हवाई आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी के अनुसार, 2100 से ज्यादा लोग रातभर माउई में चार आश्रयों में रुके रहे। एजेंसी ने कहा कि अग्निशमन कर्मियों ने आग पर काबू पाने में जमीनी बलों की सहायता के लिए बुधवार को हेलीकॉप्टर तैनात किए।

काबू से बाहर है जंगल की आग

स्थानीय समाचार आउटलेट 'हवाई न्यूज नाउ' ने बताया कि जंगल की आग फैली हुई है और नियंत्रण से बाहर है। इसका मतलब है कि तबाही की पूरी तस्वीर अभी तक सामने नहीं आई है। अधिकारियों के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि कम से कम 20 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, हजारों लोग विस्थापित हुए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि सैकड़ों घरों के नष्ट होने की आशंका है और हताहतों की संख्या बढ़ सकती है। इस बीच, राज्य के एक अमेरिकी सीनेटर ब्रायन शेट्ज ने सोशल मीडिया पर कहा कि लाहिना शहर लगभग पूरी तरह से जलकर नष्ट हो गया है।

कई द्वीपों के जंगलों में लगी है आग

माउई के पश्चिमी सिरे पर स्थित ऐतिहासिक शहर 1700 के दशक का है और यह ऐतिहासिक स्थानों के अमेरिकी राष्ट्रीय रजिस्टर में शामिल है। हवाई के उपराज्यपाल सिल्विया ल्यूक ने बुधवार को राज्य के सभी काउंटियों में आपातकाल स्थिति को बढ़ाने के लिए एक घोषणा जारी की। उन्होंने कहा, दो प्रमुख द्वीपों, माउई और हवाई द्वीप, जिन्हें हवाई में बड़ा द्वीप भी कहा जाता है, यहां के जंगलों में भीषण आग जल रही है।

Latest World News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश

Advertisement
Advertisement
Advertisement