1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. वर्ष 2024 के पहले ही दुनिया को झेलना पड़ सकता है तीसरा विश्व युद्ध, जानें किसने कर दी यह भविष्यवाणी

वर्ष 2024 के पहले ही दुनिया को झेलना पड़ सकता है तीसरा विश्व युद्ध, जानें किसने कर दी यह भविष्यवाणी

 Published : Apr 05, 2023 02:58 pm IST,  Updated : Apr 05, 2023 03:00 pm IST

रूस यूक्रेन युद्ध का 1 वर्ष बीत जाने के बाद भी कोई अंत होता दिखाई नहीं दे रहा है। ऐसे में दुनिया पहले से ही तीसरे विश्व युद्ध की आशंका से घबरा रही है। मगर अब विश्व के 1 बड़े नेता ने यह भविष्यवाणी कर दी है कि दुनिया को वर्ष 2024 के पहले ही तीसरा विश्व युद्ध झेलना पड़ सकता है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : AP

रूस यूक्रेन युद्ध का 1 वर्ष बीत जाने के बाद भी कोई अंत होता दिखाई नहीं दे रहा है। ऐसे में दुनिया पहले से ही तीसरे विश्व युद्ध की आशंका से घबरा रही है। मगर अब विश्व के 1 बड़े नेता ने यह भविष्यवाणी कर दी है कि दुनिया को वर्ष 2024 के पहले ही तीसरा विश्व युद्ध झेलना पड़ सकता है। यह खतरनाक भविष्यवाणी करने वाले नेता कोई और नहीं, बल्कि 1 दिन पहले ही एडल्ट स्टार मामले में गिरफ्तार होने वाले अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हैं।

ट्रंप ने दावा करते हुए कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन काल में ही दुनिया को तीसरा विश्व युद्ध खेलना पड़ सकता है। बाइडन का कार्यकाल 2024 तक ही है। ट्रंप के इस दावे ने सनसनी फैला दी है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि वह राष्ट्रपति होते तो ऐसी नौबत नहीं आती। मगर बाइडन प्रशासन में चीन से लेकर रूस और उत्तर कोरिया तक एक हो गए हैं और उन्होंने बेहद खतरनाक गठबंधन बना लिया है। यह स्थिति अमेरिका के लिए खतरे का संकेत है।

परमाणु हथियारों का हो सकता है इस्तेमाल

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मौजूदा प्रशासन पर देश को तबाह करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि जो बाइडन प्रशासन के तहत दुनिया को तृतीय विश्व युद्ध का सामना करना पड़ सकता है, जिसमें परमाणु हथियारों का इस्तेमाल होने की आशंका है। पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि अनेक देश परमाणु हथियार इस्तेमाल करने की खुली धमकी दे रहे हैं, जबकि उनके प्रशासन के दौरान अन्य देशों ने कभी इसका उल्लेख नहीं किया था या इसकी बात नहीं की थी। ट्रंप ने न्यूयॉर्क से लौटने के बाद फ्लोरिडा स्थित अपने मार-ए-लागो रिसॉर्ट में भाषण देते हुए कहा, ‘‘बाइडन प्रशासन के नेतृत्व में पूरी तरह परमाणु शस्त्र आधारित तृतीय विश्व युद्ध की ओर बढ़ने की पूरी आशंका है। आप मानें या न मानें, हम बहुत दूर नहीं हैं।’’ रिपब्लिकन नेता ट्रंप ने कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडन (डेमोक्रेट नेता) के शासन में देश अव्यवस्था का शिकार है। उन्होंने कहा, ‘‘हमारी अर्थव्यवस्था तबाह हो रही है। महंगाई बेकाबू है।

रूस-चीन और उत्तर कोरिया ने बनाया संगठन

ट्रंप ने कहाकि रूस ने चीन से हाथ मिला लिया है। क्या आप इस पर भरोसा करेंगे? सऊदी अरब ने ईरान से हाथ मिला लिया है।’’ ट्रंप ने कहा कि चीन, रूस, ईरान और उत्तर कोरिया ने मिलकर एक ‘विनाशकारी गठबंधन’ बना लिया है और उनके नेतृत्व में ऐसा कभी नहीं हो सकता था। उन्होंने यूक्रेन में हुई तबाही का उल्लेख करते हुए कहा, ‘‘अगर मैं आपका राष्ट्रपति होता तो ऐसा कभी नहीं होता। ना ही रूस यूक्रेन पर हमला करता। मारे गए सभी लोग आज जिंदा होते । वो सभी खूबसूरत शहर अपनी जगह होते।

बाइडन पर लगाया देश को बर्बाद करने का आरोप

’’ ट्रंप ने कहा, ‘‘हमारी मुद्रा गिर रही है और अब जल्द ही वैश्विक मानदंड के अनुरूप नहीं रहेगी। जो 200 साल में साफतौर पर हमारी सबसे बड़ी हार होगी। इस जैसी कोई हार नहीं होगी जो हमें महाशक्ति बनने से ही रोक देगी।’’ उन्होंने अपने बाद राष्ट्रपति बने बाइडन पर देश को बर्बाद करने का आरोप भी लगाया। ट्रंप ने कहा, ‘‘अगर आप अमेरिका के इतिहास के पांच सबसे खराब राष्ट्रपतियों को लें और उन्हें मिला लें तो भी उन्होंने हमारे देश का इतना विनाश नहीं किया होगा, जितना जो बाइडन और बाइडन प्रशासन ने किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश