1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. साड़ी में बला की खूबसूरत नजर आईं आलिया भट्ट, फैंस लुटा रहे प्यार

साड़ी में बला की खूबसूरत नजर आईं आलिया भट्ट, फैंस लुटा रहे प्यार

 Edited By: Shivani Singh @lastshivani
 Published : Feb 03, 2022 08:20 pm IST,  Updated : Feb 03, 2022 08:20 pm IST

आलिया भट्ट एक बार फिर अपने फैशन सेंस के कारण सोशल मीडिया पर छाईं हुई हैं। वह ट्रेडिशनल अवतार में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।

Alia Bhatt- India TV Hindi
Alia Bhatt Image Source : INSTAGRAM/ALIA BHATT

Highlights

  • आलिया भट्ट साड़ी में नजर आईं खूबसूरत
  • ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में खूबसूरत अंदाज में पहुंची आलिया

बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक आलिया भट्ट हैं। गली ब्वॉय और राजी जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी आलिया न केवल शानदार अदाकारा हैं बल्कि वो एक फैशनिस्टा भी हैं। आलिया हर बार अपने लुक्स से इस बात को साबित कर देती हैं कि वह कभी भी डेसिंग स्टाइल में एक्सपेरिमेंट करने में पीछे नहीं हटती।

आलिया भट्ट वेस्टर्न से लेकर ट्रेडिशनल अवतार में बेहद खूबसूरत नजर आती हैं। 'राजी' एक्ट्रेस के लेटेस्ट लुक की बात करें तो वह सिंपल सी साड़ी में बला की खूबसूरत नजर आ रही हैं।

Gehraiyaan Promotion: दीपिका पादुकोण का स्टनिंग लुक आया सामने, दिलकश अदाओं से जीता फैंस का दिल

आलिया भट्ट अपनी फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में पहुंची। इस दौरान आलिया ने देवनागरी के कलेक्शन से आइवरी- येलो रेशम ऑर्गेंजा साड़ी कैरी किया। इस साड़ी में पीले रंग के धागों से खूबसूरत एंब्राइड्री की गई है। इस लुक के साथ एक्ट्रेस ने स्लीवलेस ब्लाउज पहना जो उनकी इस लुक को और भी ज्यादा खूबसूरत बना रहा है। 

आलिया ने लाइट मेकअप, काजल और मैट लिपस्टिक और छोटी सी बिंदी के साथ लुक को पूरा किया। इसके साथ ही हेयरस्टाइल में मेसी बन बनाते हुए एक सफेद रंग का गुलाब लगाया। 

आलिया ने इस खूबसूरत लुक के साथ सिल्वर झुमके कैरी किया। आलिया का ये लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है और वह जमकर तारीफ कर रहे हैं। 

आलिया भट्ट की इस खूबसूरत साड़ी की कीमत की बात करें तो यह देवनागरी के कलेक्शन में से एक है। इस साड़ी की कीमत  करीब 36 हजार रुपए है।

ग्लोइंग स्किन के लिए आजमाएं ये होममेड फेस पैक, कुछ ही दिनों में पाएं बेदाग चेहरा

Alia Bhatt ajay devgn
Image Source : YOGEN SHAH Alia Bhatt ajay devgn

गंगूबाई काठियावाड़ी’ 'ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान आलिया भट्ट के अलावा अजय देवगन और संजय लीला भंसाली नजर आए।

Alia bhatt
Image Source : YOGEN SHAH Alia bhatt

आलिया भट्ट ने अपने किरदार गंगूबाई का सिग्नेचर स्टेप भी किया। 

आलिया की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ की बात करें तो यह 25 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं और इस फिल्म का ट्रेलर 4 फरवरी को रिलीज होगा। इस फिल्म में आलिया गंगूबाई का दमदार रोल निभा रही हैं। आलिया के अलावा अजय देवगन भी मुख्य किरदार में नजर आएंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल