1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. Gehraiyaan Promotion: दीपिका पादुकोण का स्टनिंग लुक आया सामने, दिलकश अदाओं से जीता फैंस का दिल

Gehraiyaan Promotion: दीपिका पादुकोण का स्टनिंग लुक आया सामने, दिलकश अदाओं से जीता फैंस का दिल

 Edited By: Shivani Singh @lastshivani
 Published : Feb 02, 2022 10:32 pm IST,  Updated : Feb 03, 2022 02:40 pm IST

दीपिका पादुकोण ने अपने लेटेस्ट लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया में शेयर की। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस स्टनिंग अवतार में नजर आ रही हैं

Deepika Padukone - India TV Hindi
Deepika Padukone  Image Source : INSTAGRAM/DEEPIKAPADUKONE

Highlights

  • दीपिका पादुकोण इन दिनों फिल्म 'गहराइयां' के प्रमोशन में बिजी हैं
  • प्रमोशन के दौरान दिखा दीपिका का स्टनिंग लुक

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जो अपनी दमदार अदाकारी के साथ-साथ फैशन सेंस के कारण भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। उनके लुक्स और पर्सनालिटी देखकर हर कोई उनका फैन बन जाता है। इन दिनों दीपिका अपकमिंग फिल्म 'गहराइयां' का जमकर प्रमोशन कर रही हैं। इन दौरान वह काफी स्टाइलिश लुक में नजर आईं।

दीपिका पादुकोण ने अपने लेटेस्ट लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया में शेयर की। इन तस्वीरों में दीपिका ने ओलिवर बॉडीसूट के साथ डार्क ब्लू कलर की जींस कैरी की है। 

Anti Aging Face Pack: जवां स्किन के लिए चेहरे पर लगाएं चुकंदर से बना ये एंटी एजिंग फेस पैक

इस लुक के साथ दीपिका ने मिनिमल मेकअप टॉप से मैच खाती हुई मैट लिपस्टिक के साथ बालों को ओपन किया हुआ है।

वहीं एक्ससेरीज की बात करें तो दीपिका ने  ब्लैक-गोल्डन कलर के ईयररिंग्स कैरी किए हैं। इस लुक के साथ एक्ट्रेस ने व्हाइट कलर के सैंडल कैरी किए हैं। 

दीपिका का लेटेस्ट लुक सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस पोस्ट पर फैंस खूब कमेंट कर रहे हैं। 

दीपिका पादुकोण के लेटेस्ट लुक ने उड़ाए फैंस के होश, रेड ड्रेस में नजर आईं हॉट

दीपिका पादुकोण के इस स्टाइलिश बॉडीसूट की बात करें तो उन्होंने एलिक्स न्यूयार्क (ALIX NYC) के कलेक्शन का है। इस बॉडीसूट की कीमत की बात करें तो यह करीब 10 हजार रुपए का है। 

इस पोस्ट पर दीपिका पादुकोण के पति और एक्टर रणवीर सिंह भी खुद को कमेंट करने से नहीं रोक पाए। इसके साथ ही कई सेलेब्स ने कमेंट किए।

दीपिका गहराइयां के प्रमोशन के दौरान काफी स्टनिंग और ग्लैमरस अवतार में नजर आ रही हैं। 

फिल्म 'गहराइयां' की बात करें तो इसमें अनन्या पांडे, सिद्धांत चतुर्वेदी के अलावा धैर्य करवा नजर आएंगे। यह शकुन बत्रा द्वारा निर्देशित है। यह फिल्म 11 फरवरी, 2022 को अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज़ होगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल