1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. दिल्ली के फेमस हरे मटर की चटपटी टिक्की चाट घर पर बनाएं, इन टिप्स से फटाफट होगा तैयार, नोट करें विधि

दिल्ली के फेमस हरे मटर की चटपटी टिक्की चाट घर पर बनाएं, इन टिप्स से फटाफट होगा तैयार, नोट करें विधि

 Written By: Poonam Yadav
 Published : Aug 06, 2026 05:52 pm IST,  Updated : Aug 06, 2026 06:12 pm IST

दिल्ली की मशहूर हरे मटर की टिक्की चाट का स्वाद आप घर पर भी आसानी से ले सकते हैं। इन कुछ टिप्स को अपनाकर आप यह रेसिपी बना सकते हैं।

हरे मटर की टिक्की चाट - India TV Hindi
हरे मटर की टिक्की चाट Image Source : INDIA TV

अगर आप भी शाम के समय चाट खाना पसंद करते हैं तो आज हम आपके लिए एक बेहतरीन रेसिपी लेकर आए हैं। दिल्ली की गलियों में मिलने वाली हरे मटर की हरे मटर की चटपटी टिक्की चाट का स्वाद ज़्यादातर लोगों को पसंद आता है। ठेले जैसी स्वादिष्ट और मसालेदार चाट बनाने के लिए आपको ये टिप्स फॉलो करने होंगे। तो, चलिए जानते हैं दिल्ली स्टाइल हरे मटर की चटपटी टिक्की चाट बनाने की आसान रेसिपी।

हरे मटर की टिक्की चाट बनाने के लिए सामग्री

  • 3-4 बड़े चम्मच घी, 1 इंच अदरक कटा हुआ, अदरक, 3 ताजी हरी मिर्च कटी हुई, हरी मिर्च, ढाई कप ताजी हरी मटर, हरे मटर, आधा छोटा चम्मच हींग, हींग, आधा छोटा चम्मच चाट मसाला, चाट मसाला, आधा छोटा चम्मच अमचूर पाउडर, अमचूर पाउडर, 2 बड़े चम्मच धनिया और पुदीना की पत्तियां, धनिया और पुदीना पत्ती, तलने के लिए घी
  • चाट मसाला के लिए सामग्री: 2 बड़े चम्मच धनिया, 2 बड़े चम्मच जीरा, 1 बड़ा चम्मच सौंफ, 2 बड़े चम्मच काली मिर्च, काली मिर्च, 2 सूखी लाल मिर्च, सूखी लाल मिर्च, 1 चम्मच नमक, दही, फेंटा हुआ, इमली की चटनी, हरी चटनी, लाल मिर्च, सेव

हरे मटर की टिक्की चाट कैसे बनाएं?

  • पहला स्टेप: हरे मटर की टिक्की चाट बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही में घी गर्म होने पर इसमें अदरक, हरी मिर्च, हरी मटर, हींग डालें और मध्यम आंच पर भूनें। इसे ढक्कन से ढककर 10 मिनट तक पकाएं। जब हरी मटर पक जाए तो इसे स्पैट्युला से अच्छी तरह मैश कर लीजिए। अब इसे एक बाउल में निकाल लें, ठंडा होने दें। उसके बाद इसमें चाट मसाला, अमचूर पाउडर, धनियां पुदीना की पत्तियां डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लीजिए। 

  • दूसरा स्टेप: अब मिश्रण में से कुछ हिस्सा उठाएं और इसे टिक्की का आकार दें, बाकी सभी के लिए यही प्रक्रिया दोहराइये। उसके बाद एक पैन में घी गर्म करें और टिक्की को गर्म घी में मध्यम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा भूरा और कुरकुरा होने तक तलें। 

  • तीसरा स्टेप: अब, इसे दही, इमली की चटनी, हरी चटनी, लाल मिर्च, सेव, धनिया से गार्निश करें और गर्म गर्म परोसें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल