1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. शाम के नाश्ते के लिए मखाना चाट है बेस्ट ऑप्शन, जानें किन सामग्री का होगा इस्तेमाल और बनाने का तरीका

शाम के नाश्ते के लिए मखाना चाट है बेस्ट ऑप्शन, जानें किन सामग्री का होगा इस्तेमाल और बनाने का तरीका

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Jun 23, 2026 06:30 am IST,  Updated : Jun 24, 2026 12:19 pm IST

अगर आप भी शाम के समय हेल्दी और टेस्टी नाश्ता करना चाहते हैं तो मखाना चाट की रेसिपी ट्राई कर सकते हैं, चलिए जानते हैं इसे कैसे बनाएं?

मखाना चाट- India TV Hindi
मखाना चाट Image Source : UNSPLASH

शाम के नाश्ते में अक्सर हमें चटर पटर खाने का मन करता है। ज्यादातर लोग समोसे से लेकर छोले कुलचे ही नाश्ते में खाना पसंद करते हैं लेकिन अगर आप कुछ हेल्दी और टेस्टी नाश्ते की तलाश में हैं तो हम आपके लिए लेकर आए हैं मखाना चाट की रेसिपी (Makhana Chaat)। मखाना सेहत के लिए बेहद हेल्दी माना जाता है। फाइबर और कैल्शियम से भरपूर यह सूखा मेवा सेहत से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद है। हड्डियों को मजबूत बनाने से लेकर वजन कम करने में यह बेहद सहायक है। खास बात यह है कि इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं भी लगता और यह मिनटों में बनकर तैयार भी हो जाता है तो चलिए जानते हैं कैसे बनाएं मखाने की चाट रेसिपी

मखाना चाट रेसिपी के लिए सामग्री

2 कप मखाना, 1 छोटा प्याज बारीक कटा हुआ, 1 टमाटर बारीक कटा हुआ, 1 छोटी खीरा बारीक कटी हुई, 1 हरी मिर्च, 2 बड़े चम्मच हरा धनिया, 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस, आधा छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर, आधा छोटा चम्मच काला नमक, स्वादानुसार नमक, आधा छोटा चम्मच चाट मसाला, 1 छोटा चम्मच तेल

मखाना चाट बनाने की विधि

  • पहला स्टेप: मखाना चाट बनाना बेहद आसान है। सबसे पहले गैस ऑन कर कड़ाही रखें। अब तेल या घी डालकर मखानों को धीमी आंच पर कुरकुरा होने तक भून लें। मखाने को तब तक भुनना है जब तक वे हल्के गोल्डन और क्रंची न हो जाएं।

  • दूसरा स्टेप: अब, एक बड़े बाउल में प्याज, टमाटर, खीरा, हरी मिर्च, कच्चे आम के छोटे छोटे टुकड़े और धनिया डालें।

  • तीसरा स्टेप: उसके बाद, इसमें भुने हुए मखाने डालें। ऊपर से नमक, काला नमक, भुना जीरा और चाट मसाला डाले और आपस में अच्छी तरह से मिलाएं।

  • चौथा स्टेप: अब, नींबू का रस डालकर सभी मसालों को आपस में अच्छी तरह मिला लें। तुरंत सर्व करें ताकि मखाने कुरकुरे रहें।

मखाना चाट खाने के फायदे

अगर आपका लक्ष्य वजन कम करना है, तो मखाना चाट आपके लिए फायदेमंद है। उसके अलावा यह पाचन को भी बेहतर करता है और ब्लड शुगर को भी नियंत्रित रखती है। साथ ही हड्डियों को भी मजबूत बनाता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल