1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. वास्तु शास्त्र: इस दिशा में कभी भी न रखें भारी सामान, करना पड़ सकता है आर्थिक परेशानियों का सामना

वास्तु शास्त्र: इस दिशा में कभी भी न रखें भारी सामान, करना पड़ सकता है आर्थिक परेशानियों का सामना

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 17, 2020 06:24 am IST,  Updated : Jun 17, 2020 06:24 am IST

आप जीवन में आ रही छोटी-मोटी परेशानियों से बच सकते हैं। कई बार बहुत मेहनत करने पर भी पैसे नहीं टिकते, ऐसा किसी वास्तु दोष के कारण भी हो सकता है।

वास्तु शास्त्र: इस दिशा में कभी भी न रखें भारी सामान, करना पड़ सकता है आर्थिक परेशानियों का सामना- India TV Hindi
वास्तु शास्त्र: इस दिशा में कभी भी न रखें भारी सामान, करना पड़ सकता है आर्थिक परेशानियों का सामना Image Source : INSTRAGRAM/SALVAGESISTA

वास्तु शास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए ऐसे कुछ उपायों के बारे में, जिन्हें करके आप जीवन में आ रही छोटी-मोटी परेशानियों से बच सकते हैं।  कई बार बहुत मेहनत करने पर भी पैसे नहीं टिकते, ऐसा किसी वास्तु दोष के कारण भी हो सकता है। 

वास्तु शास्त्र के अनुसार, उत्तर-पूर्व दिशा धन आगमन की दिशा होती है और अगर इस दिशा में भारी सामान रखा हो या इस जगह पर बहुत गंदगी रहती हो, तो आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है | घर में धन आगमन की गति धीमी हो जाती है | ऐसे ही उत्तर-पूर्व दिशा में अगर हर समय अंधेरा रहता हो तो परिवार के सदस्यों के बीच मतभेद बढ़ सकता है | इसलिए इस दिशा में हमेशा उजाला होना चाहिए | ऐसे ही दक्षिण दिशा यम की दिशा मानी जाती है | इस दिशा में दरवाजा या तिजोरी रखना पैसों और आयु की हानि कराने वाला होता है |

वास्तु शास्त्र: घर में लगाए तुलसी या केले का पेड़, वातावरण हमेशा रहेगा अच्छा

घर में मूर्तियां रखते समय ध्यान रखें ये बातें

भगवान की पीठ का दिखना शुभ नहीं माना जाता। पूजा घर में कभी भी गणेश जी की दो से अधिक मूर्तियां या तस्वीर नहीं रखनी चाहिए। अन्यथा यह शुभ फलदायी नहीं होता। घर की दो अलग-अलग जगहों पर एक भगवान की दो तस्वीर हो सकती हैं। इसके अलावा भगवान की ऐसी मूर्ति या तस्वीर भी मंदिर में नहीं रखनी चाहिए, जो युद्ध की मुद्रा में हो, जिसमें भगवान का रौद्र रूप हो। हमेशा सौम्य, सुंदर और आशीर्वाद की मुद्रा वाली भगवान की मूर्तियां ही घर में लगाएं। इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। खंडित मूर्तियों का तो तुरंत विसर्जन ही कर दें। 

वास्तु शास्त्र: मंदिर में कभी न रखें इस तरह की मूर्तियां, माना जाता है अशुभ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल