1. होम
  2. Author
  3. Rajat Sharma
Rajat Sharma

Rajat Sharma

रजत शर्मा की सबसे बड़ी पहचान है "आप की अदालत"। ये iconic शो 31 साल से चल रहा है। दुनिया भर में करोड़ों लोग रजत शर्मा के इस शो को देखते हैं। रजत शर्मा ने देश और दुनिया की बड़ी-बड़ी personalities को कटघरे में बिठा कर सवाल पूछे हैं। प्रधानमंत्रियों, मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों से लेकर फिल्म स्टार्स और क्रिकेट स्टार्स के अलावा हर फील्ड के करीब 1000 celebrities “आप की अदालत” में आ चुके हैं, और ये सिलसिला जारी है। रजत शर्मा ने करीब 20 साल पहले India TV लॉन्च किया। आज इंडिया टीवी देश के टॉप हिंदी न्यूज़ चैनल्स में से एक है। रोज़ रात 9 बजे करोड़ों लोग रजत शर्मा का लाइव न्यूज़ शो “आज की बात” देखते हैं। रजत शर्मा के तीखे कमेंट इस शो की हाईलाइट हैं।

रजत शर्मा को दुनिया के सबसे प्रभावशाली media icons में गिना जाता है। ट्विटर (अभी X) पर इन्हें 11.3 मिलियन लोग फॉलो करते हैं और TV news personalities के followers की संख्या में रजत शर्मा वर्ल्ड में नंबर वन हैं। टीवी स्टार होने के साथ-साथ रजत शर्मा एक motivational speaker भी हैं। दुनिया के prestigious institutions में उन्हें बोलने के लिए invite किया जाता है। social media influencer रजत शर्मा एक बहुत ही गरीब परिवार में जन्मे, साधारण स्कूलों में पढ़े, पर इनकी merit इन्हें श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स तक ले आई। यहां रजत शर्मा की दोस्त़ी ऐसे लोग़ों से हुई जो बाद में अपनी-अपनी field में world leader बने।

रजत शर्मा छात्र राजनीति में एक्टिव थे। इमरजेंसी के ज़माने में महीनों तक जेल में बंद रहे। SRCC से M. Com करने के बाद उन्ह़ोंने journalism की दुनिया में कदम रखा। 28 साल की उम्र में रजत शर्मा Onlooker magazine के editor बने। इसके बाद The Sunday Observer और The Daily के editor भी रहे। उस ज़माने में रजत शर्मा की ज़बरदस्त रिपोर्टिंग का ज़िक्र आजकल की किताबों में होता है। 1993 में रजत शर्मा ने जब ‘आप की अदालत’ शो शुरू किया, तो पहले ही शो से सुपरहिट हो गए। ‘आप की अदालत’ ने जब 21 साल पूरे किए तो राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर वो सभी legends उपस्थित थे जो ‘आप की अदालत’  में पेश हो चुके हैं। पहली बार तीनों खान सलमान, शाहरुख और आमिर खान एक साथ स्टेज पर नज़र आए। ‘आप की अदालत’ आज भी सुपरहिट शो है।

स्वामी रामदेव और शाहरुख खान जैसे icons रजत शर्मा से publicly कहते हैं कि आपके show ने हमें इतना बड़ा स्टार बनाया। रजत शर्मा ने political leaders को, celebrities को पब्लिक के प्रति accountable बनाया। इसी भूमिका के लिए रजत शर्मा को पद्मभूषण सम्मान देने वाले भारत के president प्रणब मुखर्जी ने रजत शर्मा से कहा था, “Please do not change your role, You be the public prosecutor of the people of India.”

Rajat Sharma

  • Rajat Sharma's Blog | INDI Alliance क्यों बिखर गया?

    Rajat Sharma's Blog | INDI Alliance क्यों बिखर गया?

    राहुल गांधी की मुश्किल ये है नरेंद्र मोदी ने आज तक कोई चुनाव नहीं हारा और आने वाले 10 जून को नरेंद्र मोदी भारत में सबसे ज्यादा समय तक चुने हुए प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड बनाएंगे, नेहरू जी का रिकॉर्ड तोड़ेंगे। जाहिर है ये बात कुछ लोगों को हज़म नहीं हो रही।

    राजनीति | Jun 05, 2026 01:57 pm IST
  • Rajat Sharma's Blog | दिल्ली में मौत के कुएं: लालच, लापरवाही और रिश्वतखोरी

    Rajat Sharma's Blog | दिल्ली में मौत के कुएं: लालच, लापरवाही और रिश्वतखोरी

    जिन 21 लोगों की जान चली गई वो तो वापस नहीं आएंगे लेकिन जिस-जिस अफसर ने आंख बंद रखने के लिए मोटा माल खाया, उनका पूरा हिसाब होना चाहिए। अगर अब भी एक्शन नहीं हुआ तो फिर ऐसा हादसा दोबारा होने से कोई नहीं रोक पाएगा।

    राष्ट्रीय | Jun 04, 2026 05:36 pm IST
  • Advertisement
  • Rajat Sharma's Blog | CBSE: पोर्टल चलाना IRCTC से सीखे

    Rajat Sharma's Blog | CBSE: पोर्टल चलाना IRCTC से सीखे

    CBSE के चेयरमैन और सचिव की छुट्टी हुई, अच्छा हुआ। इनका गेम तो 3-4 दिन पहले ही ओवर हो गया था पर अगर वो आउट हो जाते तो आज संसदीय कमेटी में बाउंसर कौन झेलता? इसलिए जैसे ही बैठक खत्म हुई, फरमान जारी हो गया क्योंकि CBSE ने कोई कसर नहीं छोड़ी।

    राष्ट्रीय | Jun 03, 2026 04:42 pm IST
  • Rajat Sharma's Blog | CBSE: बिना ट्रायल के नया सिस्टम क्यों लागू हुआ?

    Rajat Sharma's Blog | CBSE: बिना ट्रायल के नया सिस्टम क्यों लागू हुआ?

    CBSE ने 1 जून से revamped वेबसाइट शुरू करने का भरोसा दिया था लेकिन पहले ही दिन CBSE अपने वादे पर खरी नहीं उतरी। CBSE के ऑनस्क्रीन मार्किंग सिस्टम को लेकर नए सवाल उठे।

    राष्ट्रीय | Jun 02, 2026 12:43 pm IST
  • Advertisement
  • Rajat Sharma's Blog | NEET पेपर लीक: ज़िम्मेदारी कौन तय करेगा?

    Rajat Sharma's Blog | NEET पेपर लीक: ज़िम्मेदारी कौन तय करेगा?

    सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि ये मसला लाखों बच्चों के भविष्य से जुड़ा है, इसलिए इसे हल्के में नहीं लिया जा सकता। नीट पेपर लीक होने के बाद डॉक्टर्स एसोसिएशन समेत कई संस्थाओं ने NTA को खत्म करके परीक्षा का नया सिस्टम बनाने की मांग की थी।

    राष्ट्रीय | May 30, 2026 01:12 pm IST
  • Rajat Sharma's Blog | बंगाल में बकरीद: सड़क पर नमाज़ नहीं हुई

    Rajat Sharma's Blog | बंगाल में बकरीद: सड़क पर नमाज़ नहीं हुई

    बंगाल में पचास साल के बाद पहली बार बकरीद के दिन सड़कों पर ट्रैफिक नहीं रूका। शुभेन्दु अधिकारी की सरकार ने सड़क पर नमाज पढ़ने पर रोक लगाई लेकिन नमाजियों के लिए खास इंतजाम किए।

    राष्ट्रीय | May 29, 2026 03:36 pm IST
  • Advertisement
  • Rajat Sharma's Blog | SIR: क्या अब सुप्रीम कोर्ट पर भी उंगली उठाई जाएगी?

    Rajat Sharma's Blog | SIR: क्या अब सुप्रीम कोर्ट पर भी उंगली उठाई जाएगी?

    सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में साफ कर दिया कि SIR के जरिये मनमर्जी से किसी का वोट न तो काटा गया और न काटा जा सकता है। इसका मतलब है राहुल गांधी का वोट चोरी का आरोप फर्जी है। ममता बनर्जी का ये कहना कि चुनाव आयोग BJP के इशारे पर वोट काटता है, गलत साबित हुआ।

    राष्ट्रीय | May 28, 2026 04:00 pm IST
  • Rajat Sharma's Blog | खौफ़ के मारे घुसपैठिये लौट रहे हैं बांग्लादेश

    Rajat Sharma's Blog | खौफ़ के मारे घुसपैठिये लौट रहे हैं बांग्लादेश

    बंगाल में सरकार बदली और बांग्लादेशी घुसपैठिए खुद अपना सामान समेट कर बॉर्डर पर पहुंच गए। बड़ी बात ये है कि शुभेन्दु अधिकारी ने पुलिस को निर्देश दिया है कि बॉर्डर पर पहुंचे घुसपैठियों को जेल न भेजे, होल्डिंग सेंटर्स में न पहुंचाएं।

    राष्ट्रीय | May 27, 2026 05:31 pm IST
  • Advertisement
  • Rajat Sharma's Blog | जंग कब खत्म होगी? गैस, तेल कब सस्ते होंगे?

    Rajat Sharma's Blog | जंग कब खत्म होगी? गैस, तेल कब सस्ते होंगे?

    पूरी दुनिया चाहती है कि डोनाल्ड ट्रंप की ईरान के साथ डील हो जाए और जंग पूरी रह बंद हो जाए क्योंकि इस अहंकार की लड़ाई ने पूरी दुनिया का नुकसान किया है। ट्रंप भी अब यही चाहते हैं कि अब मामला जल्द निपटे लेकिन अमेरिका न तो कमजोर दिखना चाहता है, न झुकना चाहता है।

    राष्ट्रीय | May 26, 2026 06:42 pm IST
  • Rajat Sharma's Blog | पावर कट: कौन हैं गुनहगार?

    Rajat Sharma's Blog | पावर कट: कौन हैं गुनहगार?

    अगर बिजली की सप्लाई में कमी नहीं है, उसके बाद भी लोगों को मुसीबत झेलनी पड़ रही है तो इसका मतलब है कि बिजली विभाग ने एडवांस में तैयारी नहीं की। जो भी लोग इसके लिए जिम्मेदार हैं, थोड़े दिन के लिए उनके घरों की बिजली काट देनी चाहिए, तब पता चलेगा, गर्मी क्या होती है।

    राष्ट्रीय | May 23, 2026 03:30 pm IST
  • Advertisement
  • Rajat Sharma's Blog | पाकिस्तान में धुरंधर: दहशतगर्दों का सफाया

    Rajat Sharma's Blog | पाकिस्तान में धुरंधर: दहशतगर्दों का सफाया

    पाकिस्तान के लोगों को लग रहा है कि हम्ज़ा बुरहान को भारत के धुरंधर निपटा कर चले गए। इस धुरंधर से आतंकवादियों में बड़ी दहशत है। पाकिस्तान में इस तरह के कितने दहशतगर्द पहले निपटाये जा चुके हैं।

    राष्ट्रीय | May 22, 2026 05:32 pm IST
  • Rajat Sharma's Blog | मोदी-मेलोनी: राहुल को गुस्सा क्यों आया?

    Rajat Sharma's Blog | मोदी-मेलोनी: राहुल को गुस्सा क्यों आया?

    पीएम मोदी और ज्यॉर्जिया मेलोनी का वीडियो राहुल गांधी को बिल्कुल अच्छा नहीं लगा। अमेठी में राहुल ने कहा, देश में हाहाकार मचा मचा है, महंगाई बढ़ रही है और वहां इटली में मोदी मेलोनी को टॉफी खिला रहे हैं। रायबरेली में राहुल ने मोदी को जमकर कोसा।

    राष्ट्रीय | May 21, 2026 04:45 pm IST
  • Advertisement
  • Rajat Sharma's Blog | बेज़ुबान जानवर: मीलॉर्ड, आपका आदेश ज़ुल्म का रास्ता है

    Rajat Sharma's Blog | बेज़ुबान जानवर: मीलॉर्ड, आपका आदेश ज़ुल्म का रास्ता है

    मैं आम तौर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसलों पर कमेंट नहीं करता, जिसका केस है, वह बोलता है, पर अगर फैसला बेज़ुबान के खिलाफ हो, तो उनकी आवाज तो उठानी पड़ेगी। कोर्ट का आज का आदेश व्यावहारिक नहीं है, अमानवीय है।

    राष्ट्रीय | May 21, 2026 04:46 pm IST
  • Rajat Sharma's Blog | NEET: जब पेपर बनाने वाला ही लीक करे........

    Rajat Sharma's Blog | NEET: जब पेपर बनाने वाला ही लीक करे........

    NEET पेपर लीक के मास्टरमाइंड को CBI ने गिरफ्तार किया है। वह रिटायर्ड केमिस्टी लेक्चरार है और उसकी पहचान पी. वी. कुलकर्णी के रूप में हुई है।

    राष्ट्रीय | May 16, 2026 02:38 pm IST
  • Advertisement
  • Rajat Sharma's Blog | ईरान डील: ट्रंप को इंतज़ार करना पड़ेगा

    Rajat Sharma's Blog | ईरान डील: ट्रंप को इंतज़ार करना पड़ेगा

    स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज को लेकर गतिरोध के कारण अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप परेशान लग रहे हैं और वो एक सम्मानजनक रास्त निकालना चाहते हैं। यही वजह थी कि ट्रंप चीन यात्रा पर गए ताकि चीन ईरान पर समझौते के लिए दबाव डाले।

    राष्ट्रीय | May 15, 2026 05:05 pm IST
  • Rajat Sharma's Blog | छोटे काफिले का बड़ा संदेश: ईंधन बचाओ

    Rajat Sharma's Blog | छोटे काफिले का बड़ा संदेश: ईंधन बचाओ

    खर्च में कटौती की शुरुआत जब सर्वोच्च स्तर पर होती है तो जनता को प्रोत्साहन मिलता है, आम लोग भी ईंधन की बचत में योगदान करते हैं। हमारा देश इतना बड़ा है। अगर लोग ठान लें, तो पेट्रोल डीजल की खपत काफी कम हो सकती है और इनपर खर्च होने वाली विदेशी मुद्रा बच सकती है।

    राष्ट्रीय | May 14, 2026 04:46 pm IST
  • Advertisement
  • Rajat Sharma's Blog: क्या NTA सुरक्षित तरीके से परीक्षा करवाने में नाकाम साबित हुई?

    Rajat Sharma's Blog: क्या NTA सुरक्षित तरीके से परीक्षा करवाने में नाकाम साबित हुई?

    NTA बनाया तो गया था सुरक्षित तरीके से मेडिकल पढ़ाई में दाखिले के लिए, विश्वस्तरीय शैक्षिक ढांचा तैयार करने के मकसद से, लेकिन नौ साल में NTA पेपर लीक और नाकामी की मिसाल बनकर रह गया।

    राष्ट्रीय | May 13, 2026 05:11 pm IST
  • Rajat Sharma's Blog: विदेशी मुद्रा बचाने की ज़रूरत क्यों पड़ी?

    Rajat Sharma's Blog: विदेशी मुद्रा बचाने की ज़रूरत क्यों पड़ी?

    दुनिया के तमाम देश खाड़ी के युद्ध के झटके से उबरने के लिए कदम उठा रहे हैं लेकिन हमारे यहां जैसे ही प्रधानमंत्री ने विदेशी मुद्रा बचाने के लिए आम जनता से अपील की तो विरोधी दलों ने मोदी पर हमला बोल दिया।

    राष्ट्रीय | May 12, 2026 05:21 pm IST
  • Rajat Sharma's Blog | तमिलनाडु में किसकी सरकार? विजय की या DMK-AIADMK की?

    Rajat Sharma's Blog | तमिलनाडु में किसकी सरकार? विजय की या DMK-AIADMK की?

    टीवीके नेता विजय शुक्रवार को राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर से मिले थे, लेकिन 116 विधायकों के समर्थन का पत्र ही सौंपा। विजय ने कहा कुछ और पार्टियां उन्हें समर्थन देंगी, लेकिन राज्यपाल ने कहा कि पहले 118 विधायकों के समर्थन का पत्र लेकर आइये। विजय को सिर्फ कांग्रेस और वामपंथी दलों का समर्थन मिला है।

    राष्ट्रीय | May 09, 2026 07:27 pm IST
  • Rajat Sharma's Blog | क्या बंगाल को योगी मॉडल चाहिए?

    Rajat Sharma's Blog | क्या बंगाल को योगी मॉडल चाहिए?

    पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में TMC की हार के बाद भी अपराधियों को किसी का डर नहीं है। शुभेंदु अधिकारी की बात सही है कि बंगाल में भी गुंडागर्दी को रोकने के लिए योगी आदित्यनाथ का मॉडल लागू करना होगा।

    राष्ट्रीय | May 08, 2026 06:56 pm IST