Rajat Sharma
-
Rajat Sharma's Blog | बंगाल में हिंसा के पीछे कौन?
बंगाल में 4 मई को चुनाव के नतीजे आने के बाद कई जगह हिंसा की घटनाएं हुई थी। बुधवार को शांति थी लेकिन रात को ही शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या कर दी गई। शुभेंदु के पी.ए. बुधवार रात को कार से अपने घर जा रहे थे, जब कोलकाता के पास मध्यमग्राम में घात लगाकर बैठे तीन लोगों ने उन पर ग्लॉक पिस्टल से गोलियां चलाई।
राष्ट्रीय | May 07, 2026 04:23 pm IST -
Rajat Sharma's Blog | क्या ममता विपक्षी एकता ला सकती हैं?
ममता ने कहा कि चुनाव नतीजे आने के बाद वह अब फ्री हो गई हैं और वह पूरे देश में घूम कर बीजेपी के खिलाफ मुहिम चलाएंगी। ममता ने कहा, उन्हें सोनिया गांधी और राहुल गांधी से लेकर उद्धव ठाकरे और अरविंद केजरीवाल तक, विपक्ष के सभी नेताओं के फोन आए, अब वो भी INDIA गठबंधन को मजूबत करेंगी।
राष्ट्रीय | May 06, 2026 05:57 pm IST -
Advertisement
-
Rajat Sharma's Blog | मोदी : बीजेपी की ऐतिहासिक विजय के कर्णधार
आज देश के 22 राज्यों में NDA की सरकारें हैं। गंगोत्री से गंगासागर तक कमल खिला है और जीत की ललक का आलम ये है कि बंगाल में ऐतिहासिक जीत के बाद अभी से ही पंजाब और उत्तर प्रदेश में चुनाव की तैयारी शुरू हो गई।
राष्ट्रीय | May 06, 2026 11:10 am IST -
Rajat Sharma's Blog | स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़: क्या ट्रंप का अंदाज़ा ग़लत निकला?
ईरान को अब ये समझ आ गया कि गैस और तेल अमेरिका की कमजोर नस है। खाड़ी के देशों को तेल और गैस ठिकानों पर हुए हमलों से सबसे ज्यादा चोट पहुंची है। ईरान ने पिछले तीन हफ्तों में एक दर्जन से ज्यादा जहाजों पर हमले किए हैं। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ का इलाका ट्रंप के गले की हड्डी बन गया है।
राष्ट्रीय | Mar 21, 2026 02:15 pm IST -
Advertisement
-
Rajat Sharma's Blog | खतरनाक मोड़ पर जंग: युद्धविराम, वार्ता एकमात्र रास्ता
ईरान के हमलों से पूरी दुनिया हिल गई है। दरअसल एक दिन पहले इज़राइल ने ईरान में दुनिया की सबसे बड़ी गैस फील्ड साउथ पार्स पर अटैक किया था जिससे वहां गैस का उत्पादन और सप्लाई बंद हो गई। इसके जवाब में ईरान ने कतर के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला कर दिया।
राष्ट्रीय | Mar 20, 2026 03:45 pm IST -
Rajat Sharma's Blog | असम में कांग्रेस के बड़े नेता क्यों पार्टी छोड़ रहे हैं?
असम में विधानसभा चुनाव से पहले नगांव से कांग्रेस सांसद प्रद्युत बोरदोलोई ने इस्तीफा दिया और बीजेपी में शामिल हो गए। उनके बेटे प्रतीक बोरदोलोई ने भी विधानसभा की उम्मीदवारी से हटने का ऐलान कर दिया। नवज्योति तालुकदार ने भी पार्टी छोड़ने की घोषणा कर दी है। आखिर क्यों कांग्रेस के नेता पार्टी छोड़ रहे हैं?
राष्ट्रीय | Mar 19, 2026 05:00 pm IST -
Advertisement
-
Rajat Sharma's Blog | बंगाल में जंग: ममता ने LPG को मुद्दा क्यों बनाया?
ममता बनर्जी चुनाव का ऐलान होते ही सड़क पर उतर गईं। उन्होंने LPG सिलेंडर की किल्लत के विरोध में मार्च निकाला। तृणमूल कांग्रेस के नेता ममता के साथ सड़क पर पैदल चले। ममता ने रैली में कहा कि देश में एलपीजी की कोई किल्लत नहीं है, बीजेपी ने जानबूझकर लोगों को परेशान करने के लिए सिलेंडर की सप्लाई कम की है।
राष्ट्रीय | Mar 17, 2026 03:24 pm IST -
Rajat Sharma's Blog | एलपीजी: अफवाहों से सावधान
भारत में कमर्शियल सिलेंडर के संकट की दो वजह हैं। एक तो सप्लाई की कमी और दूसरा, जमाखोरी की आदत। जिसे मौका लगता है अपने लिए दो-चार सिलेंडर दबा कर बैठ जाता है ताकि आने वाले दिनों में संकट का सामना न करना पड़े। कुछ लोग तो गैस सिलेंडर ब्लैक में बेचने का काम भी करने लगे हैं।
मध्य-प्रदेश | Mar 13, 2026 05:41 pm IST -
Advertisement
-
Rajat Sharma's Blog | जंग जल्द खत्म नहीं होगी, लेकिन युद्धविराम संभव
अभी किसी को पता नहीं कि जंग कब रुकेगी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कह रहे हैं कि जंग जल्द खत्म होगी क्योंकि अब अमेरिकी सेना के लिए बमबारी के लायक कोई जगह नहीं बची है। ट्रंप ने यहां तक कहा है कि मैं जब भी चाहूंगा, जंग खत्म हो जाएगी। ये जानना असंभव है कि ट्रंप क्या चाहते हैं।
राष्ट्रीय | Mar 12, 2026 05:19 pm IST -
Rajat Sharma's Blog | एलपीजी संकट : इस पर राजनीति करने की क्या ज़रूरत ?
कांग्रेस को इस बात से कोई सरोकार नहीं है कि पूरी दुनिया में तेल की कीमतें बढ़ने लगी हैं पर भारत में दाम नहीं बढ़ाए गए। अखिलेश यादव को इस बात से भी कोई मतलब नहीं कि भारत सरकार ने दूरदर्शिता से काम लिया और हमारे पास आठ हफ्ते का स्टॉक है। कांग्रेस को तो बस इस बात का रंज़ है कि मोदी इज़राइल क्यों गए।
राष्ट्रीय | Mar 11, 2026 06:11 pm IST -
Advertisement
-
Rajat Sharma's Blog | जंग जारी रहेगी, लगता है ईरान जल्द सरेंडर नहीं करेगा
सबके सामने सवाल है कि ये जंग कब रुकेगी? ट्रंप ने कहा था कि 4-5 हफ्ते लड़ाई और होगी लेकिन जिस तरह के हालात हैं उन्हें देखकर लगता है कि जंग लंबी चल सकती है।
राष्ट्रीय | Mar 10, 2026 04:39 pm IST -
Rajat Sharma's Blog | रूस से तेल की छूट बेकार की बात, भारत तो पहले ही खरीद रहा था
जहां तक भारत को रूस से तेल खरीदने की इजाज़त का सवाल है, न किसी ने इजाज़त मांगी, न किसी ने इजाज़त दी। भारत पहले भी रूस से तेल खरीद रहा था, भारत आज भी रूस से तेल खरीदता है। राष्ट्रपति ट्रंप ने कोई मेहरबानी नहीं की। ये तो अपनी नाकामी छुपाने का तरीका है।
राष्ट्रीय | Mar 07, 2026 07:10 pm IST -
Advertisement
-
Rajat Sharma's Blog | नीतीश युग का अंत : क्या कोई बिहार में इस शून्यता को भर पाएगा?
लालू यादव के शासन में लोगों ने जंगलराज देखा। नीतीश कुमार की छवि सुशासन बाबू की बनी। ऐसी असमानता राजनीति में कम देखने को मिलती है। इसीलिए नीतीश कुमार का पटना से दिल्ली जाना बिहार में एक बड़ी शून्यता पैदा करेगा। उनकी जगह लेना किसी के लिए भी बड़ी चुनौती होगी।
राष्ट्रीय | Mar 06, 2026 04:07 pm IST -
Rajat Sharma's Blog | नीतीश का दिल्ली जाना: ‘तुम्हारी भी जय-जय, हमारी भी जय-जय’
मेरा मानना है, नीतीश कुमार भारतीय राजनीति के वो जादूगर हैं, जो हर बार अपने खेल से चौंकाते हैं। ये सही है कि उनका स्वास्थ्य ऐसा नहीं है कि बिहार जैसे बड़े राज्य की जिम्मेदारी ज्यादा समय तक संभाल पाएं लेकिन ये भी सही है कि बिहार में मतदाताओं का एक बड़ा वर्ग नीतीश कुमार के साथ है।
राष्ट्रीय | Mar 05, 2026 03:27 pm IST -
Advertisement
-
Rajat Sharma's Blog | ईरान अमेरिका से कब तक लड़ पायेगा?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिका ने ईरान के मिसाइल अटैक और डिफेंस सिस्टम को तबाह कर दिया है और ईरान के सारे युद्धपोत डुबो दिए गए हैं। ट्रंप ने दावा किया कि ईरान के नेता अमेरिका से बात करना चाहते हैं लेकिन अब बहुत देर हो चुकी है।
राष्ट्रीय | Mar 04, 2026 04:21 pm IST -
Rajat Sharma's Blog | ईरान: ये जंग कब खत्म होगी?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साफ कह दिया कि जंग पूरी ताकत से जारी रहेगी, अमेरिका के पास बेहिसाब हथियार हैं और जब तक लक्ष्य हासिल नहीं होते तब तक अमेरिकी सेना नहीं रुकेंगी। जंग के कारण Strait of Hormuz कई दिनों से बंद पड़ा है, तेल और तमाम दूसरे सामानों की सप्लाई बंद पड़ी है। सवाल ये है कि ये जंग कब तक चलेगी?
राष्ट्रीय | Mar 03, 2026 03:24 pm IST -
Advertisement
-
Rajat Sharma's Blog | ऐलान-ए-जंग: क्या पाकिस्तान अफगानिस्तान को हरा पाएगा?
तालिबान ने कहा कि उसके हमले में 55 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, इनमें से 23 सैनिकों की लाशें भी अफगान लड़ाके अपने साथ अफगानिस्तान ले गए।
राष्ट्रीय | Feb 28, 2026 02:56 pm IST -
Rajat Sharma's Blog | मोदी की इज़राइल यात्रा से किसे मिर्ची लगी?
नेतन्याहू भारत को दक्षिण एशिया का शेर बता रहे हैं, इज़राइल के राष्ट्रपति भारत की तरक्की पर हैरानी जता रहे हैं लेकिन हमारे देश में विरोधी दल और मुस्लिम संगठन मोदी की इज़राइल यात्रा का विरोध कर रहे हैं।
राष्ट्रीय | Feb 27, 2026 02:48 pm IST -
Rajat Sharma's Blog | इज़राइल में मोदी: पाकिस्तान क्यों घबराया?
भारत के बाहर पीएम मोदी के इज़राइल दौरे की सबसे ज्यादा चर्चा पाकिस्तान में हो रही है। पाकिस्तान के राजनयिक और रक्षा विशेषज्ञ इस दौरे से पाकिस्तान पर पड़ने वाले असर को लेकर चिंतित हैं।
राष्ट्रीय | Feb 26, 2026 01:28 pm IST -
Rajat Sharma's Blog | राहुल के बयान: झूठ के पांव नहीं होते, शर्टलेस को बब्बर शेर नहीं कहते
कांग्रेस के नेता पूछ रहे हैं कि जब उदय भानु चिब घटनास्थल पर मौजूद ही नहीं थे तो उन्हें गिरफ्तार क्यों किया गया? दिल्ली पुलिस ने उदय भानु चिब की गिरफ्तारी की जो वजहें बताई हैं, उसमें उन्हें मुख्य साज़िशकर्ता माना गया है।
राष्ट्रीय | Feb 25, 2026 03:41 pm IST