पैसे के विवाद को लेकर हत्या से जुड़ी खबरे आए दिन सामने आती रहती है। इस बीच नवादा जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने सभी को चौंका दिया है। नवादा जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र में महज 10 रुपये के लेन-देन को लेकर शुरू हुआ विवाद मौत का कारण बन गया। दरअसल नवादा जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र के नारदीगंज बाजार में किराना दुकानदार ने 10 रूपए बकाया को लेकर हत्या कर दी। जिसके बाद दोनों समुदाय में तनाव का माहौल पैदा हो गया है लेकिन अब स्थिति नियंत्रण में बताया जाता है।
परिजनों ने सड़क जाम कर किया विरोध प्रदर्शन
विरोध में परिजनों ने सड़क जाम कर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। दरअसल 9 जून को मृतक का किराना दुकानदार अरमान से 10 रुपये बकाया को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद अरमान आवेश में आकर व्यक्ति के सिर पर रॉड से हमला कर दिया। जिससे व्यक्ति लहुलुहान होकर जमीन पर गिर गया। जिसके बाद परिजनों ने इलाज के लिए पीड़ित को नारदीगंज सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान बुधवार की देर रात पीड़ित की मौत हो गई। मृतक की पहचान नारदीगंज बाजार के प्रदीप लाल के 32 वर्षीय पुत्र दीपू लाल के रूप में किया गया है। पटना से नारदीगंज बाजार शव पहुंचते ही लोग उग्र हो कर हंगामा करने लगे।
पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार
हंगामे की सूचना मिलने पर भारी संख्या में पुलिस बल पहुंची जहां पुलिस प्रशासन को परिजनों के विरोध का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि परिजनों ने घंटों सड़क जाम कर टायर जलाकर नारदीगंज राजगीर सड़क मार्ग को जाम कर दिया। इस मामले मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। परिजनों ने बताया कि 10 रुपये को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद उन लोगों द्वारा मारपीट की गई जिसमें दुकानदार ने सिर पर रॉड से हमला कर दिया। परिजनों ने बताया कि रॉड इतनी तेज मारा था कि सिर पीछे हिस्से में गंभीर चोट लगी जिससे उसकी मौत हो गई। फिलहाल जिला प्रशासन दोनों समुदाय के बीच बैठक कर स्थिति को नियंत्रण करने की कोशिश कर रही है। हालांकि इस मामले में अभी तक पुलिस का कोई बयान सामने नहीं आया है। फिलहाल घटना स्थल पर पुलिस कैंप कर रही है।
(रिपोर्ट: शैलेश कुमार सिंह)