1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार में आकाशीय बिजली गिरने से आठ लोगों की मौत

बिहार में आकाशीय बिजली गिरने से आठ लोगों की मौत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 30, 2020 11:00 pm IST,  Updated : Jul 30, 2020 11:00 pm IST

बिहार में आकाशीय बिजली की चपेट में आकर बृहस्पतिवार को आठ लोगों की मौत हो गयी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आकाशीय बिजली गिरने से लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया है। 

8 more people Dead due to Lightning Strikes in Bihar - India TV Hindi
8 more people Dead due to Lightning Strikes in Bihar  Image Source : PTI

पटना: बिहार में आकाशीय बिजली की चपेट में आकर बृहस्पतिवार को आठ लोगों की मौत हो गयी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आकाशीय बिजली गिरने से लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया है। आकाशीय बिजली गिरने से से शेखपुरा जिले में तीन, जमुई में तीन, सीवान और बेगूसराय जिले में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में वह प्रभावित परिवारों के साथ हैं। उन्होंने मृतकों के परिजनों को अविलंब चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि सभी लोग खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें। खराब मौसम होने पर वज्रपात से बचाव के लिए आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी सुझावों का अनुपालन करें। खराब मौसम में घरों में रहें और सुरक्षित रहें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।