1. Hindi News
  2. बिहार
  3. पीएम मोदी के जन्मदिन पर चाय वाले फैन का अनोखा अंदाज, 76 कप चाय फ्री पिलाकर की लंबी उम्र की कामना

पीएम मोदी के जन्मदिन पर चाय वाले फैन का अनोखा अंदाज, 76 कप चाय फ्री पिलाकर की लंबी उम्र की कामना

 Published : Sep 17, 2026 10:28 am IST,  Updated : Sep 17, 2026 10:29 am IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को देशभर में अलग अलग तरह से सेलिब्रेट किया जा रहा है। कटिहार में भी एक प्रशंसक का अनोखा अंदाज देखने को मिला। अब इसकी चर्चा हर तरफ हो रही है।

पीएम मोदी के जन्मदिन पर चाय वाले फैन का अनोखा अंदाज, 76 कप चाय फ्री पिलाकर की लंबी उम्र की कामना- India TV Hindi
पीएम मोदी के जन्मदिन पर चाय वाले फैन का अनोखा अंदाज, 76 कप चाय फ्री पिलाकर की लंबी उम्र की कामना Image Source : INDIA TV

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 76वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके जन्मदिन पर देशभर में अलग-अलग अंदाज में जश्न मनाया जा रहा है। कटिहार में उनके एक फैन ने भी कुछ ऐसा किया जिसकी खूब चर्चा हो रही है। मेडिकल कॉलेज मोड़ पर चाय की दुकान चलाने वाले जवाहर भगत ने पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन पर 76 कप चाय मुफ्त पिलाई। चाय पिलाने के साथ उन्होंने प्रधानमंत्री की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। 

क्या करते हैं जवाहर भगत

जवाहर भगत खुद चाय बेचते हैं और नरेंद्र मोदी के प्रशंसक हैं। उनका कहना है कि मोदी जी भी कभी चाय बेचते थे और आज देश के प्रधानमंत्री हैं। उनके लिए प्रधानमंत्री का यह सफर चाय बेचने वालों के लिए भी प्रेरणा है। इसी जुड़ाव की वजह से उन्होंने जन्मदिन पर अपनी दुकान में लोगों को मुफ्त चाय पिलाने का फैसला किया। जवाहर कहते हैं कि वह राजनीति में ज्यादा दिलचस्पी नहीं रखते। प्रधानमंत्री को लेकर कौन क्या कहता है इससे उन्हें कोई खास फर्क नहीं पड़ता। उनके लिए यह मायने रखता है कि सरकार की योजनाओं से गरीब और आम लोगों को कितना फायदा मिल रहा है। उनका कहना है कि गरीबों के लिए चलाई जा रही कई योजनाओं का लाभ उनके जैसे लोगों को भी मिला है। 

जवाहर की सरकार से मांग
जवाहर की एक मांग भी है। वह चाहते हैं कि सरकार देशभर के चाय दुकानदारों के लिए भी कोई खास योजना शुरू करे। हालांकि उनका कहना है कि प्रधानमंत्री चाय दुकानदारों के लिए कुछ करें या न करें उनके प्रति उनका सम्मान और समर्थन बना रहेगा। जन्मदिन पर चाय पीने पहुंचे आनंद सिंह ने कहा कि जवाहर की यह पहल बिल्कुल अलग अंदाज में जन्मदिन मनाने की कोशिश है। उन्होंने बताया कि वह पिछले 20 वर्षों से यहां चाय पीते आ रहे हैं। आम दिनों में भी जवाहर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हैं और उनसे प्रभावित रहते हैं। कुल मिलाकर 76 कप मुफ्त चाय के जरिए कटिहार के इस चाय वाले फैन ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर अपना अलग रंग दिखाया। उनके लिए यह सिर्फ चाय पिलाने का कार्यक्रम नहीं बल्कि अपने पसंदीदा नेता के प्रति सम्मान और स्नेह जताने का एक खास तरीका था।

(रिपोर्ट - Karan Kumar)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।