1. Hindi News
  2. बिहार
  3. VIDEO: हाजीपुर में हुआ दर्दनाक हादसा, 11,000 हाइटेंशन तार की चपेट में आई डीजे ट्राली; 9 कांवड़ियों की मौत

VIDEO: हाजीपुर में हुआ दर्दनाक हादसा, 11,000 हाइटेंशन तार की चपेट में आई डीजे ट्राली; 9 कांवड़ियों की मौत

 Reported By: Nitish Chandra, Edited By: Shailendra Tiwari
 Published : Aug 05, 2024 06:08 am IST,  Updated : Aug 05, 2024 06:54 am IST

सावन के तीसरे सोमवार को हाजीपुर में दर्दनाक हादसा हो गया है। यहां एक डीजे ट्राली हाइटेंशन तार की चपेट में आ गई, जिसमें 9 कावंड़ियों की दर्दनाक मौत हो गई है।

bihar- India TV Hindi
हाजीपुर में करंट की चपेट में आई डीजे ट्राली Image Source : SCREENGRAB

बिहार के हाजीपुर में बड़ा हादसा हो गया है। यहां कांवड़ियों को लेकर जा रही एक DJ-टॉली करंट की चपेट में आ गई, जिसमें 9 कांवड़ियों की मौत हो गई है। करंट लगने से करीबन आधा दर्जन लोग झुलस गए हैं। प्रशासन ने सभी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। सभी कांवड़िए हाजीपुर के औद्योगिक थाना क्षेत्र अंतर्गत सुल्तानपुर गांव के रहने वाले हैं। सभी बाबा हरिहरनाथ मंदिर में सोमवार की सुबह जलाभिषेक करने जा रहे थे।

हाइटेंशन तार की चपेट में आई ट्राली

घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार वैशाली जिले के हाजीपुर-औद्योगिक थानाक्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में रात के 11:00 बजे गांव से निकल रहे थे। इस दौरान 11,000 हाइटेंशन तार की चपेट में आने से यह दर्दनाक हादसा हुआ है। इस हादसे में 9 कांवड़ियों की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन गंभीर रूप से झुलस गए हैं। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया है।

कैसे हुआ हादसा?

सभी मृतकों की पहचान कर ली गई है। सभी हाजीपुर के औद्योगिक थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव के रहने वाले हैं। सुल्तानपुर गांव से डीजे ट्रॉली लेकर कमरिया की टीम सोनपुर स्थित पहलेजा घाट निकले थे। कांवड़ियों को पहलेजा घाट से जल लेकर सभी को बाबा हरिहरनाथ मंदिर में सोमवार की सुबह जलाभिषेक करने जा रहे थे। उसके बाद गांव के मंदिर में पूजा करते और जलाभिषेक करने का प्लान था। पर यात्रा नाइपर गेट के पास बाबा चौहरमल स्थान के निकट पहुंची ही थी कि डीजे ट्राली हाइटेंशन तार की चपेट में आ गई और कई लोग हादसे के शिकार हो गए।

लोगों में दिखी नाराजगी

घटना के बाद इलाके में मातम छा गया है गांव के हर तरफ चीख-पुकार मची हुई है। लोगों में बिजली विभाग पर बड़ा गुस्सा है। समय रहते हुए बिजली की लाइन नहीं काटी गई और समय पर प्रशासन और पुलिस नहीं पहुंची है जिसको लेकर नाराजगी भी जाहिर किया है।

ये हैं मृतकों के नाम

मृतकों के नाम अमरेश कुमार पिता सनोज भगत, रवि कुमार पिता धर्मेंद्र पासवान, राजा कुमार पिता स्व लाला दास, नवीन कुमार पिता फुदेना पासवान, कालू कुमार पिता परमेश्वर पासवान, आशी कुमार पिता मिंटू पासवान, अशोक कुमार पिता मंटू पासवान, चंदन कुमार पिता चंदेश्वर पासवान और अमोद कुमार पिता देवी लाल पासवान बताए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें:

नीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर हुए हमलावर, कहा- बिहार के विकास के लिए कुछ नहीं मांगा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।