1. Hindi News
  2. बिहार
  3. राहुल और तेजस्वी की वोटर अधिकार यात्रा में पहुंचे अखिलेश यादव, तीनों नेताओं की तिकड़ी का दिखा हाई जोश-VIDEO

राहुल और तेजस्वी की वोटर अधिकार यात्रा में पहुंचे अखिलेश यादव, तीनों नेताओं की तिकड़ी का दिखा हाई जोश-VIDEO

 Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Aug 30, 2025 07:34 am IST,  Updated : Aug 30, 2025 12:41 pm IST

राहुल गांधी और तेजस्वी यादव बिहार के अलग-अलग जिलों में रोड शो कर रहे हैं। अब अखिलेश यादव भी बिहार की वोटर अधिकार यात्रा में शामिल हो गए हैं। तीनों ही नेता एक साथ संयुक्त रोड शो किया।

वोट अधिकार यात्रा में पहुंचे अखिलेश यादव- India TV Hindi
वोट अधिकार यात्रा में पहुंचे अखिलेश यादव Image Source : X/RAHULGANDHI

राहुल गांधी के वोटर अधिकार यात्रा का आज 14वां दिन है। छपरा के बाद राहुल और तेजस्वी यादव आरा पहुंचें हैं। बिहार में आज सियासी हलचल मची है। अखिलेश यादव आरा से सिवान तक शनिवार को राहुल और तेजस्वी संग संयुक्त रोड शो में शामिल हुए हैं। 

विपक्ष की एकजुटता का संदेश 

अखिलेश यादव बिहार दौरे पर हैं, जहां वह विपक्ष की एकजुटता का संदेश दिया है। अखिलेश यादव बिहार में लोकसभा के LOP राहुल गांधी और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के साथ एक संयुक्त रोड शो में शामिल हुए हैं। इस दौरान तीनों नेताओं की तिकड़ी का जनता के बीच हाई जोश दिखा है।

आरा से सिवान तक मेगा रोड शो

तीनों विपक्षी नेताओं का ये संयुक्त रोड शो में काफी संख्या में भीड़ इकट्ठा हुई है। इसमें अखिलेश यादव, राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के साथ मिलकर आरा से सिवान तक एक मेगा रोड शो कर रहे हैं। यह रोड शो बिहार के विधानसभा चुनावों से पहले विपक्षी गठबंधन की ताकत का प्रदर्शन दर्शा रहा है। इसका सीधा संदेश मतदाताओं तक पहुंचाने की कोशिश की जा रही है।

क्या बोले अखिलेश यादव?

पटना पहुंचे समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, 'मैं वोटर अधिकार यात्रा में शामिल होने आया हूं। मैं बिहार की जनता को इसके समर्थन के लिए बधाई देता हूं और इस बार बिहार से जो आवाज़ आ रही है वह ये है कि भाजपा बिहार से बाहर होने वाली है। उन्होंने संविधान के अधिकारों का हनन किया है। चुनाव आयोग भाजपा सरकार का जुगाड़ आयोग बन गया है।'

सुबह 8 बजे से शुरू होगी ये यात्रा

राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा 13 वें दिन देर रात सीवान पहुंची है। सारण जिले के एकमा में रात्रि विश्राम होगा। शनिवार को सुबह 8 बजे एकमा से शुरू होकर छपरा के विभिन्न मार्गों से होते हुए भोजपुर पहंचेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।