1. Hindi News
  2. बिहार
  3. पटना में नीतीश कुमार से मिले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, जेडीयू-बीजेपी के नेता भी रहे मौजूद

पटना में नीतीश कुमार से मिले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, जेडीयू-बीजेपी के नेता भी रहे मौजूद

 Edited By: Mangal Yadav @MangalyYadav
 Published : Oct 17, 2025 12:34 pm IST,  Updated : Oct 17, 2025 01:24 pm IST

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पटना स्थित उनके आवास पर मुलाकात की।

नीतीश कुमार से मिले केंद्रीय गृह मंत्री  - India TV Hindi
नीतीश कुमार से मिले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह Image Source : PTI

पटना: केंद्रीय मंत्री गृह मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने शुक्रवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पटना स्थित उनके आवास पर मुलाकात की। यह मुलाकात  बिहार विधानसभा के पहले चरण के चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के आखिरी दिन हुई। इससे पहले अमित शाह ने गुरुवार को कहा था कि बिहार चुनाव एनडीए नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगा। उन्होंने कहा था कि चुनाव बाद एनडीए विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री पर फैसला होगा। 

अमित शाह ने कहा था कि जहां भी हमें पूर्ण बहुमत मिला, चाहे वह राज्य हो या केंद्र, हमने गठबंधन में सरकार चलाई। हमने हमेशा अपने गठबंधन सहयोगियों का सम्मान किया है और इस बार भी करेंगे। 

बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कही ये बात

उधर, बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप कुमार जायसवाल ने भी पुष्टि की है कि नीतीश कुमार विधानसभा चुनावों में एनडीए का चेहरा होंगे। इंडिया टीवी के चुनाव मंच में बोलते हुए, जायसवाल ने यह भी कहा कि एनडीए में सब कुछ ठीक है। जायसवाल ने कहा कि हम नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे। भविष्य में भी एनडीए उनके नेतृत्व में काम करता रहेगा।

एनडीए में ये है सीट बंटवारे का फार्मूला

बता दें कि बिहार में बीजेपी और जेडीयू 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं जबकि केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) को छह-छह सीटें दी गईं। वहीं, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के नेतृत्व वाली लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 29 सीटें दी गई हैं। 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा के चुनाव दो चरणों 6 और 11 नवंबर में होंगे। इस बीच मतगणना 14 नवंबर को होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।