1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार: दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह की जमानत याचिका खारिज, अभी नहीं आ सकेंगे जेल से बाहर

बिहार: दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह की जमानत याचिका खारिज, अभी नहीं आ सकेंगे जेल से बाहर

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Nov 20, 2025 03:39 pm IST,  Updated : Nov 20, 2025 04:27 pm IST

दुलारचंद हत्याकांड केस में बिहार के मोकामा से विधानसभा चुनाव जीतने वाले बाहुबली नेता अनंत सिंह की जमानत याचिका खारिज कर दी गई है। अभी वो जेल में ही रहेंगे।

अनंत सिंह- India TV Hindi
अनंत सिंह Image Source : FILE PHOTO (INSTAGRAM)

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को बड़ी जीत मिली है। चुनाव के दौरान दुलारचंद यादव की हत्या कर दी गई थी, इस मामले में आरोपी और जेल में बंद अनंत सिंह की जमानत याचिका एमपी-एमएलए कोर्ट ने खारिज कर दी है। बता दें कि अनंत सिंह ने मोकामा सीट से जीत दर्ज की है, लेकिन जमानत नहीं मिलने के कारण फिलहाल वे जेल में ही रहेंगे। अदालत के इस फैसले के बाद अनंत सिंह को फिलहाल जेल से राहत नहीं मिलेगी और उन्हें पटना के बेऊर जेल में ही रहना होगा। विधानसभा चुनाव के दौरान मोकामा से लगातार चर्चा में रहने वाले अनंत सिंह को बड़ा कानूनी झटका लगा है।


चुनाव के दौरान हुई थी दुलारचंद यादव की हत्या
दुलारचंद यादव हत्याकांड केस में बिहार के बाहुबली नेता अनंत सिंह को मुख्य आरोपी के तौर पर नामजद किया गया था। उसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था और गिरफ्तारी के बाद से ही वह पटना के बेऊर जेल में बंद हैं। इस केस की सुनवाई एमपी-एमएलए मामलों के लिए गठित विशेष अदालत में चल रही है, जहां जनप्रतिनिधियों से जुड़े मामलों का निपटारा किया जाता है।

अब आगे क्या करेंगे अनंत सिंह

एमपी-एमएलए कोर्ट से अब जमानत याचिका खारिज होने के बाद अनंत सिंह की कानूनी टीम सक्रिय हो गई है और उनके वकीलों ने साफ कहा है कि वे निचली अदालत के इस फैसले को ऊपरी अदालत में चुनौती देंगे। यानी अब दुलारचंद यादव हत्याकांड का मामला पटना हाईकोर्ट तक पहुंच सकता है। बता दें कि इस मामले में  जदयू से चुनाव जीतकर विधायक बने अनंत सिंह को बड़ी राहत की उम्मीद थी, लेकिन कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। अब अनंत सिंह को जेल में ही रहना होगा और वे इस फैसले को पटना हाई कोर्ट में चुनौती देंगे।

ये भी पढ़ें:
मोकामा हत्याकांड: दुलारचंद यादव के पोस्टमॉर्टम में बड़ा खुलासा, EC ने DGP से तलब की रिपोर्ट, जानें अब तक क्या-क्या हुआ
Explainer: अनंत सिंह की गिरफ्तारी समेत दुलारचंद हत्याकांड में अब तक क्या-क्या हुआ? जानें मोकामा की "अनंत" कथा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।