1. Hindi News
  2. बिहार
  3. 'योगी का चाइनीज वर्जन' बनना चाहते हैं असम के सीएम, तेजस्वी यादव ने हिमंत बिस्वा सरमा पर कसा तंज

'योगी का चाइनीज वर्जन' बनना चाहते हैं असम के सीएम, तेजस्वी यादव ने हिमंत बिस्वा सरमा पर कसा तंज

 Edited By: Amar Deep
 Published : Aug 31, 2024 10:32 am IST,  Updated : Aug 31, 2024 10:32 am IST

तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए हिमंत बिस्वा सरमा पर तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि असम के सीएम 'योगी का चाइनीज वर्जन' बनना चाहते हैं।

तेजस्वी यादव ने हिमंत बिस्वा सरमा पर कसा तंज।- India TV Hindi
तेजस्वी यादव ने हिमंत बिस्वा सरमा पर कसा तंज। Image Source : YADAVTEJASHWI (X)

पटना: राजद नेता तेजस्वी यादव ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर तंज कसा है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर किए एक पोस्ट में लिखा है कि असम के मुख्यमंत्री सस्ती लोकप्रियता हासिल करने और योगी का चाइनीज वर्जन बनने के लिए मुसलमानों को परेशान करने वाला काम कर रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने भाजपा पर मुसलमानों को टारगेट करने का आरोप लगाया और कहा कि हम लोग जब तक है तब तक कोई माई का लाल उनका बाल बांका नहीं कर सकता। भाजपा के अलावा उन्होंने आरएसएस पर भी निशाना साधा। 

मुसलमान भाइयों को बना लिया सॉफ्ट टारगेट

सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट में तेजस्वी यादव ने लिखा है, 'असम के मुख्यमंत्री सस्ती लोकप्रियता हासिल करने एवं “योगी का चाइनीज वर्जन” बनने के प्रयास में जानबुझकर मुसलमानों को परेशान करने वाले कृत्य करते रहते हैं। BJP के लोगों ने नफरत फैलाने, मोदी-शाह का ध्यान आकृष्ट करने एवं समाज में ध्रुवीकरण करने के लिए मुसलमान भाइयों को सॉफ्ट टारगेट बना लिया है। देश की आजादी में RSS छोड़ सभी धर्मों के लोगों का हाथ है हमारे मुसलमान भाइयों ने देश को आजादी दिलाने में कुर्बानियां दी हैं और हम लोग जब तक हैं तब तक कोई माई का लाल उनका बाल बांका नहीं कर सकता।'

अल्पसंख्यकों को कर रहे परेशान

इसके साथ ही उन्होंने एक वीडियो भी पोस्ट किया है। वीडियो में उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग अल्पसंख्यकों को परेशान कर रहे हैं। देश में संविधान के अनुसार सभी धर्म के लोगों को समान अधिकार मिले हैं, लेकिन भाजपा के लोग सिर्फ परेशान करने का काम कर रहे हैं। भाजपा का एक मंत्री या विधायक बंदर की तरह कूद रहा था और बोल रहा था विधानसभा में कि हम मुसलमानों का वोटिंग का अधिकार छीन लेंगे, लेकिन हम एक बार खड़ा हुए तो फिर वो ठंडा हो गया। 

यह भी पढ़ें- 

असम विधानसभा में नमाज का समय हटाने पर भड़के AIMIM नेता वारिस पठान, बोले- कहां से हुआ सबका साथ?

केदारनाथ में आसमान से गिरा हेलीकॉप्टर, जमीन पर हुआ चकनाचूर; सामने आया खौफनाक Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।