Aurangabad Chunav Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में औरंगाबाद सीट पर बीजेपी के त्रिविक्रम नारायण सिंह ने जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस के आनंद शंकर सिंह को हराया। त्रिविक्रम नारायण सिंह को 87200 वोट मिले और उन्होंने 6794 वोट से जीत दर्ज की। वहीं, आनंद शंकर सिंह को 80406 वोट मिले। बहुजन समाज पार्टी के शक्ति कुमार मिश्रा तीसरे नंबर पर रहे, जिन्हें 19776 वोट मिले। जनसुराज के उम्मीदवार नंद किशोर यादव चौथे नंबर पर रहे और उन्हें सिर्फ 2755 वोट से संतोष करना पड़ा।
बिहार की औरंगाबाद विधानसभा सीट की बात करें तो यहां दूसरे चरण में 11 नवंबर को मतदान हुआ था। यह सीट मगध क्षेत्र की महत्वपूर्ण विधानसभा सीटों में से एक है, जहां जातिगत समीकरणों के साथ-साथ विकास, रोजगार और स्थानीय मुद्दों पर जोर रहा।
औरंगाबाद में 64 फीसदी से ज्यादा वोटिंग
औरंगाबाद विधानसभा सीट पर 64 फीसदी से थोड़ी सी ज्यादा वोटिंग हुई और इस बार मुख्य मुकाबला 3 प्रमुख प्रत्याशियों के बीच था। कांग्रेस से आनंद शंकर सिंह मैदान में थे, जो 2015 और 2020 में यहां से जीत चुके थे। बीजेपी से त्रिविक्रम नारायण सिंह उम्मीदवार रहे, जबकि जन सुराज पार्टी से नंद किशोर यादव ने दावेदारी ठोकी।
पिछले चुनावों में कांग्रेस का था बोलबाला
पिछले चुनावों पर नजर डालें तो 2020 में कांग्रेस के आनंद शंकर सिंह ने 70,018 वोटों के साथ 41.27% मतों से जीत हासिल की थी, जबकि बीजेपी के रामधर सिंह 67,775 वोटों (39.95%) के साथ करीब-करीब टक्कर देते हुए दूसरे नंबर पर रहे। दोनों प्रत्याशियों के बीच का अंतर सिर्फ 2243 वोटों का था और टोटल टर्नआउट 53.36% रहा था। 2015 में भी आनंद शंकर सिंह ने बीजेपी के रामधर सिंह को 18,398 वोटों के अंतर से मात दी थी।
2020 में एनडीए ने दर्ज की थी करीबी जीत
2020 के विधानसभा चुनावों की बात करें तो NDA गठबंधन को कुल 125 सीटें मिलीं, जो बहुमत के आंकड़े यानी कि 122 सीटों से थोड़ा ऊपर थीं। इसमें बीजेपी को सबसे ज्यादा 74 सीटें, नीतीश कुमार की जेडीयू को 43, HAM को 4 और विकासशील इंसान पार्टी को 4 सीटें हासिल हुई थीं। इन चुनावों में महागठबंधन को 110 सीटें मिली थीं, जिसमें आरजेडी 75 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनी थी। चुनावों के बाद NDA की सरकार बनी, जिसमें नीतीश कुमार फिर से मुख्यमंत्री चुने गए।
बिहार विधानसभा चुनावों के पल-पल के अपडेट्स के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें