1. Hindi News
  2. बिहार
  3. '2 मिनट में ठीक कर देंगे, छोड़ेंगे नहीं', शिक्षक ने सहकर्मी महिला टीचर से की छेड़छाड़, बच्चों के सामने झगड़े का VIDEO वायरल

'2 मिनट में ठीक कर देंगे, छोड़ेंगे नहीं', शिक्षक ने सहकर्मी महिला टीचर से की छेड़छाड़, बच्चों के सामने झगड़े का VIDEO वायरल

 Published : Feb 28, 2026 11:12 am IST,  Updated : Feb 28, 2026 11:24 am IST

स्कूल के बच्चों के सामनी पीड़ित महिला टीचर आरोपी शिक्षक पर आरोप लगा रही है। आरोपी शिक्षक इस पूरे मामले पर सफाई दे रहा है। इस नोंक झोंक का वीडियो वायरल हुआ है।

आरोपी शिक्षक- India TV Hindi
आरोपी शिक्षक Image Source : REPORTER INPUT

बिहार के पश्चिम चंपारण जिले बगहा के हरका टोला प्राथमिक विद्यालय का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें शिक्षक धनंजय दुबे और शिक्षिका रजनी तिवारी बच्चों के सामने ही अभद्र भाषा में झगड़ते दिखाई दे रहे हैं। महिला टीचर ने सहकर्मी शिक्षक पर कमरा बंद करके गलत हरकत की कोशिश का आरोप लगाया है। आरोपी शिक्षक ने धमकाया भी है।

महिला शिक्षिका ने अपने ही विद्यालय के सहकर्मी शिक्षक पर छेड़छाड़ और मानसिक उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया है। इस संबंध में शिक्षिका ने बगहा-2 के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी फुदन राम को लिखित आवेदन देकर न्याय की मांग की है।

यूपी की रहने वाली है पीड़ित महिला

ये पूरा मामला बगहा-2 प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय हरका साधु कुटिया का है, जो मध्य विद्यालय सिंगाडी में मर्ज है। पीड़ित शिक्षिका, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली बताई जा रही हैं। उनका आरोप है कि आरोपी शिक्षक की नीयत पहले से ही ठीक नहीं थी और वह लगातार उन्हें परेशान कर रहा था। 

सोशल मीडिया में वायरल हुआ वीडियो

शिक्षिका ने आरोप लगाया कि स्कूल परिसर में एक कमरे का दरवाजा बंद कर उनके साथ अभद्र व्यवहार करने का प्रयास किया गया। इसी बीच घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विद्यालय के माहौल पर खड़े हुए सवाल

वीडियो में दोनों शिक्षकों के बीच तीखी नोकझोंक और तू-तू मैं-मैं होती दिख रही है। चिंताजनक बात यह है कि इस दौरान विद्यालय के बच्चे चारों ओर खड़े होकर यह दृश्य देख रहे थे। वायरल वीडियो के बाद दोनों शिक्षकों की मर्यादा और विद्यालय के माहौल पर सवाल उठने लगे हैं।

जांच की रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई के आदेश

घटना के बाद शिक्षकों और स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है। लोगों ने स्कूल परिसर में सुरक्षित और अनुशासित वातावरण सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी फुदन राम ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। प्रशासन की जांच रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

अमित कुमार की रिपोर्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।