1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार में सेल्फी लेने के चक्कर में 200 फीट गहरी खाई में गिरा युवक, पत्नी के साथ आया था मंदिर, 3 महीने पहले ही हुई थी शादी

बिहार में सेल्फी लेने के चक्कर में 200 फीट गहरी खाई में गिरा युवक, पत्नी के साथ आया था मंदिर, 3 महीने पहले ही हुई थी शादी

 Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Sep 12, 2023 01:52 pm IST,  Updated : Sep 12, 2023 01:52 pm IST

रंजीत और रूपा की तीन महीने पहले ही शादी हुई थी। पूजा के बाद दोनों मोबाइल से सेल्फी लेने लगे। इसी बीच पति पहाड़ी के ऊपरी हिस्से में चढ़कर सेल्फी लेने की चाहत में ऊपर जाने लगा। पत्नी का कहना है कि उसने रोकने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं माने।

बिहार में सेल्फी लेने...- India TV Hindi
बिहार में सेल्फी लेने के चक्कर में गई युवक की जान (प्रतिकात्मक तस्वीर) Image Source : FILE PHOTO

बांका: आकर्षक सेल्फी लेने और उसे सोशल साइट पर पोस्ट करने का चलन इन दिनों ऐसा बढ़ गया है कि लोग अपनी जान की भी परवाह नहीं कर रहे। ऐसा ही एक मामला बिहार के बांका जिले के शंभूगंज थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां चुटिया पहाड़ पर मोबाइल फोन से सेल्फी लेने के दौरान युवक का पैर फिसल गया और वह नीचे खाई में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

पूजा के बाद मोबाइल से सेल्फी लेने लगा कपल

दरअसल, यह मामला चुटिया पहाड़ी की है। बताया जाता है कि शयामपुर डाका गांव के रहने वाले 22 वर्षीय रंजीत दास अपनी पत्नी रूपा देवी के साथ पहाड़ी पर स्थित महादेव मंदिर में पूजा करने पहुंचे थे। दोनों की तीन महीने पहले ही शादी हुई थी। पूजा के बाद दोनों मोबाइल से सेल्फी लेने लगे। इसी बीच पति पहाड़ी के ऊपरी हिस्से में चढ़कर सेल्फी लेने की चाहत में ऊपर जाने लगा। पत्नी का कहना है कि उसने रोकने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं माने।

पहाड़ी की सतह से फिसला पैर
सेल्फी लेने के दौरान रंजीत का पैर पहाड़ी के सतह से फिसल गया और वह करीब 200 फीट गहरी खाई में जा गिरा। अन्य श्रद्धालु दौड़ कर आए और उसे किसी तरह खाई से निकाला गया, लेकिन तब तक उसने दम तोड़ दिया था।

(इनपुट- IANS)

यह भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।