1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र: रेप की शिकायत करना पड़ा भारी, लिव-इन पार्टनर ने कर दी हत्या, अभी तक नहीं मिली युवती की लाश

महाराष्ट्र: रेप की शिकायत करना पड़ा भारी, लिव-इन पार्टनर ने कर दी हत्या, अभी तक नहीं मिली युवती की लाश

 Published : Sep 12, 2023 12:20 pm IST,  Updated : Sep 12, 2023 12:20 pm IST

महिला की ओर से दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराए जाने की वजह से आरोपी गुस्से में था। महिला ने शिकायत वापस लेने से इनकार कर दिया था, इसलिए व्यक्ति ने उसकी हत्या कर दी।

व्यक्ति ने की लिव-इन...- India TV Hindi
व्यक्ति ने की लिव-इन पार्टनर की हत्या (प्रतिकात्मक तस्वीर) Image Source : FILE PHOTO

पालघर: महाराष्ट्र के पालघर जिले से एक खौफनाक मामला सामने आया है। यहां एक महिला द्वारा लिव-इन पार्टनर के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराने के बाद 43 वर्षीय एक व्यक्ति ने कथित तौर पर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि घटना नौ अगस्त से 12 अगस्त के बीच हुई और 28 वर्षीय महिला का शव अभी तक नहीं मिला है। वसई की सहायक पुलिस आयुक्त पद्मजा बाड़े ने कहा कि पालघर के वसई इलाके के रहने वाले आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

गुजरात के वापी में ठिकाने लगाया शव!

नायगांव पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि पीड़ित परिवार ने 14 अगस्त को थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी और उन्हें संदेह है कि आरोपी ने महिला के शव को गुजरात के वापी शहर में ठिकाने लगा दिया है। पुलिस आयुक्त ने कहा कि शुरुआती जांच से पता चलता है कि महिला की ओर से दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराए जाने की वजह से आरोपी गुस्से में था। उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया गया था।

शिकायत वापस लेने से किया इनकार, तो कर दी हत्या
अधिकारी ने कहा, महिला ने शिकायत वापस लेने से इनकार कर दिया था, इसलिए व्यक्ति ने कथित तौर पर उसकी हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि पीड़िता की बहन की शिकायत के बाद नायगांव पुलिस ने सोमवार को आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) और धारा 201 (अपराध के सबूतों को गायब करना) के तहत प्राथमिकी दर्ज की। अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मीरा भयंदर-वसई विरार पुलिस सीमा के एक अन्य पुलिस थाने में आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला भी दर्ज है।

यह भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।