1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. वीभत्स नजारा, कांपी रूह... मां के साथ मंदिर में माथा टेकने आई थी लड़की, युवक ने रेत दिया गला

वीभत्स नजारा, कांपी रूह... मां के साथ मंदिर में माथा टेकने आई थी लड़की, युवक ने रेत दिया गला

 Published : Sep 11, 2023 03:57 pm IST,  Updated : Sep 11, 2023 03:57 pm IST

ईदगाह बस्ती निवासी लड़की अपनी मां के साथ जोहड़ी मंदिर में माथा टेकने के लिए आई थी। इसी दौरान मंदिर में बनी बगीची में छुपे बैठे एक युवक ने उसे घेर लिया।

अस्पताल में भर्ती...- India TV Hindi
अस्पताल में भर्ती युवती Image Source : SOCIAL MEDIA

फाजिल्का (पंजाब): अबोहर के स्थानीय पुरानी फाजिल्का रोड पर जोहड़ी मंदिर में एक दर्दनाक घटना हुई है। यहां अपनी मां के साथ माथा टेकने आई एक युवती का वहीं मंदिर में छुपे एक युवक ने तेजधार हथियार से गला रेत दिया जिसे तुरंत सरकारी अस्पताल में लाया गया जहां उसकी हालत गंभीर होने पर प्राथमिक इलाज के बाद श्रीगंगानगर रैफर कर दिया गया।

मंदिर प्रांगण में बिखर गया खून

जानकारी के अनुसार ईदगाह बस्ती निवासी लड़की अपनी मां के साथ जोहड़ी मंदिर में माथा टेकने के लिए आई थी। इसी दौरान मंदिर में बनी बगीची में छुपे बैठे एक युवक ने उसे घेर लिया। इसके बाद लड़की के गले पर तेजधार हथियार से वार कर गला रेत दिया और फरार हो गया। इससे लड़की छटपटाने लगी और पूरे आंगन में खून बिखर गया। घबराती हुई लड़की की मां ने पड़ोसियों की मदद से उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया। प्राथमिक इलाज के बाद परिवार वाले उसे श्रीगंगानगर ले गए।

2 दिन से परेशान कर रहा था लड़का
इध सूचना मिलते ही डीएसपी अरुण मुंडन और थाना प्रभारी मौके पर पहुचें। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लेते हुए वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से जांच पड़ताल शुरू कर दी। सूत्रों से पता चला है कि उक्त युवती गौशाला रोड़ पर एक शोरूम पर काम करती थी और पिछले दो दिनों से एक लड़का उसे परेशान भी कर रहा था, जिसके बारे में शोरूम मालिक ने उसके परिजनों को बताया था।

(रिपोर्ट- सुनील)

यह भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पंजाब से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।