1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में 18 साल के युवक को 7-8 लड़कों ने चाकू से गोद डाला, CCTV में कैद हुई वारदात

दिल्ली में 18 साल के युवक को 7-8 लड़कों ने चाकू से गोद डाला, CCTV में कैद हुई वारदात

 Published : Sep 11, 2023 11:54 am IST,  Updated : Sep 11, 2023 12:49 pm IST

वारदात 8 सितंबर की है जिसका सीसीटीवी अब सामने आया है। इसमें साफ दिख रहा है कि 7-8 लड़के एक साथ पीड़ित पर चाकुओं से लगातार वार कर रहे हैं लेकिन वहां मौजूद लोगों ने पीड़ित को बचाने की कोशिश नहीं की।

delhi youth murder- India TV Hindi
दिल्ली में युवक की हत्या Image Source : INDIA TV

देश की राजधानी दिल्ली के संगम विहार से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 18 साल के युवक पर 7-8 लड़कों ने हमला कर दिया। इस दौरान लड़के पर चाकुओं से तब तक वार किए गए जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। इस घटना ने एक बार फिर से दिल्ली में कानून व्यवस्था पर सवाल उठा दिए हैं।

सब देखते रहे, कोई बचाने नहीं आया

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटना में शामिल आरोपियों की पहचान कर ली है और आरोपियों की तलाश जारी है। ये वारदात 8 सितंबर की है जिसका सीसीटीवी अब सामने आया है। इसमें साफ दिख रहा है कि 7-8 लड़के एक साथ पीड़ित पर चाकुओं से लगातार वार कर रहे हैं लेकिन वहां मौजूद लोगों ने पीड़ित को बचाने की कोशिश नहीं की।

देखें वीडियो-

वीडियो में नजर आ रहा है कि कैसे संगम विहार की एक गली में 7-8 युवकों ने एक लड़के को घेरा हुआ है। वो उसकी लात-घूंसों से पिटाई कर रहे हैं। लड़का उनसे बचने की कोशिश कर रहा है लेकिन ये लोग उस पर सरेआम हमला कर रहे हैं। लड़का लड़खड़ाता हुआ नजर आ रहा है। इसके बाद हमलावर युवक वहां से फरार हो जाते हैं।

यह भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।