1. Hindi News
  2. बिहार
  3. ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार, 3 SHO समेत 4 लोगों की मौत, टक्कर के बाद लगी भीषण आग

ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार, 3 SHO समेत 4 लोगों की मौत, टक्कर के बाद लगी भीषण आग

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Jun 12, 2026 07:58 am IST,  Updated : Jun 12, 2026 09:43 am IST

हादसे में कार में सवार सभी चार लोगों की मौत हो गई। इनमें तीन SHO भी शामिल हैं। वहीं, चौथा व्यक्ति कार का ड्राइवर है। हादसे के बाद कार में आग लग गई और पूरा वाहन जलकर खाक हो गया।

Car Accident- India TV Hindi
हादसे का शिकार हुई कार Image Source : REPORTER INPUT

बिहार के बेगूसराय में तेज रफ्तार कार ट्रक में घुस गई। हादसे में कार में सवार सभी चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार पर सवार तीन थाना प्रभारी और एक गाड़ी चालक समेत चार लोगों की मौत हो गई है। इस घटना के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही बेगूसराय के एसपी मनीष कुमार एवं सदर डीएसपी आनंद पांडेय सहित भारी संख्या में पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे। 

घटना साहेवपुर कमाल थाना क्षेत्र के बखड्डा स्थित एनएच 31 के पास की है। मृतकों की पहचान साजन पासवान रतवारा थाना प्रभारी, नीरज कुमार बेलारी थाना प्रभारी, ज्ञानेंद्र अमरेंद्र आरर थाना प्रभारी एवं ज्योतिष कुमार प्राइवेट कार चालक के रूप में की गई है। सीएम सम्राट चौधरी ने हादसे पर दुख जताया है।

ट्रेनिंग लेकर लौट रहे थे मृतक

बताया जा रहा है कि पटना से एकदिवसीय प्रशिक्षण लेकर एक ही गाड़ी पर सवार होकर मधेपुरा जिला लौट रहे थे। तभी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गया और ट्रक से पीछे से टकरा गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि दो थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र अमर एवं नीरज कुमार और ड्राइवर नीरज कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि एक थाना प्रभारी साजन पासवान को स्थानीय लोगों ने घायल अवस्था में उसे जगह से उठाकर आनन फानन में सदर अस्पताल बेगूसराय लाया, जहां इलाज के दौरान कुछ ही देर के बाद मौत हो गई। तीन पुलिस अधिकारी समेत चार लोगों कि मौत की खबर लगते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई। 

रात 12.30 बजे हुआ हादसा

घटना की सूचना मिलते ही बेगूसराय के एसपी मनीष कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी। वहीं, इस घटना के संबंध में बेगूसराय पुलिस अधीक्षक मनीष ने बताया कि देर रात ये एक्सीडेंट हुआ है। इसमें चार लोगों की मौके पर मौत हो गई है। जिसमें तीन पुलिस ऑफिसर शामिल हैं। मधेपुरा पुलिस के सर्विंग एसएचओ और ड्राइवर की भी मौत हुई है। साहेबपुर कमाल के हाईवे पर ट्रेनिंग से लौट रहे पुलिसकर्मियों की गाड़ी का ट्रक के साथ एक्सीडेंट हुआ है। इन्वेस्टिगेशन जारी है। यहां पर पोस्टमार्टम हम लोगों ने कराया है और सारी जो वैधानिक प्रक्रिया है, जो प्रोटोकॉल है उसका फॉलो किया है। गाड़ी पटना से मधेपुरा की तरफ जा रही थी। इसमें तीन थानेदार सवार थे। तीनों मधेपुरा के अलग-अलग थाने में कार्यरत थे। रात 12:30 बजे की घटना है। ट्रक के साथ एक्सीडेंट हुआ है। कैसे हुआ है, इसकी जांच अभी चल रही है।

(बेगूसराय से संतोष श्रीवास्तव की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

बिहार के डिप्टी सीएम बिजेंद्र यादव को फोन पर मिली धमकी, अपशब्दों का किया इस्तेमाल

10 रुपया बना जान का दुश्मान, पैसे को लेकर हुए विवाद में दुकानदार ने नौजवान की ली जान, जानें पूरा मामला

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।