1. Hindi News
  2. बिहार
  3. भाभी ने अपने 3 पुरुष मित्रों के साथ देवर का गला घोंटा, मकान हड़पना था मकसद

भाभी ने अपने 3 पुरुष मित्रों के साथ देवर का गला घोंटा, मकान हड़पना था मकसद

 Published : Feb 11, 2024 08:22 am IST,  Updated : Feb 11, 2024 08:22 am IST

बिहार से रिश्तों को तार-तार करने वाली खबर सामने आई है। पटना में एक भाभी ने ही संपत्ति के लालच में अपने देवर की हत्या की साजिश रच डाली। लेकिन घटना के 24 घंटे के अंदर पुलिस ने हत्यारिन भाभी और उसके तीन पुरुष मित्रों गिरफ्तार कर लिया।

bhabhi devar murder- India TV Hindi
पटना के आलमगंज में भाभी ने देवर की हत्या की Image Source : FILE PHOTO

बिहार की राजधानी पटना के आलमगंज में संपत्ति हड़पने के लिए एक भाभी ने अपने देवर की हत्या कर दी। इस वारदात में भाभी ने अपने पुरुष मित्रों का साथ लिया है। लेकिन कानून के हाथ बहुत लंबे होते हैं। हत्या के 24 घंटे के अंदर ही पुलिस ने हत्यारिन भाभी को उसके तीन मित्रों के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पटना पुलिस ने हत्या की आरोपी महिला के पास से देवर का मोबाइल भी जप्त कर किया है। भाभी ने संपत्ति के लालच में आकर अपने देवर का गला दबाकर खून किया है।

हत्या के बाद फेंका गया था देवर का शव

पटना सिटी के ASP शरथ आरएस ने बताया कि पटना आलमगंज थाने की पुलिस ने बेलवरगंज के नजदीक से शुक्रवार 9 फरवरी को एक युवक का शव बरामद किया था। युवक का गला दबाकर हत्या के बाद उसके शव को फेंक दिया गया था। युवक की पहचान नहीं हो पाई थी। पुलिस के लिए युवक की हत्या का केस  ब्लाइंड केस था। लेकिन पुलिस ने जब मामले की छानबीन शुरू की तो मोबाइल की लोकेशन के आधार पर जब पुलिस ने उसकी तहकीकात की तो युवक का हत्यारा कोई और नहीं बल्कि उसकी अपनी भाभी ही निकली।  

मकान हड़पने के पीछ कर दी हत्या

पुलिस ने बताया कि सनी कुमार और अविनाश कुमार दो भाई हैं, जो पटना के मालसलामी थाना इलाके में रहते थे। उनका एक ही मकान है। उस मकान पर सनी की भाभी, रानी कुमारी की नजर टिकी हुई थी। रानी कुमारी उस मकान को हड़पना चाहती थी। इसी नियत से रानी कुमारी ने अपने तीन पुरुष मित्रों के साथ मिलकर देवर सनी कुमार की गला दबाकर हत्या कर डाली। हत्या के बाद उसके शव को बेलवरगंज में फेंक दिया था। जिसे पुलिस ने शुक्रवार को बरामद किया था। 

घटना के 24 घंटे के अंदर ही पुलिस ने इस मामले का खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने रानी कुमारी और उसके पुरुष मित्र - सिपाही कुमार, उम्र 20 वर्ष, सुक्कू कुमार, उम्र 18 वर्ष और दीपू कुमार 18 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया है।

(रिपोर्ट- बिट्टू कुमार)

ये भी पढ़ें-

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।