1. Hindi News
  2. बिहार
  3. कलाई से टपक रहा था खून... पीटती रही महिला थानेदार; प्रेमी की कहीं और शादी की भनक लगने पर दे रही थी धरना

कलाई से टपक रहा था खून... पीटती रही महिला थानेदार; प्रेमी की कहीं और शादी की भनक लगने पर दे रही थी धरना

 Published : Jul 19, 2024 07:01 pm IST,  Updated : Jul 19, 2024 07:01 pm IST

साक्षी को जानकारी मिली कि मनीष की कहीं और शादी होने वाली है, तो गुरुवार देर रात साक्षी मनीष के घर पहुंच गई और वहीं धरने पर बैठ गई। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर महिला थानेदार किरण सोनी पहुंची। कुछ देर बाद साक्षी ने अपनी कलाई की नस काट ली।

महिला दरोगा ने युवती...- India TV Hindi
महिला दरोगा ने युवती की पिटाई की। Image Source : INDIA TV

बिहार के भागलपुर में प्रेमी के घर धरने पर बैठी प्रेमिका ने जमकर ड्रामा किया। उसे समझाने पुलिस पहुंची थी, लेकिन वो मान नहीं रही थी। इस बीच उसने अपने कलाई काट ली। इसके बाद भी लड़की वहां से हटने को तैयार नहीं थी जिसके बाद मौके पर पहुंची महिला दरोगा किरण सोनी ने उसकी पिटाई कर दी। उसके हाथ से खून टपक रहा था। महिला दरोगा ने उसे एक के बाद एक कई थप्पड़ लगाए। फिर बाल पकड़कर जबरदस्ती घसीटते हुए गाड़ी में बैठाया और अस्पताल ले गईं। मामला देर रात सुलतानगंज थाने का है जहां प्रेमी मनीष कुमार (28) के घर प्रेमिका साक्षी कुमारी (24) धरने पर बैठी थी। साक्षी को भनक लगी थी कि मनीष की शादी कहीं और हो रही है।  

मनीष के परिजनों ने साक्षी को रखने से कर दिया इनकार  

पूरा मामला शादी का झांसा देकर यौन शोषण से जुड़ा है। साक्षी का कहना है कि 2023 में सुल्तानगंज थाने के प्राइवेट ड्राइवर मनीष कुमार और अब्जूगंज निवासी साक्षी कुमारी के बीच थाने में ही संपर्क हुआ। बातचीत दोस्ती में बदली और फिर दोस्ती प्यार में। इस बीच दोनों ने शादी करने का फैसला किया। एक होटल में मनीष ने साक्षी की मांग में सिंदूर भरी और साथ जीने-मरने की कसमें खाई। मनीष ने कई बार शारीरिक संबंध भी बनाए। इसके बाद मनीष के परिजनों ने साक्षी को रखने से इनकार कर दिया।

दूसरी शादी कर रहा था मनीष

साक्षी को जानकारी मिली कि मनीष की कहीं और शादी होने वाली है, तो गुरुवार देर रात साक्षी मनीष के घर पहुंच गई और वहीं धरने पर बैठ गई। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर महिला थानेदार किरण सोनी पहुंची। कुछ देर बाद साक्षी ने अपनी कलाई की नस काट ली। इसके बाद साक्षी को सुल्तानगंज के रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया जहां से बेहतर इलाज के लिए मायागंज सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

युवती की मां बोली- लड़के से मिली हुई है पुलिस

पत्रकारों से बातचीत के दौरान पीड़िता ने बताया कि एक होटल में मनीष कुमार ने उससे शादी की है, लेकिन अब वह साथ रखने से इनकार कर रहे हैं। परिजन उसकी शादी कहीं और तय कर रहे हैं। पुलिस पर भी उन्होंने आरोपी मनीष कुमार को सपोर्ट करने का आरोप लगाया है। साक्षी की मां सीमा देवी ने कहा कि मनीष कुमार ने महिला थानेदार किरण सोनी को पैसे देकर भेजा था। किरण सोनी, साक्षी को पीटने लगी। इसके बाद साक्षी ने अपनी कलाई की नस काट ली।

मनीष की गिरफ्तारी पर रोक लगी हुई है: महिला थानेदार

वहीं, इस मामले में महिला थानेदार किरण सोनी ने बताया कि मामला कोर्ट में चल रहा है। मनीष की गिरफ्तारी पर कोर्ट ने रोक लगाई है। साक्षी अपने प्रेमी के घर पहुंच धरना दे रही थी। मामले की सूचना के बाद मैं मौके पर पहुंची। साक्षी को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उसने अपनी कलाई की नस काट ली। उसे हमलोग सुल्तानगंज रेफरल अस्पताल लेकर गए, जहां से बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भेजा गया है।

(रिपोर्ट- अंजनी कुमार कश्यप)

यह भी पढ़ें-

दोस्त ने ही वायरल कर दिया दंपति का प्राइवेट वीडियो, पैसे भी ऐंठे; हैरान कर देगी पूरी कहानी

वीडियो देख छात्रों ने आठ साल की छात्रा से किया था रेप, हत्या की ऐसी वारदात सुन रोंगटे खड़े हो जाएंगे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।