1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार में वज्रपात से हाहाकार, 4 जिलों में 13 की मौत, CM नीतीश ने किया मुआवजे का ऐलान

बिहार में वज्रपात से हाहाकार, 4 जिलों में 13 की मौत, CM नीतीश ने किया मुआवजे का ऐलान

 Reported By: Nitish Chandra, Edited By: Subhash Kumar
 Published : Apr 09, 2025 07:27 pm IST,  Updated : Apr 09, 2025 07:40 pm IST

बिहार के विभिन्न जिलों में वज्रपात से हाहाकार मचा हुआ है। जानकारी के मुताबिक, राज्य के 4 जिलों में 13 लोगों की मौत हो गई है। CM नीतीश ने मुआवजे का ऐलान भी किया है।

बिहार में वज्रपात से हाहाकार।- India TV Hindi
बिहार में वज्रपात से हाहाकार। Image Source : PEXELS/PTI

बिहार के विभिन्न जिलों में आकाशीय बिजली के कारण हाहाकार मचा हुआ है। राज्य के 4 जिलों में वज्रपात से 13 लोगों की मौत हो गई है। वज्रपात की घटनाओं के कारण लोगों की दिलों में खौफ बैठा हुआ है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वज्रपात से जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के लिए मुआवजे का भी ऐलान किया है।

चार-चार लाख रुपये मुआवजे का ऐलान

अब तक बिहार के 4 जिलों में आकाशीय बिजली के कारण कुल 13 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। वज्रपात की घटनाओं के कारण बेगूसराय जिले में 05, दरभंगा जिले में 04, मधुबनी जिले में 03 एवं समस्तीपुर जिले में 01 व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है। वज्रपात के कारण 13 लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने सभी मृतकों के परिजनों को तत्काल चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह अनुदान देने के निर्देश दिये हैं।

सीएम नीतीश की लोगों से अपील

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि आपदा की इस घड़ी में वे प्रभावित परिवारों के साथ हैं। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि सभी लोग खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें। खराब मौसम होने पर वज्रपात से बचाव के लिये आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किये गये सुझावों का अनुपालन करें। खराब मौसम में घरों में रहें और सुरक्षित रहें।

बिहार में क्यों कहर बरसा रही आसमानी बिजली?

बिहार में वज्रपात से ज्यादा मौतों के कई कारण हैं, जिनमें जलवायु परिवर्तन, मानसून के दौरान नमी और बारिश के पैटर्न में बदलाव और ग्रामीण क्षेत्रों में खेती के दौरान लोगों का खुले में रहना शामिल है। समय: अधिकांश वज्रपात की घटनाएं दोपहर के समय होती हैं, जब लोग खेत में काम कर रहे होते हैं। कई बार लोगों को वज्रपात से पहले चेतावनी नहीं मिल पाती है, जिससे वे सुरक्षित स्थानों पर नहीं जा पाते हैं।

 

ये भी पढ़ें- वज्रपात से पिता-पुत्री समेत 7 की मौत; बिहार में इतनी क्यों गिरती है बिजली, आखिर क्या है वजह?

चिलचिलाती धूप में गरीबों के बीच बांटे कंबल, बिहार के मंत्री का वीडियो हुआ वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।