1. Hindi News
  2. बिहार
  3. 2.30 बजे प्रशांत किशोर के साथ थे और 6.30 बजे ज्वाइन कर ली AIMIM, पूर्व सांसद मोनाजिर हसन का बड़ा कदम

2.30 बजे प्रशांत किशोर के साथ थे और 6.30 बजे ज्वाइन कर ली AIMIM, पूर्व सांसद मोनाजिर हसन का बड़ा कदम

 Reported By: Nitish Chandra, Edited By: Subhash Kumar
 Published : Oct 13, 2025 10:23 pm IST,  Updated : Oct 13, 2025 11:22 pm IST

प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज बिहार विधानसभा चुनाव के मैदान में जोर-शोर से कूद चुकी है। पार्टी ने अब तक 116 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा भी कर दी है। हालांकि, सोमवार को पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है।

Jansuraaj leader monazir hassan joins aimim- India TV Hindi
AIMIM में शामिल हुए पूर्व सांसद मोनाजिर हसन। Image Source : REPORTER

बिहार में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। सभी राजनीतिक दल भी चुनाव प्रचार के मैदान में कूद चुके हैं। चुनाव प्रचार के बीच राजनीतिक दलों में दल-बदल का दौर भी जारी है। सोमवार को प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज में अजब-गजब घटना देखने को मिली। सोमवार को पूर्व सांसद मोनाजिर हसन दोपहर 2.30 बजे प्रशांत किशोर की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बैठे दिखे। जब उन्हें टिकट नहीं मिला तो उन्होंने 6.30 बजे AIMIM पार्टी की सदस्यता ले ली।

जनसुराज की दूसरी लिस्ट जारी

प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज बिहार विधानसभा चुनाव में सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। सोमवार को पार्टी ने 65 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इससे पहले प्रशांत किशोर की पार्टी ने 51 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी। जन सुराज ने कुल मिला कर अब तक 116 (51+65=116) सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। 116 उम्मीदवारों में 25 आरक्षित सीट और 91 जनरल सीट है।

  • 91 सामान्य सीट में 31 अतिपिछड़ा वर्ग
  • 21 ओबीसी
  • 21 मुस्लिम उम्मीदवार शामिल हैं

प्रशांत किशोर ने क्या कहा?

प्रशांत किशोर ने बताया है घोषित किए गए उम्मीदवारों में 31 अति पिछड़े वर्गों से, 21 अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) से और 21 मुस्लिम समुदाय से हैं। प्रशांत किशोर ने कहा है कि उम्मीदवारों का चयन समाज के सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व करने की पार्टी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। जनसुराज ने हरनौत सीट से कमलेश पासवान को मैदान में उतारा है। यह सीट लंबे समय से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का गढ़ मानी जाती है, हालांकि उन्होंने तीन दशक से वहां विधानसभा चुनाव नहीं लड़ा है।

कब है बिहार में चुनाव?

चुनाव आयोग ने कुछ ही दिनों पहले बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान कर दिया था। चुनाव आयोग ने बताया है कि बिहार में 243 विधानसभा सीटों के लिए मतदान दो चरणों में 6 और 11 नवंबर को होंगे। पहले चरण में 121 सीटों पर और दूसरे चरण में 122 सीटों पर वोटिंग होगी। चुनाव का रिजल्ट 14 नवंबर को जारी किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- बिहार विधानसभा चुनाव: प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने जारी की दूसरी लिस्ट, 65 उम्मीदवारों को दी गई टिकट

बिहार: महुआ से चुनाव लड़ेंगे तेज प्रताप यादव, पार्टी ने की आधिकारिक घोषणा, 21 उम्मीदवारों की पहली सूची भी जारी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।