1. Hindi News
  2. बिहार
  3. Kalyanpur Assembly Election: कल्याणपुर के त्रिकोणीय मुकाबले में किसकी होगी जीत? जदयू, CPI(ML)L) और जनसुराज में रेस

Kalyanpur Assembly Election: कल्याणपुर के त्रिकोणीय मुकाबले में किसकी होगी जीत? जदयू, CPI(ML)L) और जनसुराज में रेस

 Published : Oct 24, 2025 10:10 pm IST,  Updated : Nov 04, 2025 02:15 pm IST

Kalyanpur Assembly Election: बिहार विधानसभा चुनाव में राज्य की कल्याणपुर सीट चर्चा में है। इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है। आइए जानते हैं कल्याणपुर सीट का हाल।

Bihar assembly election 2025 Kalyanpur seat - India TV Hindi
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 कल्याणपुर सीट। Image Source : INDIA TV

Kalyanpur Assembly Election: बिहार में विधानसभा चुनाव की तारीख अब करीब आ रही है। चुनाव आयोग ने बताया है कि बिहार नें चुनाव का आयोजन आगामी 6 और 11 नवंबर को होने जा रहा है। इस चुनाव का परिणाम 14 नवंबर जारी किया जाएगा। बिहार चुनाव में में मुख्य मुकाबला सत्ताधारी गठबंधन NDA और विपक्षी महागठबंधन के बीच हो रहा है। इसके अलावा प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी भी सभी सीटों पर चुनाव लड़ रही है। बिहार के इस चुनाव में राज्य की कल्याणपुर सीट पर मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है। आइए जानते हैं इस सीट के बारे में।

कल्याणपुर में किनके बीच मुकाबला?

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 कल्याणपुर सीट पर NDA के घट दल जनता दल यूनाइटेड, महागठबंधन के घटक दल (CPI(ML)L) और प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। जदयू की ओर से महेश्वर हजारी, (CPI(ML)L) की ओर से रंजीत कुमार राम और जन सुराज पार्टी की ओर से राम बालक पासवान चुनाव मैदान में हैं।

कल्याणपुर में चुनाव और रिजल्ट की तारीख

कल्याणपुर  निर्वाचन क्षेत्र में बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 6 नवंबर को वोटिंग होगी। इस दिन राज्य के अन्य 121 सीटों पर भी वोटिंग होगी। अन्य सीटों के साथ ही महुआ सीट पर हुए चुनाव का परिणाम भी 14 नवंबर जारी किया जाएगा।

बीते चुनाव के परिणाम

  • 2020 महेश्वर हजारी(जेडी-यू)
  • 2015: महेश्वर हजारी (जेडी-यू)
  • 2013: मंजू कुमारी (जेडी-यू)
  • 2010: राम सेवक हजारी (जेडी-यू)
  • 2009: अशोक प्रसाद वर्मा (राजद)
  • 2005: अश्वमेध देवी (जेडी-यू)
  • 2005: अशोक प्रसाद वर्मा (राजद)
  • 2000: अश्वमेध देवी (समता पार्टी)
  • 1995: सीता सिन्हा (जनता दल)
  • 1990: दिलीप कुमार राय (कांग्रेस)
  • 1985: बशिष्ठ नारायण सिंह (लोकदल)
  • 1980: राम सुकुमारी देवी (कांग्रेस)
  • 1977: बशिष्ठ नारायण सिंह (जनता पार्टी)
  • 1972: राम नरेश त्रिवेदी (कांग्रेस)
  • 1969: ब्रह्मदेव नारायण सिंह (संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी)
  • 1967: ब्रह्मदेव नारायण सिंह (संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी)

ये भी पढ़ें- Mahua Assembly Election: महुआ की जंग में किसकी होगी जीत? तेज प्रताप यादव ने दिलचस्प किया मुकाबला

बिहार चुनाव 2025ः सिवान सीट पर इन उम्मीदवारों के बीच कड़ा मुकाबला, NDA-महागठबंधन ने झोंकी पूरी ताकत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।