1. Hindi News
  2. बिहार
  3. Bihar Assembly Election: नीतीश कुमार ने किया चुनाव प्रचार का आगाज; महागठबंधन में डैमेज कंट्रोल जारी

Bihar Assembly Election: नीतीश कुमार ने किया चुनाव प्रचार का आगाज; महागठबंधन में डैमेज कंट्रोल जारी

 Updated : Oct 21, 2025 10:31 pm IST

सीएम नीतीश कुमार आज से बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए मैदान में उतर गए हैं। आज मुजफ्फरपुर में उन्होंने एक ही दिन में दो बड़ी चुनावी सभाओं को संबोधित किया है।

nitish kumar- India TV Hindi
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार Image Source : PTI

बिहार विधानसभा चुनाव में दोनों ही फेज के नामांकन की आखिरी तारीख खत्म होने के बाद भी महागठबंधन के सहयोगी दलों में तकरार जारी है। 12 ऐसी सीटें हैं जिनमें कांग्रेस आरजेडी और वामदलों के बीच मुकाबला है। महागठबंधन में खींचतान के बीच आरजेडी ने 143 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी के सीएम फेस तेजस्वी यादव वैशाली के राघोपुर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। तो मुकेश सहनी की वीआईपी पार्टी ने भी 15 कैंडिडेट्स का एलान कर दिया है। इधर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज से चुनाव प्रचार का आगाज कर दिया है। नीतीश ने आज मुजफ्फरपुर में दो बड़ी चुनावी सभा को संबोधित किया है। तो वहीं, झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने बिहार में चुनाव नहीं लड़ने का किया ऐलान किया है। JMM ने RJD और कांग्रेस पर राजनीतिक साजिश रचने का आरोप लगाया है।

Bihar Assembly Election LIVE

Auto Refresh
Refresh
  • 10:24 PM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    तेजस्वी को सीएम बताते हुए गाना जारी

    महागठबंधन में अभी तक तेजस्वी यादव CM चेहरे के तौर पर घोषित नहीं किए गए हैं लेकिन राजद की तरफ से जारी गाने में तेजस्वी को CM बताया जा रहा है। आज तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर एक गाना जारी किया है जिसके बोल हैं - "अब तेजस्वी हमारे CM हों, सब यही चाह रहे हैं.."

  • 9:44 PM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    डैमेज कंट्रोल मोड में कांग्रेस

    कांग्रेस बिहार में डैमेज कंट्रोल मोड में आ गई है। पार्टी के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत कल सुबह 9.30 बजे  पटना पहुंचेंगे  और तेजस्वी यादव से मुलाकात करेंगे।  कल बाकी बची 11 सीटों पर चर्चा होगी। फ्रेंडली फाइट वाली सभी सीटों पर चर्चा होगी। हर सीट पर महागठबंधन का उम्मीदवार एक हो, इस दिशा में की जाएगी चर्चा।

  • 9:15 PM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    सम्राट चौधरी अज्ञानी और मूर्ख हैं- सांसद पप्पू यादव

    पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा- "...हम सम्राट चौधरी के बारे में कुछ नहीं कहेंगे। वह अज्ञानी और मूर्ख हैं... आप अपने नेताओं से कहें कि बिहार के बारे में बात करें। पलायन के बारे में बात करें, निवेश के बारे में बात करें, जीएसटी के बारे में बात करें... राहुल गांधी का आम लोगों से सीधा संपर्क है, वह उनके नजरिए से जीने की कोशिश करते हैं... उन्हें (सम्राट चौधरी) कैसे पता चलेगा क्योंकि वह केवल अपराधियों को टिकट देने में व्यस्त हैं... बिहार में डबल इंजन की सरकार है और बिहार की बर्बादी में बीजेपी की सबसे बड़ी भूमिका है..."

     

  • 9:14 PM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    कुछ सीटों पर दोस्ताना मुकाबला हो सकता है- गहलोत

    'महागठबंधन' गठबंधन पर कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा "...कुछ सीटों पर दोस्ताना मुकाबला हो सकता है...प्रक्रिया आगे बढ़ रही है। हम जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और स्थिति साफ कर दी जाएगी...सारा भ्रम दूर हो जाएगा...महागठबंधन मजबूती से चुनाव लड़ेगा..."

  • 9:13 PM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    प्रशांत किशोर को चुनाव लड़ना चाहिए था- रूडी

    जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर के अपनी पार्टी के उम्मीदवारों को लेकर बीजेपी पर लगाए गए आरोपों पर बीजेपी सांसद राजीव प्रताप रूडी ने कहा- "प्रशांत किशोर को चुनाव लड़ना चाहिए था। लालच दिया - मुझे लगता है कि कोई भी इस पर अपना समय बर्बाद नहीं करेगा।"

  • 9:12 PM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    महागठबंधन में कई विरोधाभास हैं- राजीव प्रताप रूडी

    महागठबंधन के प्रचार अभियान पर बीजेपी सांसद राजीव प्रताप रूडी ने कहा- "वहां कई विरोधाभास हैं। बिहार एक गंभीर बहस की ओर बढ़ रहा है - क्या हमें नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी को चुनना चाहिए या लालू यादव और राहुल गांधी को। मुझे लगता है कि इस बहस में एनडीए का महत्व है।"

  • 9:11 PM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    महागठबंधन का प्रचार 24 से

    जानकारी के मुताबिक, 23 अक्टूबर से के बाद अगले दिन 24 अक्टूबर से महागठबंधन का पूरे बिहार से प्रचार शुरू होगा।

  • 9:11 PM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    महागठबंधन की 23 अक्टूबर को पटना में ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस

    बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन की 23 अक्टूबर को पटना में ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी। टिकट बंटवारे में घमासान के बाद एकजुटता का परिचय दिया जाएगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में तेजस्वी यादव, राजेश राम, कृष्णा अल्लावरू, दीपांकर भट्टाचार्य, मुकेश साहनी शामिल होंगे।

  • 9:10 PM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    उम्मीदवारों को डराने-धमकाने का नया प्रयोग- प्रशांत किशोर

    जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर कहते हैं, "...बिहार में बूथ लूट देखी गई है, लेकिन देश में पहली बार बीजेपी उम्मीदवारों को डराने-धमकाने का नया प्रयोग कर रही है। चुनाव से पहले जन सुराज उम्मीदवारों को धमकाया जा रहा है, जिसमें वरिष्ठ मंत्री और शीर्ष नेता शामिल हैं।"

  • 9:09 PM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    .एनडीए के अंदर कभी कोई असंतोष नहीं था- संजय झा

    एनडीए और महागठबंधन में सीट बंटवारे पर जेडीयू सांसद संजय झा ने कहा- "...एनडीए के अंदर कभी कोई असंतोष नहीं था। हमने उचित चर्चा के बाद हर चीज की घोषणा की...यह बिहार के लिए बहुत बड़ा क्षण है, मेरा मानना ​​है कि ये पांच साल तय करेंगे कि आने वाले 20-25 वर्षों में बिहार कहां खड़ा होगा क्योंकि बिहार पिक-ऑफ स्टेज पर है...सबकुछ बहुत सहजता से हुआ...दूसरी ओर, महागठबंधन में कोई विचार नहीं है।" 

     

  • 6:18 PM (IST)
    Posted by Malaika Imam

    "सामान्य सीट से चुनाव लड़ सकती हूं, लेकिन…"

    राजद उम्मीदवार स्वेता सुमन के बारे में भाजपा नेता बिंध्याचल राय ने कहा, "वह उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं और उनकी शादी बिहार में हुई है। लेकिन जब आप आरक्षण का लाभ लेने की बात करते हैं, तो आपके पास उस राज्य का मूल निवासी होना चाहिए। 2020 के अपने चुनावी हलफनामे में उन्होंने बताया है कि वह उत्तर प्रदेश की निवासी हैं और चमार समुदाय से हैं। इसलिए, वह यहां सामान्य सीट से चुनाव लड़ सकती हैं, लेकिन अगर आरक्षित सीट पर चुनाव लड़ने की बात आती है, तो वह नहीं लड़ सकतीं। कानून यही कहता है। हमारे उम्मीदवार ने रिटर्निंग ऑफिसर के पास आपत्ति जताई है। मैंने भी मुख्य निर्वाचन अधिकारी के पास एक आवेदन दायर किया है।"

  • 4:51 PM (IST)
    Posted by Malaika Imam

    "तेजस्वी यादव धोखेबाज उम्मीदवारों को मैदान में उतार रहे हैं"

    सासाराम विधानसभा क्षेत्र से आरजेडी उम्मीदवार सतेंद्र साह की गिरफ्तारी पर भाजपा नेता संजय मयूख ने कहा, "तेजस्वी यादव अब धोखेबाज उम्मीदवारों को मैदान में उतार रहे हैं। यह 'जंगल राज' की शुरुआत है। उन्होंने डकैती डाली होगी, तभी उन्हें गिरफ्तार किया गया। पहले यह पार्टी जनता से भाग रही थी, अब अपने गठबंधनों से भाग रही है। जनता उन्हें करारा जवाब देगी।"

  • 4:12 PM (IST)
    Posted by Malaika Imam

    हमारी सरकार 20 साल से लगातार विकास कार्यों में लगी है: नीतीश कुमार

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, "हमारी सरकार 20 साल से लगातार विकास कार्यों में लगी है, लेकिन हमसे पहले की सरकार की हालत याद कीजिए। लोग शाम के बाद घरों से बाहर नहीं निकलते थे। समाज में कितना संघर्ष था। शिक्षा की भी यही हालत थी। सड़कें बहुत कम थीं और बिजली बहुत कम घरों में उपलब्ध थी, लेकिन जब हमें मौका मिला तो हमने सबके लिए काम किया। अब किसी तरह के डर या भय का माहौल नहीं है। राज्य में प्रेम, भाईचारे और शांति का माहौल है।"

  • 3:26 PM (IST)
    Posted by Malaika Imam

    PK की पार्टी के तीन उम्मीदवारों ने नामांकन लिया वापस

    प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज को झटका लगा है। गोपालगंज, ब्रह्मपुर और दानापुर के उम्मीदवारों ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। प्रशांत किशोर ने बीजेपी पर उम्मीदवारों को डरा धमका कर ऐसा करने का आरोप लगाया है।

  • 3:22 PM (IST)
    Posted by Malaika Imam

    वीआईपी उम्मीदवार का नामांकन रद्द

    महागठबंधन को बड़ा झटका लगा है। सुगौली सीट से वीआईपी उम्मीदवार शशि भूषण सिंह का नामांकन रद्द हो गया है। यहां से चिराग पासवान की पार्टी के उम्मीदवार राजेश गुप्ता उर्फ बबलू गुप्ता चुनावी मैदान में हैं।

  • 2:31 PM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    चिराग पासवान ने महागठबंधन पर कसा तंज

    बिहार में दोनों फेज के चुनाव के लिए नॉमिनेशन की प्रक्रिया खत्म हो चुकी है लेकिन इसके बावजूद महागठबंधन में अब तक कई सीटों को लेकर पेंच फंसा है। चिराग पासवान ने महागठबंधन में चल रहे महाभारत को लेकर तंज कसा है। चिराग ने कहा कि जो अपना गठबंधन नहीं संभाल पा रहे हैं वो बिहार को कैसे संभालेंगे।

  • 1:19 PM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    महागठबंधन में 12 सीटों पर फंसा पेंच

    महागठबंधन में अब तक कई सीटों को लेकर पेंच फंसा है। 12 सीटें ऐसी है जहां फ्रेंडली फाइट है। 7 ऐसी सीटें हैं जहां आरजेडी और कांग्रेस आमने-सामने हैं इसमें लालगंज, वैशाली, कहलगांव, वारसलीगंज, नरकटियागंज, सुल्तानगंज, सिकंदरा सीटें शामिल हैं। 4 सीटें ऐसी हैं जहां कांग्रेस और लेफ्ट का टकराव है। इनमें राजापाकड़, बिहारशरीफ, बछवाड़ा और करहगर सीटें शामिल हैं। इसके अलावा चैनपुर और बाबूबरही दो सीटों पर आरजेडी और वीआईपी आमने सामने हैं।

  • 12:36 PM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    सकलदेव बिंद ने मुकेश सहनी पर लगाया टिकट बेचने का आरोप

    सकलदेव बिंद जो कल तक मुकेश सहनी के ख़ास थे वो आज बीजेपी में जा चुके हैं। नामांकन दाखिल करने के बाद उन्होंने बीजेपी का दामन थामा। उन्होंने कहा कि मुकेश सहनी ने उनका टिकट दूसरे को बेच दिया जिसके बाद उन्होंने पार्टी बदलने का फैसला किया।

  • 12:34 PM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    मुकेश सहनी की पार्टी VIP का प्रत्याशी पलटा, BJP में शामिल

    बिहार के सियासी घमासान के बीच सम्राट चौधरी  की सीट से बड़ी खबर सामने आई है। सम्राट चौधरी की सीट तारापुर पर मुकेश सहनी की पार्टी का प्रत्याशी पलट गया है। सकलदेव बिंद ने बीजेपी ज्वाइन कर ली है। सम्राट चौधरी ने सकलदेव बिंद को बीजेपी की सदस्यता दिलाई।

  • 12:13 PM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    चुनाव से पहले भागलपुर में बिगड़ा माहौल

    बिहार के भागलपुर में चुनाव से पहले जमकर हंगामा हुआ है। धार्मिक पोस्टर जलाने के बाद विशेष समुदाय ने जमकर हंगामा किया। पुलिस  लोगों को समझाने-बुझाने का कोशिश कर रहे हैं। कल रात असामाजिक तत्वों ने धार्मिक पोस्टर को उखाड़ कर जला दिया था सुबह लोगों ने जब देखा तो बवाल करना शुरू कर दिया। आरोपियों के खिलाफ एक्शन की मांग कर रहे हैं।

  • 10:42 AM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    चुनावी माहौल के बीच गयाजी में सनसनीखेज मर्डर

    बिहार के गयाजी में सनसनीखेज मर्डर हुआ। पासवान समाज के सुभाष कुमार की सुपारी किलिंग की गई। चार सुपारी किलर्स ने गयाजी में सुभाष के सीने पर एक के बाद एक 5 गोलियां मारी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सुपारी किलर्स बड़ी आसाानी से मर्डर कर फरार हो गए वो अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। बताया जा रहा है कि सुभाष के पिता की मोहल्ले के ही एक लड़के से पिछले 5 साल से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। इस मर्डर के बाद गयाजी का चुनावी माहौल गरम हो गया है।

  • 9:28 AM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    काराकाट सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला

    पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह के मैदान में आने से काराकाट विधानसभा क्षेत्र में मुकाबला दिलचस्प हो गया है। अब यहां त्रिकोणीय मुकाबला के आसार बन गए हैं। ज्योति सिंह का सीधा मुकाबला सीपीआई माले के अरुण सिंह और जेडीयू के पूर्व सांसद महाबली सिंह से होने वाला है। वहीं जन सुराज के योगेन्द्र सिंह भी मैदान में हैं, जिससे मुकाबला और भी रोचक हो गया है।   

  • 8:08 AM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    पवन सिंह की पत्नी ज्योति ने काराकाट सीट से किया नामांकन

    काराकाट सीट से पर्चा भरने के आखिरी दिन भोजपुरी सिंगर पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने निर्दलीय नामांकन कर दिया। नामांकन के बाद ज्योति ने करीब 30 किलोमीटर का रोड शो किया। ज्योति ने महिला वोटर्स के भरोसे जीत का दावा किया है।

  • 8:05 AM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    महागठबंधन में 12 सीटों पर फंसा पेंच

    बिहार विधानसभा चुनाव में दोनों ही फेज के नामांकन की आखिरी तारीख खत्म होने के बाद भी महागठबंधन के सहयोगी दलों में तकरार जारी है। 12 ऐसी सीट्स हैं जिनमें कांग्रेस आरजेडी और वामदलों के बीच मुकाबला है। महागठबंधन में खींचतान के बीच आरजेडी ने 143 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी के सीएम फेस तेजस्वी यादव वैशाली के राघोपुर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। तो मुकेश सहनी की वीआईपी पार्टी ने भी 15 कैंडिडेट्स का ऐलान कर दिया है।

  • 8:04 AM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    जहानाबाद में नामांकन के तुरंत बाद कैंडिडेट अरेस्ट

    जहानाबाद में नामांकन के तुरंत बाद निर्दलीय प्रत्याशी मो. कलामुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया गया। कलामुद्दीन फायरिंग के एक मामले में फरार चल रहा था। मामला नगर थाना के अनुमंडल कार्यालय परिसर का है जहां अपने समर्थकों के साथ आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल करने पहुंचे कलामुद्दीन शहर को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया।

  • 8:02 AM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    सासाराम से RJD उम्मीदवार सत्येंद्र साह गिरफ्तार

    2004 में झारखंड के गढ़वा में एक डकैती के मामले में सत्येंद्र साह के खिलाफ वारंट जारी किया था जिसके बाद झारखंड पुलिस लगातार तफ्तीश कर रही थी। लेकिन सोमवार को जब भारी समर्थकों के साथ सत्येंद्र साह नामांकन के लिए पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। ऐतिहायतन पूरे इलाके में सुरक्षा भी बढ़ाई गई है।

  • 8:01 AM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    बिहार में चुनाव से पहले RJD को बड़ा झटका

    बिहार विधानसभा चुनाव में आरजेडी को बड़ा झटका लगा है। RJD के सासाराम से  प्रत्याशी सत्येंद्र साह को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। दरअसल, 21 साल पुराने डकैती के मामले में पुलिस ने सत्येंद्र साह को दबोच लिया है जिसके बाद झारखंड पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। 

  • 8:00 AM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    नीतीश कुमार आज से भरेंगे चुनावी हुंकार

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज से बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए मैदान में उतरेंगे। आज मुजफ्फरपुर में वह एक ही दिन में दो बड़ी चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। उनकी पहली सभा मीनापुर विधानसभा में होगी। इसके लिए मीनापुर हाईस्कूल के खेल मैदान को स्थल के रूप में चुना गया है।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।