1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद, हाजीपुर में मोटरसाइकिल सवार की गोली मारकर हत्या

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद, हाजीपुर में मोटरसाइकिल सवार की गोली मारकर हत्या

 Published : Aug 19, 2026 08:06 pm IST,  Updated : Aug 19, 2026 08:20 pm IST

बिहार के हाजीपुर में क्राइम आउट ऑफ कंट्रोल हो चुका है। हाजीपुर में एक युवक की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानें क्या है पूरा मामला।

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद, हाजीपुर में मोटरसाइकिल सवार की गौली मारकर हत्या- India TV Hindi
बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद, हाजीपुर में मोटरसाइकिल सवार की गौली मारकर हत्या Image Source : INDIA TV

बिहार में कानून-व्यवस्था की स्थिति दिन-ब-दिन बदतर होती जा रही है। बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर पुलिस प्रशासन के दावों की धज्जियां उड़ाते हुए वैशाली जिले के हाजीपुर में दिनदहाड़े एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है। अज्ञात बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी और मौके से आसानी से फरार हो गए। इस घटना के बाद से इलाके में दहशत और लोगों का गुस्सा चरम पर है। 

कहां का मामला 

राघोपुर सिक्स लाइन 32 नंबर पाया पर मोटरसाइकिल से जा रहे युवक को घेर कर बदमाशों ने 6 गोली मार कर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया है। घटना के बाद सिक्स लाइन पर लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। वहीं सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई में जुटी है। जिले के एसपी खुद घटना को अपने स्तर से जांच पड़ताल करने में जुट गए हैं। मृतक की पहचान चेचर निवासी 22 वर्षीय अंशुमन कुमार, पिता सुनील कुमार सिंह के रूप में हुई है। घटना राघोपुर रुस्तमपुर थाना क्षेत्र की है , पुलिस हत्या के कारणों और वारदात में शामिल अपराधियों की पहचान के लिए छानबीन कर रही है। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अपराधियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

मृतक के भाई ने कही ये बात
मृतक के भाई गौरव कुमार ने बताया कि , भाई मेरा 12वीं क्लास का छात्र है। नया सिक्स लाइन पुल बना है वहां पर सेल्फी और फोटो खींचने के लिए गया था। इसी दौरान कार सवार , चेचर गांव के रहने वाला आलोक कुमार सिंह नाम का लड़का ने पहले चार चक्का से धक्का मारा है उसके बाद 6, 7 गोली मारकर हत्या कर दी। आलोक कुमार बंगाल में सोना लूट कांड भी कर चुका है। मृतक के भाई का कहना है कि पहले से किसी भी तरह का कोई विवाद नहीं था लेकिन अगर छोटा-मोटा विवाद हुआ भी होगा तो इसका मतलब ये बिल्कुल नहीं है कि उसकी हत्या कर दी जाए। हालांकि इस संबंध में वैशाली जिले के एसपी शुभांक मिश्रा ने बताया कि , आज 32 नंबर पाया के पास एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है और एक व्यक्ति घायल है। घटना से पहले एक्सीडेंट भी हुआ है , मौके पर एफएसएल की टीम पहुंची है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

(रिपोर्ट - राजा बाबू)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।