पटनाः एनडीए अपने चुनावी घोषणा पत्र में महिलाओं और युवाओं के लिए कई ऐलान किया है। बिहार में रोजगार औऱ उद्योग-धंधों पर भी इस चुनावी घोषणा पत्र में फोकस किया गया है। अगर NDA के संकल्प और महागठबंधन के तेजस्वी प्रण की बात करें तो नीतीश कुमार पहले ही ऐलान कर चुके हैं कि आने वाले 5 साल में 1 करोड़ नौकरी देंगे। जबकि तेजस्वी यादव ने हर घर सरकारी नौकरी का वादा किया है। अगर विधवा और बुजुर्ग पेंशन की बात करें तो नीतीश सरकार ने इसे 400 से बढ़ाकर 1100 रुपए कर दिया है, जबकि तेजस्वी ने 1500 रुपए हर महीने देने का वादा किया है।
Related Stories
दोनों गठबंधनों ने फ्री बिजली का वादा किया
नीतीश सरकार हर परिवार को 125 यूनिट फ्री बिजली दे रही है तो वहीं, तेजस्वी यादव ने 200 यूनिट फ्री बिजली देने का प्रण लिया है। महिलाओं की बात करें तो नीतीश सरकार ने महिला रोजगार योजना की शुरुआत की और 1 करोड़ 21 लाख महिलाओं के खाते में 10-10 हजार रुपए ट्रांसफर किए तो वहीं, तेजस्वी ने माई बहिन योजना के तहत हर महीने 2500 रुपए देने का वादा किया है।
तेजस्वी के 10 'प्रण'
- हर घर सरकारी नौकरी
- 2000 एकड़ में एजुकेशनल सिटी
- 12 वीं तक के छात्रों को फ्री टैबलेट
- पुरानी पेंशन योजना (OPS) को लागू होगा
- संविदाकर्मियों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा
- 200 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी
- जीविका दीदियों को पक्की नौकरी
- बिहार में 5 नए एक्सप्रेस-वे बनाएंगे
- माई बहिन योजना के तहत हर महीने 2500 रुपये महिलाओं को मिलेंगे।
- वृद्धा-विधवा पेंशन बढ़ाकर 1500 रुपये किया जाएगा।
एनडीए के घोषणा पत्र के प्रमुख वादे
- एक करोड़ सरकारी नौकरियां और रोजगार के अवसर
- युवाओं को वैश्विक उद्योगों के लिए प्रशिक्षित करने के लिए हर जिले में मेगा कौशल केंद्र
- खेल विकास के लिए स्पोर्ट्स सिटी और उत्कृष्टता केंद्र
- हर जिले में 10 नए औद्योगिक पार्क और कारखाने
- 100 एमएसएमई पार्क और 50,000 नए कुटीर उद्योग
- आईटी और तकनीकी क्षेत्रों को बढ़ावा देने के लिए चिपसेट, सेमीकंडक्टर और विनिर्माण पार्क
- 22 लाख महिलाओं का समर्थन करने और 1 करोड़ 'लखपति दीदी' बनाने के लिए महिला रोजगार योजना
- महिला उद्यमियों के लिए मिशन करोड़पति
- किसान सम्मान निधि 6,000 रुपये से बढ़कर 9,000 रुपये सालाना होगी
- मछली किसानों की सहायता दोगुनी होकर 9,000 रुपये की जाएगी।
- सभी फसलों के लिए एमएसपी गारंटी प्री-इंफ्रास्ट्रक्चर में 9 लाख करोड़ रुपये का निवेश
- हर संभाग में अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए आवासीय विद्यालय
- उच्च शिक्षा में एससी/एसटी छात्रों के लिए 2,000 रुपये मासिक सहायता
- ईबीसी छात्रों के लिए 10 लाख रुपये तक की सहायता, गरीब बच्चों के लिए मुफ्त शिक्षा और फोर्टिफाइड मिड-डे मील
- 50 लाख नए घर, मुफ्त राशन और 125 यूनिट मुफ्त बिजली
- खास स्कूलों को अपग्रेड करने के लिए 5,000 करोड़
- 7 एक्सप्रेसवे और 3,600 km नए रेल ट्रैक
- हर जिले में मेडिकल सिटी और मेडिकल कॉलेज
- सीतामढ़ी को आध्यात्मिक विरासत वाले शहर के तौर पर डेवलप करना
- पटना, दरभंगा, पूर्णिया, भागलपुर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट और चार नए शहरों में मेट्रो रेल।