1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार विधानसभा चुनाव 2025: छपरा में त्रिकोणीय मुकाबला, खेसारी के सामने छोटी और जयप्रकाश की चुनौती

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: छपरा में त्रिकोणीय मुकाबला, खेसारी के सामने छोटी और जयप्रकाश की चुनौती

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Oct 25, 2025 11:55 pm IST,  Updated : Oct 30, 2025 01:48 pm IST

छपरा से आरजेडी ने खेसारी लाल यादव को टिकट दिया है। वहीं, बीजेपी ने छोटी कुमारी और जनसुराज ने जयप्रकाश पर भरोसा जताया है। यहां 2020 में बीजेपी के डॉ. सीएन गुप्ता को जीत मिली थी।

Chapra Equation- India TV Hindi
छपरा विधानसभा सीट के समीकरण Image Source : ECI

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में छपरा सीट पर सभी की नजरें रहेंगी। राज्य की 243 सीटों में छपरा सबसे हॉट सीटों में से एक है। भोजपुरी सिनेमा के मशहूर गायक और अभिनेता खेसारी लाल यादव इस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। राष्ट्रीय जनता दल ने उन्हें अपना उम्मीदवार बनाया है। पार्टी ने पहले उनकी पत्नी को टिकट दिया था, लेकिन बाद में खेसारी को ही इस सीट से उम्मीदवार बनाया गया। अब खेसारी की कोशिश बीजेपी का किला ध्वस्त करने की होगी।

छपरा सीट 2010 से लगातार भारतीय जनता पार्टी के खाते में रही है। साल 2020 में बीजेपी के टिकट पर सीएन गुप्ता ने आरजेडी को छह हजार से ज्यादा वोटों से हराया था। इस बार बीजेपी ने गुप्ता का टिकट काटकर छोटी कुमारी पर भरोसा जताया है। छोटी स्थानीय बीजेपी नेता हैं। वहीं, जनसुराज ने जय प्रकाश सिंह पर भरोसा जताया है। छपरा विधानसभा सीट पर प्रथम चरण में 6 नवंबर 2025 को वोटिंग होगी, तथा वोटों का गिनती 14 नवंबर 2025 को होगा।

कुल 10 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला

इस सीट पर कुल 10 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला है। बीजेपी, आरजेडी और जनसुराज के अलावा भारतीय एकता दल, भारतीय लोक चेतना पार्टी, आजाद समाज पार्टी (कांसी राम) ने अपने उम्मीदवार उतारे हैं। इसके अलावा चार निर्दलीय भी मैदान में हैं। हालांकि, असली मुकाबला आरजेडी और बीजेपी के बीच ही है, लेकिन जनसुराज भी अपना प्रभाव डाल सकती है।

खेसारी की साख दांव पर

आरजेडी के उम्मीदवार खेसारी लाल यादव यहां से बड़ा चेहरा हैं और उनकी साख दांव पर होगी। क्योंकि, पिछले दो चुनाव यहां बीजेपी ने जीते हैं और रणनीति के तहत इस बार उम्मीदवार बदलकर स्थानीय नेता को टिकट दिया है। ऐसे में खेसारी की राह मुश्किल होगी। 2015 और 2020 में यहां करीबी लड़ाई हुई थी। हालांकि, दोनों मौकों पर बीजेपी के सीएन गुप्ता ने आरजेडी के रणधीर कुमार सिंह को मात दी थी। ऐसे में खेसारी को उनकी लोकप्रियता का फायदा मिल सकता है और वह चुनाव जीत सकते हैं। 

यह भी पढ़ें-

बिहार विधानसभा चुनाव: दानापुर सीट पर होगी कांटे की टक्कर, किसके सिर पर सजेगा जीत का ताज?

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले JDU ने लिया बड़ा फैसला, 4 पूर्व विधायकों समेत 11 नेताओं को पार्टी से निष्कासित किया

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।